देवास। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए Dewas Police ने “ऑपरेशन पवित्र” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। आपराधिक इतिहास रखने वाले तीन आदतन अपराधियों को कुल ₹1.5 लाख की राशि से बाउंड ओवर किया गया है।
औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस द्वारा रोहित गुप्ता, रॉबिन राजपाल और हिफाजत अली को 6 माह की अवधि के लिए ₹50-50 हजार के फाइनल बाउंड ओवर में लिया गया। पुलिस के अनुसार ये आरोपी आए दिन मारपीट और झगड़े कर क्षेत्र में अशांति फैला रहे थे।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने बताया कि ऑपरेशन पवित्र का उद्देश्य आम नागरिकों को आदतन अपराधियों के भय से मुक्त करना है। बाउंड की शर्तों का उल्लंघन करने पर आरोपियों से राशि वसूली जाएगी या उन्हें जेल भेजा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 1 नवंबर 2024 से अब तक ऑपरेशन पवित्र के तहत 6507 आरोपियों पर कार्रवाई कर ₹38.59 करोड़ से अधिक की बाउंड ओवर राशि लगाई जा चुकी है।
















Users Today : 10
Total Users : 17234
Views Today : 11
Total views : 30391
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 1:54 pm