Tuesday, November 24, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
पत्थर से दरवाजा तोड़ने और गाली-गलौज का वीडियो आया सामने, शिकायत दर्ज कराने पहुंचा परिवार इंदौर में ऑनलाइन गेमिंग के लिए म्यूल अकाउंट का खेल: दूसरे के नाम का खाता चलाने वाला शुभम मालवीय गिरफ... दिल्ली में ₹5.50 लाख की साइबर ठगी के 4 फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार: दिल्ली और लसूडिया पुलिस की संयु... सागर में ऑटो चालक की आंखों में झोंका मिर्ची पाउडर: भीड़ ने पकड़ा, पुलिस खुलासे में सामने आई हत्या की... इंदौर में जल संकट के बीच किशोर कोडवानी का धरना: जल वितरण व्यवस्था पर उठाए सवाल, कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट की... बालाघाट के बालिका छात्रावास में खौफ से करीब 35 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल: प्रबंधन ने दावों को किया खा... 12 साल का इंतजार और 16 महीने से अन्न त्यागे हुए हैं पूर्व मंत्री: PM मोदी से मुलाकात के बाद ही उपवास... उज्जैन के बालिका छात्रावास में 21 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत: अस्पताल में उपचार के बाद सभी को मिली छुट... मुरैना में शादी समारोह के दौरान हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या: कृषि मंत्री के नाती सहित 9 नामजद प... आगर मालवा में शत्रुंजय भाव यात्रा ने बिखेरी भक्ति की छटा: चातुर्मास विदाई के पलों ने नम की श्रद्धालु...

7 साल से रिसाव वाले बरगी बांध से बड़ी आपदा का डर, जांच टीम ने आगाह किया

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 12, 2026
in जबलपुर, मध्यप्रदेश

जबलपुर। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) और राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने रानी अवंती बाई सागर परियोजना (बरगी बांध) की गैलरी से लगातार हो रहे पानी के रिसाव को गंभीर खतरा बताया है। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (एनवीडीए) को तीन दिन पहले सौंपी रिपोर्ट में संयुक्त जांच दल ने अनेक सवाल उठाए हैं। साथ ही एनवीडीए को नोटिस देकर 30 दिनों में जवाब मांगा है। निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

क्या निकला रिपोर्ट में

रिपोर्ट के अनुसार बरगी बांध के रखरखाव, निगरानी और सुरक्षा प्रबंधन में गंभीर खामियां हैं। टीम ने माना है कि बांध की स्थिति से लेकर खतरे तक को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक बांध की मैसनरी स्पिलवे गैलरी से वर्ष 2018 से रिसाव बना हुआ है। सात वर्षों बाद भी स्थायी समाधान नहीं किया गया। इस पर राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण ने एनवीडीए को चेतावनी दी है कि इतने लंबे समय तक रिसाव को नजरअंदाज करना बांध की संरचनात्मक मजबूती को कमजोर कर सकता है और भविष्य में बड़ी आपदा का कारण बन सकता है।

निगरानी तंत्र कमजोर

रिपोर्ट में बांध के सुरक्षा वर्गीकरण को भी भ्रामक बताया गया है। निरीक्षण दल के अनुसार, बरगी बांध को मामूली कमियों की श्रेणी में रखना वास्तविक स्थिति से मेल नहीं खाता। रिसाव के दबाव और व्यवहार को मापने के लिए आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों और प्रभावी निगरानी प्रणाली का अभाव है। साथ ही, अति-संवेदनशील क्षेत्रों में अनधिकृत लोगों की आवाजाही जारी है। बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ के राजकुमार सिन्हा ने भी इसे लाखों लोगों की जिंदगी से सीधा खिलवाड़ बताया है।

अधिकारियों का क्या कहना

राजेश सिंह, ईई, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण का कहना है कि केंद्रीय जल आयोग और राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने सितंबर 2025 में निरीक्षण किया था। कुछ कमियां निकाली हैं, जिनका सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद जांच करवाकर हम पता करेंगे कि कहां-कहां से पानी की रिसाव हो रहा है।

Previous Post

भूजल में बढ़ा फ्लोराइड, जबलपुर के एक लाख घर प्रभावित; लोगों में चिंता

Next Post

11kV लाइन की चपेट में महिला की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर जताया रोष

Related News

ग्वालियर

पत्थर से दरवाजा तोड़ने और गाली-गलौज का वीडियो आया सामने, शिकायत दर्ज कराने पहुंचा परिवार

November 24, 2026
मध्यप्रदेश

सागर में ऑटो चालक की आंखों में झोंका मिर्ची पाउडर: भीड़ ने पकड़ा, पुलिस खुलासे में सामने आई हत्या की साजिश

November 24, 2026
मध्यप्रदेश

बालाघाट के बालिका छात्रावास में खौफ से करीब 35 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल: प्रबंधन ने दावों को किया खारिज

November 24, 2026
भोपाल

12 साल का इंतजार और 16 महीने से अन्न त्यागे हुए हैं पूर्व मंत्री: PM मोदी से मुलाकात के बाद ही उपवास तोड़ने का संकल्प

November 24, 2026
उज्जैन

उज्जैन के बालिका छात्रावास में 21 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत: अस्पताल में उपचार के बाद सभी को मिली छुट्टी

November 24, 2026
मध्यप्रदेश

मुरैना में शादी समारोह के दौरान हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या: कृषि मंत्री के नाती सहित 9 नामजद पर केस दर्ज

November 24, 2026
Next Post

11kV लाइन की चपेट में महिला की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर जताया रोष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)