Tuesday, November 24, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले, IPS और DSP की नई पदस्थापना। बुजुर्ग माताओं की सेवा कर राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती साधना सेठी ने पेश की मानवता की मिसाल पुरानी रंजिश का खूनी खेल! दो युवकों पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार मध्य प्रदेश व मौसम अपडेट: सिंगरौली में 3.20 इंच बारिश से धान की फसल प्रभावित, जानें ताजा स्थिति शिक्षा अपडेट: सचिव पद की उलझन से अटकी बैठक, B.Ed-Law सहित कई कोर्स की फीस लंबित भोपाल के पंचशील नगर में घोड़े की लात से ठेकेदार की मौत: घर लौटते वक्त हुआ हादसा व्हीलचेयर पिकल बॉल चैंपियनशिप में MP के खिलाड़ियों का कमाल: 1 गोल्ड और 5 सिल्वर पदक जीते काला चश्मा लगाए माइक पर दिखीं कलेक्टर, सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं घायल जवान सर गंगा राम अस्पताल रेफर, छतरपुर केस का आरोपी भिवाड़ी से गिरफ्तार उज्जैन में निकली बाबा महाकाल की दूसरी सवारी: राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण, शिप्रा तट पहुंची पालकी

गर्लफ्रेंड का झंझट या बर्बाद जिंदगी? रील बनाते हुए झील में कूदे तीन दोस्त

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 1, 2025
in गुजरात

गुजरात से अहमदाबाद में तीन दोस्तों का सुसाइड केस उलझता सा दिख रहा है. तीनों ने कलोल तालुका के नारदीपुर गांव में गहरी झील में कूदकर आत्महत्या कर ली थी. उन्होंने पहले इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की. फिर हाथ पकड़ झील में कूद गए. जब तीनों की लाश बरामद की गई तो सभी हैरान रह गए. तीनों ने एक दूसरे का हाथ थाम रखा था.

इस केस का खुलासा तब हुआ जब तीनों में से एक के चचेरे भाई ने इंस्टाग्राम पर रील देखी और दूसरों को सूचित किया. वे झील की ओर दौड़े और जलाशय के पास तीनों का सामान मिला. बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर रील बनाने का शौक तीन युवकों की जान ले बैठा. आत्महत्या का नाटक करते हुए तीनों दोस्त वीडियो शूट कर रहे थे. फिर तीनों युवक नर्दीपुर झील में कूद गए और उनकी मौत हो गई.

सोशल मीडिया पर लोग इस केस को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं. कुछ का कहना है कि नाटक नहीं ये तीनों डिप्रेशन में होंगे, तभी उन्होंने सुसाइड किया. वीडियो में भी उन्होंने बर्बाद जिंदगी का जिक्र किया था. एक ने तो कहा था कि गर्लफ्रेंड के लिए मर रहा हूं. जबकि, कुछ का कहना है कि रील बनाना आज के जमाने में फैशन ही हो गया. चाहे आपकी जान पर ही क्यों न बन आए, कुछ लोग रील बनाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं. इनके साथ भी ऐसा ही हुआ है.

मृतकों की पहचान धैर्य श्रीमाली (21), कौशिक माहेरिया (23) और अशोक वाघेला (39) के रूप में हुई है. तीनों गांधीनगर के कालोल तालुका के नर्दीपुर गांव के रहने वाले थे. धैर्य के बड़े भाई यश श्रीमाली ने पुलिस को बताया कि वे शनिवार रात गांधीनगर में गरबा कार्यक्रम में शामिल हुए थे. रात करीब 10:30 बजे उनके पड़ोसी ने उन्हें फोन करके बताया कि धैर्य और उसके दो दोस्तों ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली है, जिसमें वे अपनी जिंदगी खत्म करने की बात कर रहे हैं. यश ने तुरंत वीडियो देखा और भागकर नर्दीपुर झील पहुंचे. वहां उन्हें किनारे पर दो मोबाइल फोन, चप्पलें, एक पर्स, चाबी और कौशिक की मोटरसाइकिल खड़ी मिली.

हाथों में हाथ डाले मिली दोस्तों की लाशें

इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय तैराकों को बुलाया और काफी मशक्कत के बाद तीनों शव झील से बाहर निकाले गए. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तीनों युवक एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे. शवों को पोस्टमार्टम के लिए कालोल सिविल अस्पताल भेजा गया है.

पुलिस गहराई से कर रही जांच

कालोल पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि ये युवक आत्महत्या की इंस्टाग्राम रील बना रहे थे. उनके फोन से मिला वीडियो दिखाता है कि तीनों झील में कूदने की योजना बना रहे थे. फिलहाल यह जांच की जा रही है कि यह महज एक स्टंट था या वास्तव में उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी. इस मामले में पुलिस ने आकस्मिक मौत का केस दर्ज कर लिया है और मृतकों के परिवारजनों व दोस्तों के बयान दर्ज कर रही है. साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि कहीं किसी ने उन्हें इस काम के लिए उकसाया तो नहीं था.

Previous Post

मौलाना तौकीर रजा के करीबी सपा पार्षद पर एक्शन, 1.12 करोड़ का जुर्माना ठोका

Next Post

बिस्किट पैकेट में छिपा विवाद: गुब्बारे बने पाक झंडा, उर्दू में लिखे मैसेज

Related News

उत्तरप्रदेश

कमजोर हुआ चक्रवात अर्नब लेकिन कई राज्यों में अभी भी मंडरा रहा है खतरा, IMD का भारी बारिश का अलर्ट

October 31, 2026
उत्तरप्रदेश

90 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, देश के कई राज्यों में मौसम विभाग का भारी बारिश का रेड-येलो अलर्ट

October 29, 2026
उत्तरप्रदेश

बंगाल की खाड़ी से उठे ‘अर्नब’ चक्रवात का असर, दिल्ली, यूपी, झारखंड और मध्य प्रदेश में बिगड़ा मौसम

October 28, 2026
उत्तरप्रदेश

मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ा मौसम, उत्तराखंड और हिमाचल में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

October 13, 2026
गुजरात

अब आसाराम के आश्रम पर चलेगा बुलडोजर! 500 करोड़ की सरकारी जमीन पर खड़ा किया था साम्राज्य, सरकार का बड़ा एक्शन

January 22, 2026
गुजरात

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: पीएम मोदी बोले, इतिहास में नफरत और आतंक को छुपाया गया

January 11, 2026
Next Post

बिस्किट पैकेट में छिपा विवाद: गुब्बारे बने पाक झंडा, उर्दू में लिखे मैसेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)