📍 सुवासरा | ब्रेकिंग न्यूज़
कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के मद्देनज़र विधायक हरदीप सिंह डंग के आवास पर 

पुलिस पहरा
सुवासरा में कांग्रेस के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए हरदीप सिंह डंग के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
एहतियातन बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन नियंत्रित किया गया और क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई।
प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बल तैनात है, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।







