मंदसौर ब्रेकिंग
सहकारिता विभाग की ऑडिटर हिमांगिनी शर्मा को 15000 की रिश्वत लेते हुए उज्जैन लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया है।
आवेदक प्रभुलाल धनगर निवासी मंदसौर ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनंद यादव को शिकायत की थी कि हिमांगनी शर्मा, प्रशासक, जिला मंदसौर ने मुझसे संस्था के संचालन संबंधी स्टेशनरी क्रय करने की नोटशीट व चेक पर हस्ताक्षर करने के सम्बन्ध में 30 हजार रुपए रिश्वत राशि की मांग की तथा पहली किश्त के रूप में आज दिनांक 08/10/25 को आरोपिया हिमांगनी शर्मा को आवेदक से 15,000 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथ पकड़ा गया।
लोकायुक्त टीम मे डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल, निरीक्षक हीना डावर, आरक्षक अनिल अटोलिया, आरक्षक श्याम शर्मा, आरक्षक नीरज कुमार, महिला आरक्षक नेहा मिश्रा, महिला आरक्षक मनीषा राजपूत, कार्य प्र आरक्षक हितेश ललावत, कंप्यूटर टाइपिस्ट अंजली पूरानिया मौजूद रहे।















Users Today : 1
Total Users : 16555
Views Today : 1
Total views : 29496
Who's Online : 0
Server Time : April 27, 2026 5:38 am