भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के देवास ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष श्री ब्रिजेश शर्मा द्वारा आज स्कूलों में बच्चों की छुट्टी होने के अवसर पर क्षेत्र में घर-घर जाकर नागरिकों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान उन्होंने लोगों को पर्व की परंपरा के अनुरूप तिल के लड्डू एवं साल (शाल/कपड़ा) का वितरण कर आपसी भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
स्थानीय नागरिकों ने इस आत्मीय पहल की सराहना करते हुए इसे संगठन की जनसेवा भावना का सुंदर उदाहरण बताया। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट सदैव समाज में मानवता, सेवा और जागरूकता को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।







