पुख्ता मूखबिर सूचना के आधार पर शंकरगढ़ स्थित एवरेस्ट स्कूल के पीछे खेत की मेढ़ पर जुआ खेलते 02 आरोपी को किा गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते, ₹2,050 नगदी एवं 02 मोटरसाइकिल जप्त ऑपरेशन प्रहार के तहत देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा समस्त थाना प्रभारीयों एवं उनके अधीनस्थों को जिले में अवैध गतिविधियों में सम्मिलित लोगों के विरुद्ध कार्य करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर मिशन स्तर पर उनके खिलाफ कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
इसी तारतम्य में दिनांक 27.09.2026 को रात्रि करीब 07:00 बजे थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि शंकरगढ़ स्थित एवरेस्ट स्कूल के पीछे खेत की मेढ़ पर कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक अमित सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से आरोपी लखन कुमावत पिता हरीनारायण कुमावत उम्र 40 वर्ष निवासी बालगढ़ जिला देवास तथा पवन यादव पिता मदनलाल यादव उम्र 45 वर्ष निवासी पालनगर जिला देवास को जुआ खेलते पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से कुल 52 ताश के पत्ते, ₹2,050 नगदी तथा 02 मोटरसाइकिल जप्त की गईं। आरोपियों के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास पर अपराध क्रमांक 863/2026 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
सराहनीय कार्यः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक अमित सोलंकी, प्रआर सचिन चौहान, आर मुकेश सौनेर,अजय जाट,लक्ष्मीकांत शर्मा,हर्षित सिसोदिया एवं नरेंद्र सिरसाम की सराहनीय भूमिका रही।
उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार”के तहत यह कार्यवाही की गई है



