बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से होने वाली मौतों (Indore Water Contamination Latest News) की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक इस त्रासदी में 16 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 35 से अधिक लोग गंभीर हालत में विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। सभी मरीजों में उल्टी-दस्त और संक्रमण जैसे लक्षण पाए गए हैं।
भागीरथपुरा मोहल्ले में मासूम बच्चों और बुजुर्गों की मौतों ने प्रदेश की नगरीय जलापूर्ति व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।
कांग्रेस का घंटा बजाओ आंदोलन
इसी मुद्दे को लेकर रविवार दोपहर कांग्रेस ने भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के बयान के विरोध में और दूषित पेयजल से हुई मौतों के खिलाफ ‘घंटा बजाओ आंदोलन’ किया। बुरहानपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टॉक के नेतृत्व में कांग्रेसी भाजपा विधायक अर्चना चिटनिस के निवास की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें कॉलोनी के मुख्य द्वार पर ही रोक दिया।
मौके पर एडिशनल SP अंतर सिंह कनेश, सीएसपी गौरव पाटिल और लालबाग थाना प्रभारी अमित जादौन सहित भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा के मद्देनज़र वज्र और अन्य पुलिस वाहन भी बुलाए गए। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी करते हुए घंटा बजाया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध जताया।
कटनी में MLA के घर के सामने कांग्रेस का आंदोलन
प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान के विरोध में मुड़वारा विधायक के घर के सामने कांग्रेस का घंटा बजाओ आंदोलन किया। भाजपा कार्यकर्ता और विधायक समर्थक आमने-सामने आ गए।
दोनों ओर से नारेबाजी की गई। एक ओर से भगवान के जयकारे लगे वहीं दूसरी और से कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगा रही है। मौके पर कोतवाली पुलिस सुरक्षा को लेकर तैनात हैं।
















Users Today : 3
Total Users : 16557
Views Today : 3
Total views : 29498
Who's Online : 0
Server Time : April 27, 2026 12:28 pm