Wednesday, September 23, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
“ऑपरेशन FAST 2.0” का बड़ा एक्शन, साइबर ठगी के संगठित गिरोह पर पुलिस का शिकंजा आगर-मालवा में शोक की लहर: वरिष्ठ पत्रकार श्री बसंत गुप्ता जी का निधन श्री साँवरिया सेठ नवयुवक मंडल नागदा की गणेश महाआरती में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट टीम का पट्टी... हाटपीपल्या में तीन बार तैरी 7.5 किलो की श्री नृसिंह प्रतिमा, जयकारों से गूंज उठा घाट बागली मोखा पिपलिया में गूंजे रामदेव जी और तेजाजी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा इंदौर में डोल ग्यारस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, जानें वैकल्पिक मार्ग बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिर... मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु...

“ऑपरेशन FAST 2.0” का बड़ा एक्शन, साइबर ठगी के संगठित गिरोह पर पुलिस का शिकंजा

Devraj Singh Rajput by Devraj Singh Rajput
September 23, 2026
in देवास

ऑपरेशन FAST 2.0” के तहत सायबर ठगी के संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्यवाही

• देवास जिले के अलग अलग स्थानो से ऑपरेट कर रहे थे सायबर ठगी के कॉल सेंटर ।
• देश के अलग-अलग स्थानो से लोगो से ठगे लाखो रूपये ।
• ठगी के लिए किराए की सीम व खातों का उपयोग, गिरोह के 07 आरोपी गिरफ्तार ।

संक्षिप्त विवरणः- राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा “ऑपरेशन FAST (Forged-Activated-SIM-Termination)” के अंतर्गत पूरे प्रदेश में एक साथ सायबर ठगी मे प्रयुक्त सिम कार्ड धारकों, विक्रेताओं और एजेंट्स के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है । इस अभियान का उद्देश्य सायबर ठगी जैसे अपराधों में प्रयुक्त हो रहे सिम कार्ड और उनसे जुड़े अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही करना है ।
उक्त अभियान के तहत देवास जिले से संबंधित 06 सायबर अपराध शिकायतों की जांच हेतु पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा निर्देशित किया गया । जिस पर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री गजेन्द्र सिंह वर्धमान के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी औघोगिक क्षेत्र श्री अमित सोलंकी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया । विशेष टीम के द्वारा सायबर सेल भोपाल से प्राप्त शिकायतों और दस्तावेजों के आधार पर संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच की गई । उक्त नंबरों से जुड़े उपभोक्ता के विश्लेषण में सामने आया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गिरोह के सदस्यो के द्वारा स्वयं व अन्य लोगो के नाम से सीम खरीद कर उक्त सीमो के माध्यम से अलग अलग तरह से आम जनता से सायबर फ्राड के द्वारा ठगी की घटना को अंजाम देते थे ।

