Tuesday, November 24, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले, IPS और DSP की नई पदस्थापना। बुजुर्ग माताओं की सेवा कर राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती साधना सेठी ने पेश की मानवता की मिसाल पुरानी रंजिश का खूनी खेल! दो युवकों पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार मध्य प्रदेश व मौसम अपडेट: सिंगरौली में 3.20 इंच बारिश से धान की फसल प्रभावित, जानें ताजा स्थिति शिक्षा अपडेट: सचिव पद की उलझन से अटकी बैठक, B.Ed-Law सहित कई कोर्स की फीस लंबित भोपाल के पंचशील नगर में घोड़े की लात से ठेकेदार की मौत: घर लौटते वक्त हुआ हादसा व्हीलचेयर पिकल बॉल चैंपियनशिप में MP के खिलाड़ियों का कमाल: 1 गोल्ड और 5 सिल्वर पदक जीते काला चश्मा लगाए माइक पर दिखीं कलेक्टर, सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं घायल जवान सर गंगा राम अस्पताल रेफर, छतरपुर केस का आरोपी भिवाड़ी से गिरफ्तार उज्जैन में निकली बाबा महाकाल की दूसरी सवारी: राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण, शिप्रा तट पहुंची पालकी

मौलाना तौकीर रजा के करीबी सपा पार्षद पर एक्शन, 1.12 करोड़ का जुर्माना ठोका

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 1, 2025
in उत्तरप्रदेश

बरेली बवाल का मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा खान के करीबी और समाजवादी पार्टी के पार्षद उमान रजा खान पर बड़ी कार्रवाई हुई है. विद्युत निगम, नगर निगम और बीडीए की टीमों ने एक साथ मिलकर छापेमारी की है. इस दौरान बिजली चोरी पकड़ी गई और अवैध निर्माण पर भी शिकंजा कसा गया. विद्युत निगम ने पार्षद पर 1.12 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. वहीं नगर निगम और बीडीए ने भी अतिक्रमण और बिना अनुमति के निर्माण पर कार्रवाई की. अधिकारियों ने मौके से एक निर्माणाधीन दुकान को सील कर दिया.

दरअसल, मंगलवार को नगर निगम और बीडीए की टीम पुलिस फोर्स के साथ प्रेमनगर के बानखाना रजा चौक पहुंची. यहां उमान रजा खान ने नगर निगम की जमीन और नाले पर कब्जा करके चार्जिंग स्टेशन बना रखा था. नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इसकी जानकारी पहले से मिल रही थी. जांच में जब मामला सही निकला तो चार्जिंग स्टेशन की बाउंड्रीवाल और बीच की दीवार गिरा दी गई. चार्जिंग स्टेशन पर अवैध बिजली कनेक्शन भी पाया गया. विद्युत निगम की टीम ने बताया कि यहां से बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही थी.

77.1 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई

वहीं विद्युत विभाग की एचआर टीम ने छापेमारी के दौरान छतों पर जाकर जांच की. यहां पाया गया कि कई जगहों से तार डालकर बिजली चोरी की जा रही थी. जांच में कुल 77.1 किलोवाट बिजली चोरी का मामला सामने आया. बिजली चोरी के मामले में आठ मुकदमे दर्ज किए गए हैं. इनमें से दो मुकदमे सीधे सपा पार्षद उमान रजा के खिलाफ दर्ज हुए हैं.

वहीं पार्षद के पिता मोहम्मद नदीम, बरकत रजा खान, मोहसिन रजा खान, वसीम खान, मोहम्मद हत्तीन और यासीन मियां के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है. विद्युत निगम ने बताया कि चार्जिंग स्टेशन और पार्षद के परिवार के घरों में चोरी की बिजली जलती पाई गई. इसी आधार पर 1.12 करोड़ रुपये का शमन शुल्क लगाया गया है.

बिजली चोरी के साथ-साथ बीडीए ने भी पार्षद के अवैध निर्माण पर कार्रवाई की. अधिकारियों ने प्रेमनगर क्षेत्र में उमान रजा की एक निर्माणाधीन दुकान को सील कर दिया. बीडीए का कहना है कि यह निर्माण बिना किसी स्वीकृति के किया जा रहा था. इसी बीच बीडीए की टीम तौकीर रजा खान के रिश्तेदार और मन्नानी मियां के दामाद मोहसिन रजा के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए पहुंची थी. हालांकि मोहसिन रजा पहले से ही कोर्ट में स्टे ले चुके थे. इसलिए बीडीए की टीम वहां से वापस लौट आई थी.

अब कई स्तर पर घिरा पार्षद

इस कार्रवाई ने पार्षद उमान रजा खान और उनके परिवार को घेर लिया है. एक तरफ बिजली चोरी का मामला सामने आया, दूसरी ओर अतिक्रमण और अवैध निर्माण का. नगर निगम, बीडीए और विद्युत विभाग की संयुक्त कार्रवाई से इलाके में भी चर्चा का माहौल बन गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इस तरह की शिकायतें हो रही थीं, लेकिन अब जाकर सख्त कार्रवाई हुई है. अधिकारियों के मुताबिक आगे भी जांच जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे.

Previous Post

मध्य प्रदेश में प्रशासनिक उलटफेर, 24 IAS का ट्रांसफर, महिलाओं को बड़ा रोल

Next Post

गर्लफ्रेंड का झंझट या बर्बाद जिंदगी? रील बनाते हुए झील में कूदे तीन दोस्त

Related News

उत्तरप्रदेश

मौसम व आपदा अपडेट: एमपी के 13 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, राजस्थान में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

November 23, 2026
उत्तरप्रदेश

मौसम अपडेट: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात का असर, प्रयागराज-वाराणसी से भागलपुर तक बरसेंगे बादल

November 22, 2026
उत्तरप्रदेश

राज्य व प्रशासन अपडेट: सलामी लेकर आगे बढ़े AIMIM चीफ, पश्चिमी यूपी के वोट बैंक पर नजर

November 21, 2026
उत्तरप्रदेश

देशभर में बदला मौसम का मिजाज: यूपी से बंगाल तक बारिश व गरज-चमक के आसार, दिल्ली में कोहरे और सर्दी की दस्तक

November 21, 2026
उत्तरप्रदेश

पुलिस रिकॉर्ड अपडेट: राजा मेवाती हत्याकांड का मुख्य शूटर भी था नसीम, 25 से अधिक मामलों का इतिहास

November 20, 2026
उत्तरप्रदेश

चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का अलर्ट: ओडिशा से करीब 3 लाख लोगों का रेस्क्यू, 45 ट्रेनें रद्द, 100 किमी की रफ्तार से टकराने का अनुमान

November 20, 2026
Next Post

गर्लफ्रेंड का झंझट या बर्बाद जिंदगी? रील बनाते हुए झील में कूदे तीन दोस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)