Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

पेयजल में सीवरेज की मिलावट! निगम अफसरों के सामने फूटी नर्मदा लाइन, TDS 773 दर्ज

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 7, 2026
in इंदौर

 इंदौर: भागीरथपुरा की तरह शहर की अन्य कॉलोनियों में भी लोग दूषित जहरीला पानी पीने को मजबूर है। मंगलवार को शहर में तीन कॉलोनियों में सुबह व दोपहर नर्मदा पेयजलों के रहवासी क्षेत्रों में पहुंचने पर विशेषज्ञों के साथ पानी की (टीडीएस) कठोरता मापने वाले यंत्र व क्लोरोस्कोप में माध्यम से पानी में क्लोरीन की मात्रा जांच की, जिससे यह पता चल सके कि पानी में बैक्टीरिया को मारने की कितनी क्षमता है।

मालवीय नगर, चंद्रभागा, जबरन कॉलोनी इन तीन स्थानों पर नर्मदा पेयजल वितरण के दौरान ही दूषित पानी मिला।  जांच में पलसीकर कॉलोनी के घरों में वितरित जल की गुणवत्ता बेहतर मिली। इंदौर निगम के जो अफसर दूषित पानी की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं, जबरन कॉलोनी में उन्हीं निगम के अफसरों के सामने नर्मदा पेयजल लाइन के सीवेरज का काला, बदबूदार, दूषित पानी उगला।

सिर्फ ये तीन इलाके ही नहीं शहर के अधिकांश इलाकों में नर्मदा पेयजल उपयोग करने वाले रहवासियों की शिकायत है कि पेयजल सप्लाय की शुरुआत में नलों में दो से 15 मिनट तक पहले दूषित गंदा पानी आता है, जिससे यह निश्चित है कि शहर की पाइप लाइन में लीकेज है। गंदा पानी लोग सड़कों पर बहा देते है। जब पानी पारदर्शी आने लगता है तो वो उसका पीने के लिए उपयोग करते है।

लोगों यह भी नहीं मालूम की वह पानी दूषित या साफ है। लोग पानी के रंग के आधार पर उसे सुरक्षित मान रहे है, यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

इन विशेषज्ञों ने की नर्मदा व बोरिंग के पेयजल की जांच

  • सुधींद्र मोहन शर्मा, पूर्व नेशनल नोडल अधिकारी पेयजल सुरक्षा, भारत सरकार
  • दिलीप वाघेला, पूर्व विज्ञानी मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
  • डॉ. सुनील व्यास, पूर्व विज्ञानी मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

पानी की टंकी से 500 मीटर दूर पहुंचते ही रहवासी क्षेत्र में दूषित पानी

मालवीय नगर में सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए अवैध निर्माण तोड़ने साथ सड़क निर्माण किया जाना है। यहां पुरानी नर्मदा पेयजल लाइनें और ड्रेनेज लाइन के चेम्बर टूट गए हैं। बर्फानी धाम पानी की टंकी में नर्मदा जल सप्लाई के पूर्व पानी में टीडीएस 137 मिलीग्रा प्रति लीटर मिला। वहीं टंकी से सप्लाई शुरु करने के दौरान 500 मीटर पहुंचने पर ही यह पानी दूषित हो गया।

मालवीय नगर व कृष्णबाग कालोनी के घरों शुरुआत में काले रंग पानी नलों में आया। क्लोरीन जांच में यह 0.5 पाया गया।इसमें टीडीएस 429 मिग्रा प्रति ली. मिला। वही मालवीय नगर में निगम के सार्वजनिक बोरिंग में टीडीएस 733 मिग्रा प्रति ली.मिला। इस पानी को भी लोग पीने के उपयोग में ले रहे थे।

रहवासी बोले

शुरुआत में गंदा पानी आता है उसे बहा देते है। नल में साफ पानी आने पर उपयोग के लिए भरते है और पीते है। पानी में फिटकरी व क्लोरीन भी डालते है। 311 पर शिकायत की लेकिन समस्यां हल नहीं हुई।

ड्रेनेज चेम्बर में जा रही नर्मदा लाइन, बोरिंग का पानी भी दूषित

ऊंचाई पर यह क्षेत्र होने के कारण चंद्रभागा में यहां पर पंप लगार पानी ऊपर पहुंचाया जाता है। यहां सीवरेज चेम्बर के अंदर से नर्मदा लाइन जा रही है। इसके पास तीन साल पहले किया बोरिंग भी है। सीवेरज चेम्बर लीक कर रहा है नाली से पानी बह रहा है।