• आरोपी अजय परमार से पूछताछ पर बताया की उसने अपने नाम से कुल 06 सीम कार्डो को प्रयोग कर आम भोले-भाले लोगो को लोन दिलाने के नाम पर सायबर फ्रॉड किया गया है ।
• आरोपी नितिन बगानिया से पूछताछ पर बताया की उसने अपने नाम की 02 सीम कार्ड व अन्य लोगो की सीम कार्ड आगे अपने साथी विशाल को सीम सप्लाय की थी व विशाल ने राजकुमार को सप्लाय की थी । राजकुमार से पूछताछ करने पर पाया गया की उसने अपने गिरोह के माध्यम से आनलाईन ट्रेडिंग के नाम पर आम लोगो को विश्वास मे लेकर उनसे सायबर फ्राड किया गया है ।
• आरोपी अजय बागवान ने बताया की उसने स्वयं के नाम से 05-06 सीम कार्ड व अन्य लोगो की सीम कार्ड अपने साथी अभिषेक कुमावत को दी थी व अभिषेक ने अपने साथी अंकित कुमावत के साथ मिलकर इंस्ट्रग्राम पर फर्जी आई .डी. बनाकर सस्ते दामो में मोबाईल व लेपटाप बेचने का बोलकर भोले भाले लोगो को झांसे मे लेकर उनके साथ सायबर फ्रॉड किया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गिरोह द्वारा देश के अलग-अलग स्थानो से लोगो के साथ विभिन्न प्रकार से सायबर ठगी की घटना को अंजाम देकर अभी तक ज्ञात कुल 06 घटनाओं मे लगभग 10 लाख रूपये की ठगी की गई है । आरोपीयो को रिमाण्ड पर लेकर अन्य वारदातो को लेकर भी पूछताछ की जा रही है । उक्त गिरोह से पहले भी दिल्ली सायबर क्राईम के द्वारा 398 सीम कार्ड अलग-अलग कम्पनियों की जप्त की जा चुकी है । जिस संबंध मे थाना आई. जी. आई एयरपोर्ट दिल्ली मे वर्ष 2025 में अपराध पंजीबध्द किया गया था । प्रारंभिक जांच के आधार पर थाना औघोगिक क्षेत्र पर उक्त गिरोह के विरूध्द अपराध क्रमांक 835/2026 धारा 318(4) बीएनएस 66(ग) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया । आरोपियो के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाईल फोन,सीम कार्ड व अन्य दस्तावेज जप्त किये गये । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाकर उक्त सायबर फ्रॉड में संलिप्त अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपी :—
1. अजय पिता रामप्रसाद परमार उम्र 35 वर्ष निवासी 105 अमृत पार्क मल्हार रोड देवास
2. अजय पिता बन्नूलाल बागवान उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम खजूरिया तहसील तराना जिला उज्जैन
3. नितिन पिता विष्णु प्रसाद बामनिया उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम एनाबाद तहसील सोनकच्छ जिला देवास
4. अभिषेक पिता कमल कुमावत उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम खजूरिया तहसील तराना जिला उज्जैन
5. विशाल पिता मेहरबान सिंह गौड़ उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम एनाबाद तहसील सोनकच्छ जिला देवास
6. राजकुमार उर्फ छोटू पिता नर्बत सिंह गौड़ उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम एनाबाद तहसील सोनकच्छ जिला देवास
7. अंकित पिता संतोष कुमावत उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम खजूरिया तहसील तराना जिला उज्जैन

जप्त मश्रुका :— घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन, सिम कार्ड एवं अन्य दस्तावेज जप्त ।

सराहनीय कार्य :— उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र श्री अमित सोलंकी,उप निरीक्षक गौरव नगावत,सउनि हितेन्द्र चंद्रवंशी,प्रआर अजय बैस, जितेन्द्र,घनश्याम बामनिया,संजय,आर रणवीर सिकरवार तथा सायबर सेल से प्रआर सचिन चौहान एवं शिवप्रताप सिंह सेंगर का सराहनीय योगदान रहा

Tags: #dewas#Policemp ki aawaz
Previous Post

आगर-मालवा में शोक की लहर: वरिष्ठ पत्रकार श्री बसंत गुप्ता जी का निधन

Related News

देवास

बागली मोखा पिपलिया में गूंजे रामदेव जी और तेजाजी महाराज के जयकारे, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 22, 2026
देवास

तेजा दशमी पर अरलावदा में निकली भव्य शोभायात्रा

September 22, 2026
देवास

बागली में नकबजनी का 24 घंटे में खुलासा, चार महिला आरोपी गिरफ्तार

September 21, 2026
देवास

ऑपरेशन त्रिनेत्रम्” के तहत सोनकच्छ पुलिस की कार्यवाही—गायत्री मंदिर में चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार

September 21, 2026
देवास

मध्यरात्रि में देवास पुलिस की सघन निगरानी—533 वाहनों की चेकिंग, 03 संदिग्ध मोटरसाइकिलें सत्यापन हेतु थानों पर खड़ी

September 21, 2026
उज्जैन

देवास जिले के सतवास थाने में IHRCT टीम का आत्मीय स्वागत, टीम ने की भगवान श्री गणेश जी की प्रथम आरती

September 21, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)