शाजापुर एसपी प्रियंका शुक्ला को पत्रकारों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
शाजापुर। पुलिस अधीक्षक सुश्री प्रियंका शुक्ला के जन्मदिन के अवसर पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, शाजापुर के पत्रकार साथियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पत्रकार साथियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही जनहित एवं कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ, शाजापुर की ओर से एसपी प्रियंका शुक्ला जी को जन्मदिन
की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌹🎂



