जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की तीन दिवसीय बैठक गुरुवार को शुरू हो गई है। संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत समेत देश भर के 407 शीर्ष पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल हैं। बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और संगठन विस्तार की आगामी रणनीति पर विस्तृत मंथन होगा।
श्रद्धांजलि के साथ हुआ सत्र का आरंभ
संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का शुभारंभ उन सभी प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ, जिनका हाल ही में निधन हुआ है।
इस दौरान, दिवंगत लोगों के समाज सेवा में दिए गए योगदान को याद किया गया। इसमेंगुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय भाई रूपाणी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, हास्य अभिनेता गोवर्धन असरानी है।
















Users Today : 1
Total Users : 16555
Views Today : 1
Total views : 29496
Who's Online : 0
Server Time : April 27, 2026 2:34 am