हालत यह है कि यहां बोरिंग का पानी दूषित हो गया है और उसमें बदबू आती है लोग उसका उपयोग पीने के लिए नहीं कर रहे है। यहां नर्मदा पानी में टीडीएस 151 मिलीग्राम प्रति ली मिला। क्लोरीन 0.2 मिलीग्राम प्रति ली. मिली।

रहवासी बोले

मंगलवार सुबह जब नर्मदा पाइप लाइन में पानी आया तो शुरुआत में पानी बहाया और उसके पानी उपयोग के लिया। बोरिंंग के पानी में बदबू आ रही हम उपयोग नहीं करते है।

बस्तियों में 15 मिनट तक नलों में आया काला बदबूदार पानी

जबरन कॉलोनी सोनकर धर्मशाला के पीछे व माली धर्मशाला के पीछे बस्ती, वार्ड 61, जोन 12 समय सुबह 11.30

इस क्षेत्र में पागनीसपागा पानी की टंकी को भरने वाली पाइप लाइन से डायरेक्ट सप्लाई दाेनों बस्तियों में किया जाता है। बस्ती के लोगों ने घरों के बाहर सीमेंटेड गड्ढे किए है। यहां भी नलों में शुरुआत में गंदा पानी आता है।

लोग गड्ढों से गंदा पानी फेंकते है और फिर साफ पानी आने पर भरते है। यहां बोरिंंग में भी दूषित पानी आ रहा है। इस क्षेत्र में मौके पर निगम के जोन 12 के सहायक यंत्री देवकीनंदन वर्मा भी अपनी टीम के साथ मौजूद थे। उनके सामने नलों में काला, गंदा बदबूदार पानी आया। इसका टीडीएस 515 मिग्रा प्रति ली. था। 15 मिनट चलने के बाद पानी साफ आया। इस क्षेत्र के ड्रेनेज चेम्बर भी भरे हुए थे।

जिम्मेदार बोले

ड्रेनेज चेम्बर की सफाई करवाएंगे। नई पाइप लाइन डालने के प्रस्ताव दिए है। इन्हें बदला जाएगा। इसके बाद यहां की समस्यां हो होगी।

विशेषज्ञ बोले : इस वजह से आता है दूषित पानी

जब नल खाली रहते है उसमें सीवरेज का पानी लीक होने पर भर जाता है। यही वजह है कि जब नल चालू होते तो शुरुआत में गंदा पानी आता है। पहले जो नलों में वैक्यूम के कारण हवा रहती और गंदा पानी नहीं भर पाता था। अब नर्मदा व ड्रेनेज लाइन में लीकेज होने से गंदा पानी नर्मदा पेयजल में पहुंचता है।

विशेषज्ञों के सुझाव :

  • नर्मदा व ड्रेनेज लाइन को अलग-अलग किया जाए । वो एक दूसरे क्रांस नहीं करे। ड्रेनेज लाइन के पास से नर्मदा लाइन जाने से रोके।
  • नियमित नर्मदा जल वितरण की जांच हो। सैम्पल लिए जाए।
  • ड्रेनेज चेम्बर न भरे व और ड्रेनेज व नर्मदा पाइप लाइन में लीकेज न हो सुनिश्चित करें।
Previous Post

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी जीवनलाल जैन को मिला सम्मान

Next Post

बिजली उपभोक्ताओं का भरोसा कम: 91 लाख में से केवल 10% ने अपनाया ‘समाधान’

Related News

इंदौर

ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही

September 17, 2026
इंदौर

फेसबुक पर सीरियल का अगला एपिसोड दिखाने के नाम पर साइबर ठगी का नया तरीका

September 12, 2026
इंदौर

इंदौर में साइबर अपराधों पर शिकंजा कसने की तैयारी, ज़ोन-02 की साइबर टीम को दिया विशेष प्रशिक्षण

September 9, 2026
इंदौर

इंदौर पुलिस-प्रेस की समन्वय बैठक, शहरहित में मिलजुलकर काम करने पर बनी सहमति

August 11, 2026
इंदौर

पत्रकारिता और लोकसेवक के बीच संवाद जरूरी, टकराव नहीं

August 10, 2026
इंदौर

🛣️ सिंहस्थ 2028 की तैयारी को मिला बड़ा बूस्ट! इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमिपूजन आज

June 20, 2026
Next Post

बिजली उपभोक्ताओं का भरोसा कम: 91 लाख में से केवल 10% ने अपनाया ‘समाधान’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.