Monday, April 27, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार 🚨 नेवरी चौकी पुलिस का बड़ा एक्शन — 1 साल से फरार वारंटी आरोपी गिरफ्तार! इंदौर में जनसुनवाई: पुलिस कमिश्नर ने सुनी 65 लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश 🚨 इंदौर में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन! बाजारों में पैदल पेट्रोलिंग, नो-पार्किंग पर सख्ती 🚦 भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मोबाइल और सुरक्षा सुविधाओं की कमी, गांधीसागर, हिंगलाजगढ़, धर्मराजेश्वर प्रभावित

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 30, 2025
in मंदसौर, मध्यप्रदेश

 मंदसौर। जिले को पर्यटन के नक्शे पर मजबूती से उभारने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी पर्यटकों की सुरक्षा और अनुभव पर भारी पड़ रही है। गांधीसागर, हिंगलाजगढ़ और धर्मराजेश्वर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर न तो भरोसेमंद मोबाइल नेटवर्क है और न ही पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम। नतीजतन, पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

गांधीसागर क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रिसॉर्ट, बोट क्लब, स्वीमिंग पूल, जिम और जल क्रीड़ाओं जैसी कई सुविधाएं विकसित की गई हैं। यहां वन विभाग द्वारा फॉरेस्ट रिट्रीट का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और फूड फेस्टिवल आकर्षण का केंद्र रहते हैं। बावजूद इसके, सबसे बड़ी समस्या मोबाइल नेटवर्क की है। अधिकांश कंपनियों के टावर न होने से यहां मोबाइल फोन काम नहीं करते। नेटवर्क की कमी से पर्यटक ही नहीं, बल्कि गांधीसागर बांध और जल विद्युत इकाई से जुड़े रहवासी भी परेशान हैं।

हिंगलाजगढ़ में सुरक्षा और संचार का संकट

गांधीसागर अभयारण्य के घने जंगलों में स्थित हिंगलाजगढ़ किला और श्री हिंगलाज माता मंदिर पुरातत्व प्रेमियों और श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण हैं। राजस्थान समेत आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग यहां दर्शन को आते हैं। लेकिन कच्चे रास्ते, मोबाइल सिग्नल की कमी और पुलिस की स्थायी चौकी न होने से यहां जोखिम बना रहता है। वाहन खराब होने या किसी आपात स्थिति में पर्यटकों को मदद तक नहीं मिल पाती।

धर्मराजेश्वर में करोड़ों खर्च, सुविधा अधूरी

शामगढ़ तहसील स्थित धर्मराजेश्वर में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से कैंटीन, मेडिटेशन सेंटर और प्रदर्शनी स्थल विकसित किए गए हैं। अति प्राचीन बौद्ध गुफाओं के कारण इसे केंद्र सरकार के बौद्धिस्ट सर्किट में शामिल किया गया है। यहां पर्यटकों के ठहरने के लिए बसई में होटल भी बनाया गया है, लेकिन नेटवर्क की समस्या यहां भी जस की तस है।

बढ़ते पर्यटन के साथ बुनियादी जरूरतें जरूरी

गांधीसागर अभयारण्य में चीतों की मौजूदगी और नए पर्यटन प्रयोगों से आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों की मांग है कि इन क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाए जाएं और स्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की जाएं, ताकि पर्यटन विकास के साथ सुरक्षा और सुविधा भी सुनिश्चित हो सके।

Previous Post

MP में न्यू ईयर टूरिज्म की रौनक, पचमढ़ी, उज्जैन, ओंकारेश्वर में बढ़ी भीड़, टैक्सी किराया महंगा

Next Post

गांव में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, MLA क्षेत्र में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Related News

देवास

हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख का माल जब्त!

April 21, 2026
डबलचौकी | थाना बरोठा

🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त

April 18, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगजनों हेतु सेवा कार्यक्रम एवं सशक्तिकरण बैठक आयोजित

February 12, 2026
ग्वालियर

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ग्वालियर: मुरार नगर निगम में साहसी बहनों की प्रभावी पहल

February 6, 2026
नागदा

☕ “चाय से जीती इंसानियत: जीवन लाल चाय वाले की कहानी”

February 4, 2026
देवास

सवारियों की होड़ में बसों की खतरनाक रेस – देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, दो चालक गिरफ्तार!

February 3, 2026
Next Post

गांव में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, MLA क्षेत्र में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

0 1 6 5 5 4
Users Today : 0
Total Users : 16554
Views Today :
Total views : 29495
Who's Online : 0
Server Time : April 27, 2026 1:06 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.