शहडोल। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठोतिया में शनिवार तड़के एक कच्चे मकान में लगी आग में 18 वर्षीय युवक अमित पटेल की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह घटना मृतक की मां गीता पटेल की आंखों के सामने हुई, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया।
पुलिस ने क्या कहा
पुलिस के अनुसार गीता पटेल (45) अपने कच्चे मकान के एक कमरे में सो रही थीं, जबकि उनका बेटा अमित दूसरे कमरे में था। शनिवार तड़के करीब तीन बजे अचानक घर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मां किसी तरह अपने कमरे से बाहर निकल आई और शोर मचाकर मदद मांगने लगी।
इसी दौरान बेटे के कमरे में आग फैल गई और अमित मदद के लिए चिल्लाने लगा। मां ने पड़ोसियों को जगाकर बेटे की जान बचाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कमरे में भीषण आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाने और बचाने पहुंचे, तब तक मां के सामने ही उसका जवान बेटा जलकर मृत हो गया।
शव पूरी तरह झुलसी अवस्था में मिला
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लगभग पूरा कच्चा मकान जलकर खाक हो चुका था। अमित पटेल का शव पूरी तरह झुलसी अवस्था में मिला, जिसे एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल मरचुरी भेजा गया।
पति ने कर लिया था आत्महत्या
बताया गया कि अमित सब्जी की दुकान लगाकर घर का खर्च चलाता था और वही अपनी मां का इकलौता सहारा था। एक बेटा कुछ वर्ष पहले घर छोड़कर चला गया था, जबकि पति ने करीब एक दशक पहले आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से मां-बेटे ही साथ रहते थे।
जिस कमरे में अमित सो रहा था, उसके ऊपर अटारी में पैरा रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। गांव में मातम पसरा हुआ है।
















Users Today : 5
Total Users : 16551
Views Today : 5
Total views : 29492
Who's Online : 0
Server Time : April 26, 2026 7:10 am