लोकेशन मंदसौर
भावेश नाहर
🟥 मन्दसौर में नामांतरण के नाम पर 2.80 लाख की कथित ठगी का मामला दलोदा तहसीलदार के नाम पैसे लेने के आरोप, वीडियो-ऑडियो साक्ष्य होने का दावा
मध्य प्रदेश के मन्दसौर जिले में नामांतरण के नाम पर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। फरियादी अनुराग पाठक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि फतेहगढ़ (दलोदा) के पूर्व सरपंच मनोहर लाल ठन्ना ने तहसीलदार से नामांतरण कराने की एवज में उनसे 2 लाख 80 हजार रुपये लिए।
फरियादी के अनुसार यह राशि आंशिक रूप से नगद और आंशिक रूप से खाते में ट्रांसफर की गई। आरोप है कि यह पूरी रकम दलोदा तहसीलदार के नाम पर ली गई। शिकायत के साथ अनुराग पाठक ने राशि ट्रांसफर के प्रमाण, ऑडियो रिकॉर्डिंग और वीडियो साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं।
बताया जा रहा है कि वीडियो में पूर्व सरपंच बातचीत करते हुए और रुपये लेते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर संबंधित तहसीलदार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
फिलहाल पुलिस ने आवेदन को संज्ञान में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और इस कथित ठगी में और कौन-कौन शामिल था।
ठगी से जुड़ा यह वीडियो जरा आप भी देखिए…
🎥 MP Ki Awaaz News
हम सच दिखाते हैं, बिना मिलावट














Users Today : 1
Total Users : 16555
Views Today : 1
Total views : 29496
Who's Online : 0
Server Time : April 27, 2026 5:30 am