Tuesday, November 24, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
पत्थर से दरवाजा तोड़ने और गाली-गलौज का वीडियो आया सामने, शिकायत दर्ज कराने पहुंचा परिवार इंदौर में ऑनलाइन गेमिंग के लिए म्यूल अकाउंट का खेल: दूसरे के नाम का खाता चलाने वाला शुभम मालवीय गिरफ... दिल्ली में ₹5.50 लाख की साइबर ठगी के 4 फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार: दिल्ली और लसूडिया पुलिस की संयु... सागर में ऑटो चालक की आंखों में झोंका मिर्ची पाउडर: भीड़ ने पकड़ा, पुलिस खुलासे में सामने आई हत्या की... इंदौर में जल संकट के बीच किशोर कोडवानी का धरना: जल वितरण व्यवस्था पर उठाए सवाल, कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट की... बालाघाट के बालिका छात्रावास में खौफ से करीब 35 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल: प्रबंधन ने दावों को किया खा... 12 साल का इंतजार और 16 महीने से अन्न त्यागे हुए हैं पूर्व मंत्री: PM मोदी से मुलाकात के बाद ही उपवास... उज्जैन के बालिका छात्रावास में 21 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत: अस्पताल में उपचार के बाद सभी को मिली छुट... मुरैना में शादी समारोह के दौरान हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या: कृषि मंत्री के नाती सहित 9 नामजद प... आगर मालवा में शत्रुंजय भाव यात्रा ने बिखेरी भक्ति की छटा: चातुर्मास विदाई के पलों ने नम की श्रद्धालु...

ईरानी डेरों में लूट का अड्डा, 50 से अधिक लुटेरे सक्रिय; सरदारों से रकम लेकर अपराधी सुरक्षित

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 12, 2026
in भोपाल

 भोपाल: राजधानी के कुख्यात बदमाश राजू ईरानी की गिरफ्तारी के बाद निशातपुरा स्थित अमन कॉलोनी में संचालित ईरानी डेरे के भीतर अब एक नई जंग छिड़ गई है। यह जंग किसी इलाके या जमीन की नहीं, बल्कि उस सिस्टम पर कब्जे की है, जो वर्षों से दूसरे राज्यों में लूट, डकैती और ठगी करने वाले बदमाशों को भोपाल में पनाह और सुरक्षा देता आया है।

भोपाल में फिलहाल दो बड़े ईरानी डेरे सक्रिय हैं, जिनमें 50 से ज्यादा शातिर लुटेरे और ठग जुड़े हुए हैं। इन डेरों की कार्यप्रणाली बेहद संगठित है। यहां ठहरने वाले बदमाशों को साफ निर्देश होता है कि वे मध्य प्रदेश में कोई वारदात नहीं करेंगे। अपराध सिर्फ गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों में किए जाते हैं, ताकि स्थानीय पुलिस से सीधा टकराव न हो।

अपराध कर लौटने के बाद ये बदमाश सीधे ईरानी डेरे पहुंचते हैं। यहीं से असली खेल शुरू होता है। डेरे के सरदार, राजू ईरानी, काला और मस्तान और मुख्तार ईरानी जैसे बदमाश उन्हें शरण देते हैं और बदले में लूट, डकैती और ठगी की रकम का 30 से 50 प्रतिशत तक हिस्सा वसूलते हैं। यह रकम ‘कानूनी सुरक्षा’ के नाम पर ली जाती है।

बदमाशों को भरोसा दिया जाता है कि अगर वे किसी दूसरे राज्य में पकड़े भी गए, तो डेरे के सरदार अपने संपर्कों के जरिए उन्हें बचाने की कोशिश करेंगे। इसी वसूली को लेकर ईरानी डेरे में सबसे ज्यादा विवाद होते हैं। कौन बदमाश किस सरदार को हिस्सा देगा, किसके संरक्षण में रहेगा, यही तय करता है डेरे में उसका भविष्य।

अब अमन कॉलोनी डेरे पर सत्ता की जंग

राजू ईरानी की गिरफ्तारी के बाद अमन कॉलोनी ईरानी डेरा इस समय सत्ता के खालीपन से गुजर रहा है। पहले जहां राजू और काला ईरानी के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही थी, अब डेरे के कई दूसरे बदमाश भी खुद को अगला सरदार साबित करने में जुट गए हैं। हालांकि राजू का बेटा जेल में रहने तक उसका उत्तराधिकारी बताया जा रहा है, लेकिन अब बदमाशों को सुरक्षा देने के मामले में काला ईरानी व मस्तान भी सक्रिय हो गए हैं, जो कि सुरक्षा की गारंटी की बात कर रहे हैं।

