Monday, September 21, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
देवास जिले के सतवास थाने में IHRCT टीम का आत्मीय स्वागत, टीम ने की भगवान श्री गणेश जी की प्रथम आरती जबलपुर की महत्वपूर्ण बैठक मेँ जन जागरूकता एवं सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देने पर दिया जोर सीएम डॉ मोहन यादव गांधीसागर वन्य अभ्यारण्य पहुंचे । देवास में ऑपरेशन प्रहार का असर, 12.5 इंच के धारदार चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (IHRCT) द्वारा जनहित एवं छात्र जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती...

ओवैसी का बीजेपी पर तीखा हमला: “बीजेपी देश से बड़ी नहीं… दो किनारे कभी नहीं मिल सकते,” दिया बड़ा बयान

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 11, 2025
in देश

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने साफ कहा कि बीजेपी से उनकी लड़ाई सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि विचारधारा की है. ओवैसी ने कहा, “बीजेपी देश से बड़ी नहीं है। हम उनके साथ कभी नहीं खड़े हो सकते. समुद्र के दो किनारे कभी नहीं मिल सकते.”

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि नरेंद्र मोदी तीन बार प्रधानमंत्री बने हैं. इसका यह मतलब नहीं कि देश के मुसलमानों ने बीजेपी को वोट दिया है. उन्होंने कहा, “50 प्रतिशत गैर-मुस्लिम वोट से मोदी सत्ता में आए हैं. मुसलमानों को हर बार जिम्मेदार ठहराना गलत है.” ओवैसी ने कहा कि बीजेपी देश के मुसलमानों के बारे में क्या सोचती है और क्या उनके बारे में विचार रखती है यह पूरे देश को पता है. उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई संविधान को बचाने की है, सत्ता में कौन है इससे फर्क नहीं पड़ता. मजलूमों की आवाज बनना AIMIM का मकसद है.

हम नहीं बीजेपी की B टीम, उसूलों पर करते हैं सियासत

ओवैसी ने विपक्षी गठबंधनों से दूरी बनाए रखने को लेकर कहा कि हर चीज में ओवैसी को लाने से कुछ नहीं होगा. हम अपनी सियासत खुद करते हैं, उसूलों पर करते हैं. बीजेपी की बी टीम बताए जाने पर ओवैसी ने कहा कि हमारी पार्टी का बीजेपी से कोई संबंध नहीं है. जो हमें ‘B टीम’ कहते हैं, उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए.

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से अच्छे रिश्ते

ओवैसी ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से उनके अच्छे रिश्ते हैं. इसके पीछे क्षेत्र का विकास है. रेवंत रेड्डी ने हमारे इलाके में मेट्रो का काम कराया है, हमारे उनसे अच्छे व्यक्तिगत रिश्ते हैं। लेकिन हम सियासत उसूलों से करते हैं, मौकापरस्ती से नहीं. उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री को भी पता है. रेवंत रेड्डी क्षेत्र के विकास का काम कर रहे हैं.

अपने फेथ का इजहार अब खतरा

‘I Love Mohammed’ पोस्टर को लेकर खड़े हुए विवाद पर ओवैसी ने नाराजगी जताते हुए कहा, “अगर मैं अपने फेथ का पोस्टर उठा रहा हूं, तो वह कैसे खतरा बन गया? क्या इस देश में अब अपने मजहब से मोहब्बत जताना भी गुनाह हो गया है?” ओवैसी ने कहा कि इस तरह की हरकत से देश का नुकसान होता है. सरकारों को इस बारे में सोचना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक देश तभी तेजी से विकास करता है जब वहां के सियासदान साफ दिल से काम करें.

चीफ जस्टिस मामले में ओवैसी ने सरकार पर बोला हमला

ओवैसी ने चीफ जस्टिस बीआर गवई मामले में मोदी सरकार पर भी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अगर जूता फेंकने वाले का नाम राकेश किशोर की जगह असद होता तो अभी तक बीजेपी सरकार क्या-क्या नहीं कर जाती है. उसके कनेक्शन न जाने कितने जगहों से जोड़ देती है. उन्होंने कहा कि चीफ जस्टिस ने आरोपी को माफ कर दिया था, लेकिन सरकार को तो कार्रवाई करनी थी.

Previous Post

दिल्ली से तय होगा बिहार का भविष्य? सियासी हलचल तेज, ‘कुरुक्षेत्र’ के नेताओं ने ‘इंद्रप्रस्थ’ में डाला डेरा, हो सकती है बड़ी घोषणा

Next Post

खुशखबरी! किसानों को मिली 35,440 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने लॉन्च की 2 ऐतिहासिक योजनाएं, बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सूरत

Related News

देश

झारखंड में ओवैसी का मास्टरस्ट्रोक: पूर्व विधायक अकील अख्तर AIMIM में शामिल, संथाल परगना में मजबूत होगी पार्टी

January 25, 2026
देश

सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे ने पत्नी को गोली मारकर की खुदकुशी, रसूखदार परिवार में खूनी खेल से मचा हड़कंप

January 22, 2026
देश

भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ी, 55 देशों में वीज़ा-फ्री यात्रा

January 15, 2026
देश

ED कार्रवाई पर भड़की TMC, अमित शाह के ऑफिस के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन

January 9, 2026
देश

अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट का यू-टर्न, अपने ही फैसले पर लगाई रोक

December 29, 2025
देश

कुलदीप सेंगर की छोटी बेटी इशिता की प्रतिक्रिया, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दुख जताया

December 29, 2025
Next Post

खुशखबरी! किसानों को मिली 35,440 करोड़ की सौगात, PM मोदी ने लॉन्च की 2 ऐतिहासिक योजनाएं, बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सूरत

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)