सीहोर। बुधनी में शुक्रवार सुबह ओवरब्रिज के पास स्थित एक घर में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय राजू लोचकर के घर अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज लगभग 100 मीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के चलते घर का सामान बिखर गया और दरवाज़े तक क्षतिग्रस्त हो गए।
बताया जा रहा है कि युवक सुबह चाय बना रहा था। इस दौरान गैस टंकी खाली होने पर उसने दूसरी टंकी जोड़ी, लेकिन सिलेंडर में रेग्युलेटर ठीक से फिट नहीं हो पाया। गैस कमरे में फैल गई और गैस जलाने की कोशिश करते ही धमाका हो गया। घटना में राजू लोचकर गंभीर रूप से झुलस गया। झुलसी अवस्था में किसी तरह वह पड़ोसी मकान की छत पर पहुंचकर मदद के लिए पुकारने लगा।
स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे मधुबन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी रवि शर्मा सहित बुधनी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला गैस लीकेज से हुए विस्फोट का प्रतीत होता है। घटना के समय युवक घर में अकेला था। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। सुबह-सुबह हुए इस हादसे से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
















Users Today : 3
Total Users : 15264
Views Today : 3
Total views : 27960
Who's Online : 0
Server Time : February 26, 2026 6:44 am