राजू और काला इस तरह अपराधियों को देते हैं डेरे में शरण

अगस्त 2025 में अमन कॉलोनी डेरे के तीन बदमाशों ने जयपुर में लूट की एक बड़ी वारदात की थी। जयपुर पुलिस ने उस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि तीसरे आरोपी के डेरे में छुपे होने की सूचना थी। दो महीने पहले जब जयपुर पुलिस उसे ढूंढते हुए भोपाल पहुंची तो उसके पहले ही आरोपी वहां से निकल गया।

कुछ दिन पहले अमन कॉलोनी डेरे के ही कुछ बदमाशों ने बांदा में 11 तोला सोने की लूट की थी। लेकिन बदमाश साबिर ने काला ईरानी को इसकी सूचना दी और एक हिस्सा भी उस तक पहुंचाया। बाद में जब पुलिस आई तो लूट का कुछ सोना तो पुलिस को मिला, लेकिन आरोपित को अपने साथ नहीं ले जा सकी।

कोर्ट में पेश किया, सात दिन की रिमांड पर राजू ईरानी

निशातपुरा पुलिस ने बदमाश राजू ईरानी को रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान राजू से उसके पुराने अपराधों से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाई जाएंगी। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि उसने किन-किन राज्यों में पहचान बदलकर अपराध किए और वहां उसके कौन-कौन से साथी सक्रिय थे।

उन्होंने बताया कि अब तक राजू के विरूद्ध 13 केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। जांच के दौरान उसके पास से अपराध में इस्तेमाल किए गए दस्तावेज, मोबाइल और अन्य सामग्री की बरामदगी भी की जानी है। साथ ही ईरानी डेरे के नेटवर्क, संरक्षण देने वाले लोगों और उसके संपर्कों की भी पड़ताल की जाएगी।

ईरानी गैंग के 40 से अधिक बदमाशों को पुलिस ने चिन्हित कर पिछले महीने दबिश दी थी। इस दौरान 27 बदमाश गिरफ्तार किए गए थे। राजू ईरानी तब फरार हो गया था, जिसके बाद भोपाल पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए अन्य राज्यों की पुलिस से संपर्क भी किया था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद जो अन्य कुछ बदमाश फरार हैं, उनको भी जल्द पकड़ा जाएगा ताकि पूरे अपराधी गिरोह को जड़ से खत्म कर सकें।

Previous Post

11kV लाइन की चपेट में महिला की मौत, ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर जताया रोष

Next Post

जबलपुर: मकर संक्रांति व वसंत पंचमी पर ग्वारीघाट स्टेशन में चार ट्रेनों की ठहराव

Related News

भोपाल

12 साल का इंतजार और 16 महीने से अन्न त्यागे हुए हैं पूर्व मंत्री: PM मोदी से मुलाकात के बाद ही उपवास तोड़ने का संकल्प

November 24, 2026
भोपाल

एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा का नया शेड्यूल जारी: 9 दिसंबर से शुरू होगा एग्जाम, 7500 पदों के लिए 7 लाख से ज्यादा आवेदन

November 24, 2026
भोपाल

एम्स भोपाल का बड़ा शोध: मृत्यु के 24 घंटे बाद भी शुक्राणु प्राप्ति संभव, ‘पैफमैटकान 2026’ में मिला सर्वश्रेष्ठ का दर्जा

November 24, 2026
भोपाल

मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 26 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

November 24, 2026
भोपाल

चित्रकूट में होगा मंत्रियों का चिंतन शिविर: CM मोहन यादव ने दी बड़ी जानकारियां, 2 दिसंबर को अधिकारियों की बैठक

November 24, 2026
भोपाल

रहवासी क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: जनहित याचिका के रूप में होगी सुनवाई, अगली तारीख 6 जनवरी

November 24, 2026
Next Post

जबलपुर: मकर संक्रांति व वसंत पंचमी पर ग्वारीघाट स्टेशन में चार ट्रेनों की ठहराव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)