Thursday, April 23, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार! इंदौर में जनसुनवाई: पुलिस कमिश्नर ने सुनी 65 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

GI टैग से चमकी मेरठ की गजक, खासियत जानें

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 8, 2026
in लाइफ स्टाइल

मेरठ की सिर्फ नानखटाई ही नहीं बल्कि गजक भी खूब फेमस है. यहां ये सिर्फ एक मिठाई नहीं है, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की परंपरा, मौसम, मेहनत और स्वाद का ऐसा संगम है, जिसने इसे देश-भर में अलग पहचान दिलाई है. सर्दियों के आते ही मेरठ की गलियों में गजक बनाने की खुशबू फैल जाती है और पीढ़ियों से चले आ रहे कारीगर अपनी खास कला में जुट जाते हैं. इसका स्वाद इतना बेहतरीन होता है कि अब ये न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में पसंद की जा रही है. यही वजह है कि मेरठ की इस वर्ल्ड फेमस गजक को जी. आई ( जियोग्राफिकल इंडिकेशन ) टैग दिया गया है.

इसे तिल और गुड़ से बनाया जाता है. सर्दियों में गजक का स्वाद खूब चखा जाता है. ऐसे में अगर अबतक आपने मेरठ की गजक नहीं चखी है तो इस सर्दी जरूर इसे खाएं. चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि, मेरठ की इस गजक में ऐसा क्या खास होता है, जिसकी वजह से इसे जीआई टैग तक दे दिया गया है.

मेरठ की गजक में क्या होता है खास?

मेरठ की गजक की सबसे बड़ी खासियत इसका खांटी देसी तरीका है. इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री बेहद आम होती है. जैसे गुड़ या शक्कर…लेकिन इन्हें बनाने की प्रोसेस काफी अलग होता है. खुले मौसम में, सही ठंडक के बीच, हाथों से कूट-पीट कर, बार-बार मोड़ कर इसे तैयार किया जाता है. मशीनों से बनी गजक में वो स्वाद और बनावट नहीं आ पाती, जो मेरठ की पारंपरिक गजक में देखने को मिलती है, और यही इसे सबसे अलग बनाती है.

गजक बनाने वाले कारीगर इतने अनुभवी होते हैं कि, यहां वो बहुत जल्दी इसे अपने हाथों से बनाकर तैयार कर देते हैं. एक-एक परत इतनी बारीकी से जमाई जाती है कि गजक मुंह में रखते ही खनक के साथ टूटती है और तिल-गुड़ का स्वाद धीरे-धीरे मुंह में घुल जाता है. सर्दियों में बनने वाली ये मिठाई न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी ताकत देने वाली मानी जाती है.

एक नहीं 55 तरह की गजक हैं मशहूर

मेरठ में सिर्फ एक नहीं बल्कि 55 तरह की गजक बनाई जाती है, जिन्हें लोग भी खूब पसंद करते है. सर्दियों में खासतौर पर इन गजक को खाया जाता है, जो शरीर को गर्म रखने के साथ ही मुंह का स्वाद भी बढ़ाती हैं. चलिए ऐसे ही 5 मशूहर गजक के बारे में आपको बताते हैं.

काजू गजक काजू गजक को प्रीमियम गजक माना जाता है. इसमें हाई क्वालिटी के काजू पीसकर या साबुत इस्तेमाल किए जाते हैं, जिससे इसका स्वाद बेहद रिच और पौष्टिक हो जाता है. हल्की मिठास और मुलायम बनावट इसे खास बनाती है, इसलिए ये त्योहारों और उपहार में देने के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाती है.

चॉकलेट गजक चॉकलेट गजक खासतौर पर बच्चों के लिए बनाई जाती है और उन्हें खूब पसंद भी आती है. इसमें तिल या मूंगफली की गजक पर चॉकलेट की परत चढ़ाई जाती है या उसे चॉकलेट फ्लेवर में तैयार किया जाता है. कुरकुरेपन के साथ चॉकलेट की मिठास इसे बच्चों और युवाओं को खूब पसंद आती है.

पिज्जा गजक पिज्जा गजक नाम से ही लोगों का ध्यान खींच लेती है. इसे गोल आकार में बनाकर पिज्जा की तरह स्लाइस में काटा जाता है. ऊपर से अलग-अलग ड्राई फ्रूट्स, चॉकलेट या फ्लेवर डाले जाते हैं, जिससे यह दिखने में भी अट्रैक्टिव लगती है और एक नया स्वाद भी देती है.

मशरूम गजक मशरूम गजक का नाम इसके अनोखे आकार के कारण पड़ा है. इसे मशरूम की तरह गोल और ऊपर से उभरे हुए रूप में बनाया जाता है. स्वाद में यह पारंपरिक मीठी गजक जैसी ही होती है, लेकिन इसकी शेप और प्रेजेंटेशन इसे बाकी सभी से अलग बनाता है.

मलाई गजक मलाई गजक अपनी नरम और मुलायम बनावट के लिए जानी जाती है. इसमें मलाई जैसा स्वाद देने के लिए खास तरीके से मिश्रण तैयार किया जाता है, जिससे ये नॉर्मल गजक की तुलना में ज्यादा सॉफ्ट होती है.हल्की मिठास और क्रीमी एहसास खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों को खूब पसंद आता है.

Previous Post

उत्तर प्रदेश: 23 जिलों में गुरुवार से मुफ्त राशन, ज्वार और बाजरा भी शामिल

Next Post

भूलकर भी न करें ये 4 चीजें जन्माष्टमी व्रत में, वरना होगा नुकसान

Related News

लाइफ स्टाइल

2 दिन तक फ्रेश रहेंगे पालक, मेथी, बथुआ, स्टोरिंग का तरीका जानें

January 15, 2026
लाइफ स्टाइल

बची रेवड़ियों को दें नया रूप, लोहड़ी के बाद फ्यूजन मिठाई बच्चों की पसंद बनेगी

January 14, 2026
लाइफ स्टाइल

फेस्टिव पोंगल: साड़ी में सादगी और स्टाइल का बेहतरीन संगम

January 13, 2026
लाइफ स्टाइल

मैरिड लाइफ के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग, खर्च-सेविंग्स संतुलित रखने का तरीका

January 12, 2026
लाइफ स्टाइल

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण और इसे घटाने के घरेलू नुस्खे

January 11, 2026
लाइफ स्टाइल

लोहड़ी की पिन्नी में यह जादुई चीज, शरीर होगा मजबूत और चुस्त

January 10, 2026
Next Post

भूलकर भी न करें ये 4 चीजें जन्माष्टमी व्रत में, वरना होगा नुकसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 6 5 3 4
Users Today : 9
Total Users : 16534
Views Today : 10
Total views : 29475
Who's Online : 0
Server Time : April 23, 2026 9:38 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.