Monday, August 24, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस-प्रेस की समन्वय बैठक, शहरहित में मिलजुलकर काम करने पर बनी सहमति पत्रकारिता और लोकसेवक के बीच संवाद जरूरी, टकराव नहीं 11 साल की बच्ची बनी दुल्हन, 13 साल में माँ. कोर्ट के फैसले ने बदल दी ज़िंदगी! 🚔 नेमावर पुलिस की संवेदनशील पहल, अज्ञात शव की पहचान कर परिजनों को सौंपा शव 🏆 आगर मालवा: "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न नेवरी पंचायत की बड़ी लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? विधवा-दिव्यांग महिला आज भी बेघर 🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज

त्योहारी सीजन का महाकुंभ: 14 लाख करोड़ का कारोबार, इस बार टूटेंगे सारे रिकॉर्ड

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 6, 2025
in व्यापार

इस बार फेस्टिव सीजन खर्च और कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है. बैंक ऑफ बड़ौदा की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में जीएसटी दरों में कटौती से इस त्योहारी सीज़न के दौरान कुल उपभोक्ता खर्च 12 लाख करोड़ रुपए से 14 लाख करोड़ रुपए के बीच रहने की उम्मीद है. रिपोर्ट में कहा गया है कि शादियों सहित त्योहारों से संबंधित कुल उपभोग खर्च 12 लाख करोड़ रुपए से 14 लाख करोड़ रुपए के बीच रहने का अनुमान है. इस खर्च का बड़ा हिस्सा जिन प्रमुख क्षेत्रों में जाएगा, उनमें कपड़े, शादियां, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल शामिल हैं. डेली यूज प्रोडक्ट्स जैसे फूड आइटम्स और दूसरे FMCG प्रोडक्ट्स को इस स्टडी से बाहर रखा गया है.

शादियों पर होगा सबसे ज्यादा खर्च

रिपोर्ट में कहा गया है कि कंजंप्शन में 12 लाख करोड़ रुपए से 14 लाख करोड़ रुपए के बीच उल्लेखनीय वृद्धि होगी, और इस खर्च का एक बड़ा हिस्सा विवाह संबंधी खर्चों का होगा. भारत में त्योहारों का मौसम शुभ विवाह काल की शुरुआत का भी प्रतीक है, जो खपत का एक अन्य प्रमुख कारक है. अनुमान बताते हैं कि भारत में हर साल लगभग 1 करोड़ शादियां होती हैं, जिनमें से लगभग 60 फीसदी अक्टूबर और दिसंबर के बीच होती हैं. इन आंकड़ों के आधार पर, और विभिन्न आय समूहों के खर्च के पैटर्न को ध्यान में रखते हुए, रिपोर्ट का अनुमान है कि अकेले विवाह में 4.5 लाख करोड़ रुपए से 5 लाख करोड़ रुपए तक का खर्च आएगा.

इन सेक्टर्स में भी होगा काफी खर्च

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है. टैरिफ़ संबंधी अनिश्चितताओं जैसी बाहरी चुनौतियों के बावजूद, भारत की ग्रोथ अपनी घरेलू खपत की वजह से काफी हद तक सुरक्षित बनी हुई है. जीएसटी रेट स्ट्रक्चर में हालिया बदलाव उपभोग वृद्धि के लिए एक बड़ा सकारात्मक पहलू साबित हुए हैं. स्टडी में कहा गया है कि इसका एक बड़ा हिस्सा शादी-ब्याह से जुड़े खर्चों से आएगा, जिसके बाद कपड़ों, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की मज़बूत मांग रहेगी. इसके अलावा, एफएमसीजी और क्यूएसआर जैसे सेक्टर्स को व्यक्तिगत खपत के साथ-साथ उपहार-संबंधी खरीदारी में वृद्धि से लाभ होने की उम्मीद है. एविएशन और रेलवे सहित ट्रैवल सेक्टर में भी मांग में वृद्धि होने की संभावना है.

क्या है कैट का अनुमान?

वहीं दूसरी ओर कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष दिवाली का कुल व्यापार लगभग 4.75 लाख करोड़ रुपए रहने का अनुमान लगाया गया है. जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग खर्च का अनुमान लगाया गया है. रिपोर्ट के अनुसार 13 फीसदी फूड प्रोडक्ट्स और किराना, 3 फीसदी फल और ड्राई फ्रूट, 4 फीसदी मिठाई और नमकीन, 12 फीसदी वस्त्र और परिधान, 4 फीसदी इलेक्ट्रिकल सामान, 8 फीसदी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स, 3 फीसदी बिल्डर्स हार्डवेयर, 3 फीसदी होम डेकोर, 6 फीसदी कॉस्मेटिक्स और पर्सनल केयर, 3 फीसदी बर्तन और किचनवेयर, 3 फीसदी पूजा सामग्री, 2 फीसदी कंफेक्शनरी और बेकरी प्रोडक्ट्स, 4 फीसदी फर्निशिंग और फर्नीचर, 8 फीसदी गिफ्ट आइटम्स तथा 24 फीसदी अन्य सर्विस ऑटोमोबाइल, खिलौने, पैकेजिंग, स्टेशनरी, ट्रैवल आदि शामिल हैं.

Previous Post

चमत्कार या खतरा? AI ने चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) की परीक्षा मिनटों में पास कर सबको चौंकाया

Next Post

तीन वैज्ञानिकों को मेडिसिन नोबेल: ब्रुनको, रामस्डेल और साकागुजी को मिला सम्मान

Related News

व्यापार

सोना या तेल: आज की दुनिया में कौन है असली ताकतवर?

January 15, 2026
व्यापार

ईरान पर अमेरिकी टैरिफ का भारत पर कोई प्रभाव नहीं, वजह सामने आई

January 14, 2026
व्यापार

भारत में बासमती चावल की कीमतों में गिरावट, ईरान टेंशन का असर

January 13, 2026
व्यापार

कोयला खानों में निवेशक खोज रहे सोने की खान, कंपनी में बढ़ रहा निवेश

January 12, 2026
व्यापार

पहले बजट का सच: अंग्रेजों ने देश की तिजोरी में छोड़ा मामूली धन

January 11, 2026
व्यापार

शेयर बाजार में तेज गिरावट: 5 दिन में दो महीने का नुकसान, सेंसेक्स 84 हजार के नीचे

January 9, 2026
Next Post

तीन वैज्ञानिकों को मेडिसिन नोबेल: ब्रुनको, रामस्डेल और साकागुजी को मिला सम्मान

फॉलो करें

0 1 9 3 8 1
Users Today : 13
Total Users : 19381
Views Today : 13
Total views : 32832
Who's Online : 0
Server Time : August 24, 2026 9:10 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.