Tuesday, November 24, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
पत्थर से दरवाजा तोड़ने और गाली-गलौज का वीडियो आया सामने, शिकायत दर्ज कराने पहुंचा परिवार इंदौर में ऑनलाइन गेमिंग के लिए म्यूल अकाउंट का खेल: दूसरे के नाम का खाता चलाने वाला शुभम मालवीय गिरफ... दिल्ली में ₹5.50 लाख की साइबर ठगी के 4 फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार: दिल्ली और लसूडिया पुलिस की संयु... सागर में ऑटो चालक की आंखों में झोंका मिर्ची पाउडर: भीड़ ने पकड़ा, पुलिस खुलासे में सामने आई हत्या की... इंदौर में जल संकट के बीच किशोर कोडवानी का धरना: जल वितरण व्यवस्था पर उठाए सवाल, कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट की... बालाघाट के बालिका छात्रावास में खौफ से करीब 35 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल: प्रबंधन ने दावों को किया खा... 12 साल का इंतजार और 16 महीने से अन्न त्यागे हुए हैं पूर्व मंत्री: PM मोदी से मुलाकात के बाद ही उपवास... उज्जैन के बालिका छात्रावास में 21 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत: अस्पताल में उपचार के बाद सभी को मिली छुट... मुरैना में शादी समारोह के दौरान हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या: कृषि मंत्री के नाती सहित 9 नामजद प... आगर मालवा में शत्रुंजय भाव यात्रा ने बिखेरी भक्ति की छटा: चातुर्मास विदाई के पलों ने नम की श्रद्धालु...

11kV लाइन की चपेट में महिला की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर जताया रोष

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 12, 2026
in मध्यप्रदेश

टीकमगढ़: जिले के बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में छतरपुर हाईवे पर रविवार को ग्रामीणों ने जाम लगा दिया और सड़क पर शव रख कर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान मौके से गुजर रहे केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार के काफिले को भी लोगों ने रोक लिया और लापरवाही पर कार्रवाई करने की मांग की।

इस पर मंत्री ने अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीओपी टीकमगढ़ थाना प्रभारी बल्देवगढ़ सहित तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पीड़ित स्वजन को आर्थिक सहायता राशि और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद जाम समाप्त कराया गया।

दरअसल, बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र के पटोरी गांव में शनिवार शाम 25 वर्षीय संगीता यादव की करंट लगने से मौत हो गई थी। महिला अपने खेत पर काम करने गई थी। इसी दौरान 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटने से वह उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद जब महिला का शव लेकर स्वजन पहुंचे तो उन्होंने बल्देवगढ़-छतरपुर हाईवे रोड पर शव रख कर जाम कर दिया।

आर्थिक सहायता की मांग

एसडीओपी राहुल कटरे ने बताया कि मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और स्वजन को समझाया गया। महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वे परिवार को आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे। बल्देवगढ़ तहसीलदार अनिल गुप्ता ने स्वजन को शासन के नियमानुसार आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करने का भरोसा दिया। इसके अलावा पुलिस ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। ग्रामीण और परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया गया।

मंत्री ने की अधिकारियों से बात

इसी दौरान केंद्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार का काफिला मौसे से गुजरा तो लोगों ने उन्हें रोक लिया। यहां पर पहुंचे मंत्री ने किसी के मोबाइल से अधिकारियों से बात की और इसे बिजली कंपनी के कर्मचारी की लापरवाही बताते हुए उसके खिलाफ एफआईआर करने की बात कही। साथ ही मृतक के स्वजन को बिजली कंपनी से आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही। मौके पर लोगों ने मंत्री से कहा कि हम सभी ने आपको जिताया है, लेकिन जिले के हालात बदतर हैं लोग हर जगह परेशान हैं।

इस पर मंत्री ने कहा कि आप लोगों ने पूरे देश की जिम्मेदारी दी है ऐसे में जिले में कम रुक पाता हूं, लेकिन जो भी मामले सामने आते हैं दिशा की बैठक में संबंधित अधिकारियों से उस पर काम करने के निर्देश दिए जाते हैं। लोगों का कहना था कि यदि ऐसा ही रहा तो लोगों का विश्वास टूट जाएगा। मंत्री ने लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

शाम तक नहीं हुई एफआईआर

मंत्री दोपहर को निर्देश देकर रवाना हो गए तो शाम छह बजे तक थाने में एफआइआर दर्ज नहीं हो सकी। बलदेवगढ़ थाना प्रभारी प्रीति भार्गव का कहना था कि मृतका के स्वजन के बयान लेने के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।

गौरतलब है कि बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र में लगातार बिजली कंपनी की लापरवाही से इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं चार दिसंबर को ग्राम लखेरी में भी इसी प्रकार की घटना हुई थी।

Previous Post

7 साल से रिसाव वाले बरगी बांध से बड़ी आपदा का डर, जांच टीम ने आगाह किया

Next Post

ईरानी डेरों में लूट का अड्डा, 50 से अधिक लुटेरे सक्रिय; सरदारों से रकम लेकर अपराधी सुरक्षित

Related News

ग्वालियर

पत्थर से दरवाजा तोड़ने और गाली-गलौज का वीडियो आया सामने, शिकायत दर्ज कराने पहुंचा परिवार

November 24, 2026
मध्यप्रदेश

सागर में ऑटो चालक की आंखों में झोंका मिर्ची पाउडर: भीड़ ने पकड़ा, पुलिस खुलासे में सामने आई हत्या की साजिश

November 24, 2026
मध्यप्रदेश

बालाघाट के बालिका छात्रावास में खौफ से करीब 35 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल: प्रबंधन ने दावों को किया खारिज

November 24, 2026
भोपाल

12 साल का इंतजार और 16 महीने से अन्न त्यागे हुए हैं पूर्व मंत्री: PM मोदी से मुलाकात के बाद ही उपवास तोड़ने का संकल्प

November 24, 2026
उज्जैन

उज्जैन के बालिका छात्रावास में 21 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत: अस्पताल में उपचार के बाद सभी को मिली छुट्टी

November 24, 2026
मध्यप्रदेश

मुरैना में शादी समारोह के दौरान हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या: कृषि मंत्री के नाती सहित 9 नामजद पर केस दर्ज

November 24, 2026
Next Post

ईरानी डेरों में लूट का अड्डा, 50 से अधिक लुटेरे सक्रिय; सरदारों से रकम लेकर अपराधी सुरक्षित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)