Saturday, October 24, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर दो दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव, आज भजन संध्या और कल निकलेगा भव्य चल समारोह अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के तार इंदौर से जुड़े, हथियार सप्लाई के शक में प्रांजल हिरासत में पंवासा थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पिता-पुत्र समेत तीन को दब... निगमायुक्त राजकुमार खत्री की सख्ती, हफसिली विस्थापन प्रोजेक्ट में शिफ्ट न होने वाले 23 डेयरी संचालको... कॉलेज स्टूडेंट्स को साधने में जुटा संघ, मोहन भागवत के इस गुप्त शिविर में मोबाइल और मीडिया पर बैन फिजूलखर्ची और कर्ज से मिलेगी राहत, 22 नवंबर को होने वाले सामूहिक निकाह में नवदंपति को मिलेंगे गृहस्थ... गायब हुए महंगे स्मार्टफोन हुए बरामद, सिटीजन कॉप ऐप और CEIR पोर्टल की मदद से लोगों को मिले फोन केरवा डैम के कैचमेंट एरिया में एनजीटी की बड़ी कार्रवाई, नेता-अफसरों के निर्माण जांच के दायरे में दिगौड़ा गांव में सनसनीखेज वारदात, गोली लगने से घायल शख्स की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार वनरक्षक भर्ती में 25 किमी पैदल चलने के बाद अभ्यर्थियों को नहीं मिला पीने का पानी, वन विभाग की व्यवस्...

राहुल गांधी का तंज: ‘वोट के लिए मोदी कुछ भी कर सकते हैं’, यमुना का उदाहरण देते हुए मुजफ्फरपुर रैली में साधा निशाना

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 29, 2025
in बिहार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार के मुजफ्फरपुर में तेजस्वी यादव के साथ चुनावी रैली को संबोधित किया. यहां उन्होंने कहा कि बिहार के युवा निराश हैं. मैं जहां जाता हूं वहां बिहार के युवा मिलते हैं. नीतीश कुमार 20 साल से हैं, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया. बिहार के युवा को बिहार में ही मौका नहीं मिलता. बिहारियों का बिहार में भविष्य नहीं है. तेजस्वी बिहार को आगे ले जाना चाहते हैं. नीतीश कुमार का रिमोट कंट्रोल बीजेपी के हाथ में हैं. पीएम मोदी जाति जनगणना पर कुछ नहीं बोले. वो वोट के लिए कुछ भी करेंगे.

राहुल ने कहा कि नीतीश कुमार खुद को अति पिछड़ा कहते हैं. बताइए उन्होंने पिछले 20 सालों में बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोज़गार के लिए क्या किया है. क्या आप ऐसा राज्य चाहते हैं जहां आपको कुछ न मिले? हमें ऐसा बिहार नहीं चाहिए. हमें ऐसा बिहार चाहिए जहां स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार हो.

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश जी के चेहरे का इस्तेमाल हो रहा है. रिमोट कंट्रोल भाजपा के हाथ में है. आपको ये नहीं सोचना चाहिए कि अति पिछड़ों की आवाज वहां सुनी जाती है. तीन-चार लोग इसे कंट्रोल करते हैं. भाजपा इसे कंट्रोल करती है. रिमोट कंट्रोल उनके हाथ में है और उन्हें सामाजिक न्याय से कोई लेना-देना नहीं है. मैंने लोकसभा में प्रधानमंत्री के सामने कहा था कि आप जातिगत जनगणना करवाइए. उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा. भाजपा सामाजिक न्याय के खिलाफ है. वे इसे नहीं चाहते.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी छठ की पूजा कर सकें, इसके लिए दिल्ली में यमुना के बगल में साफ पानी का तालाब बनाया गया. यमुना में गंदा पानी था, कोई पी ले और नहा ले तो बीमार हो जाएगा. मोदी जी को ड्रामा करना था तो उसमें साफ पानी पाइप से लाया गया. टीवी पर वो पाइप दिख गया, मोदी जी के लिए साफ पानी आएगा और बाकी हिंदुस्तान गंदे पानी में नहाएगा. पाइप दिखते ही मोदी जी नहीं आए. उनको यमुना और छठ पूजा से कोई लेना-देना नहीं है. उन्हें बस आपका वोट चाहिए. वोट के लिए उनसे कुछ भी करवा लो. आप कहोगे कि वोट के लिए स्टेज पर नाच लो तो वो डांस कर लेंगे. वोट के लिए वो कुछ भी कर देंगे.

