देवास जिला
बागली: ग्राम इकलेरा में नल-जल योजना में गड़बड़ी, सरपंच-सचिव पर पैसे वसूलने के आरोप
बागली, मध्यप्रदेश: जनपद पंचायत बागली की ग्राम पंचायत इकलेरा में नल-जल योजना में अनियमितताओं का आरोप सामने आया है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना के तहत मिलने वाली मुफ्त पानी की सुविधा के बावजूद, सरपंच और सचिव ने प्रति कनेक्शन 1,000 रुपये लिए और हर महीने 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क भी वसूला।
ग्रामीणों ने यह शिकायत 25 सितंबर को कार्यपालन अधिकारी बागली और अनुविभागीय अधिकारी बागली को लिखित रूप में सौंपा। आवेदन में बताया गया है कि नल-जल योजना का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ था और उस समय तक संबंधित कंपनी ने पंचायत को योजना का हैंडओवर भी नहीं किया था। इसके बावजूद पंचायत के अधिकारियों ने पैसे ले लिए।
ग्रामीणों का कहना है कि यह गड़बड़ी सीधे जनता की मूलभूत सुविधा के साथ धोखा है और इस मामले में उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।