बिहार में भी वोट चोरी का प्रयास होगा

राहुल गांधी ने यहां एक बार फिर वोट चोरी का मुद्दा उठाया और कहा कि इन्होंने महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव चोरी किया. ये बिहार में भी पूरी कोशिश करेंगे. ये लगे हुए हैं. SIR का ये ही मतलब है. आपको इसे रोकना है. महागठबंधन के लोगों को बाहर निकलना होगा. हम ऐसी सरकार बनाएंगे जिसमें सब हों. किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा.

बिहार के लोग किसी से पीछे नहीं

उन्होंने कहा कि आपके प्रयासों से भारत और विदेशों में शहरों का विकास हुआ है. आप बिहार में ऐसा क्यों नहीं कर सकते. हम ऐसा बिहार बनाना चाहते हैं जहां दूसरे राज्यों के लोग काम करने आएं. छात्र पढ़ाई में अपनी पूरी ताकत झोंक देते हैं, लेकिन यह पेपर लीक के कारण बर्बाद हो जाती है जिससे कुछ लोगों को फायदा होता है. बिहार के लोग किसी भी मामले में किसी से कम नहीं हैं. यह प्रदेश सबसे आगे जा सकता है और जाएगा.

मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार हो

बताइए आपके फोन के पीछे क्या लिखा है? मेड इन चाइना. मोदी जी ने नोटबंदी और जीएसटी लागू करके सारे छोटे-मोटे कारोबार बर्बाद कर दिए हैं. जहां देखो वहां मेड इन चाइना लिखा है. हमारा कहना है कि मेड इन चाइना नहीं, मेड इन बिहार होना चाहिए. मोबाइल, शर्ट, पैंट, ये सब बिहार में बनें और बिहार के युवाओं को उन फैक्ट्रियों में रोजगार मिले. हमें ऐसा ही बिहार चाहिए.

Previous Post

तेजस्वी यादव का अपराधियों पर आर-पार का बयान: ‘कोई भी हो, उसे जेल भेजेंगे’, राहुल गांधी के साथ मंच से दी चेतावनी

Next Post

बिहार में छठ महापर्व पर मातम! डूबने से 100 से ज़्यादा लोगों की मौत, कई अभी भी लापता, देखें पूरी लिस्ट

Related News

उत्तरप्रदेश

बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

October 24, 2026
बिहार

अवैध पटाखा निर्माण के दौरान हादसा, एसपी भारत सोनी ने दी जानकारी; राहत और बचाव कार्य जारी

October 23, 2026
उत्तरप्रदेश

देश भर में मौसम का बदला मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

October 23, 2026
उत्तरप्रदेश

दिल्ली में साफ रहेगा मौसम, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार; जानिए 21 अक्टूबर का हाल

October 21, 2026
उत्तरप्रदेश

उत्तर भारत में बढ़ी हल्की ठंड, तमिलनाडु-केरल में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

October 20, 2026
उत्तरप्रदेश

हिमाचल-उत्तराखंड में पारा माइनस, दक्षिण के राज्यों में 24 अक्टूबर तक झमाझम बारिश की चेतावनी

October 19, 2026
Next Post

बिहार में छठ महापर्व पर मातम! डूबने से 100 से ज़्यादा लोगों की मौत, कई अभी भी लापता, देखें पूरी लिस्ट

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)