🚨 ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती
🚔 डबलचौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, BMW और आयशर वाहन जब्त
📍 डबलचौकी | थाना बरोठा | जिला देवास
🗓️ दिनांक: 31/12/2025
नववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया।
पुलिस चौकी डबलचौकी, थाना बरोठा द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले चालकों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक BMW कार और एक आयशर वाहन जब्त किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जिला देवास के निर्देशानुसार की गई, जिसमें वाहन चेकिंग के दौरान दो चालक शराब के नशे में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते पाए गए।
🔴 जब्त वाहन व आरोपी
▶️ आयशर वाहन चालक
नाम: दिनेश पिता चैनाजी चौहान
उम्र: 42 वर्ष
निवासी: ग्राम छतरपुरा, थाना बागली, जिला देवास
वाहन क्रमांक: MP09GF4633
▶️ BMW कार चालक
नाम: कपिल पिता करण सिंह परिहार
उम्र: 32 वर्ष
निवासी: ग्राम गवली पलासिया, थाना बड़गोंदा, जिला इंदौर
वाहन क्रमांक: MP09CG0776
दोनों चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर वाहनों को विधिवत ज़ब्त किया गया।
साथ ही दोनों मामलों में इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय देवास में प्रस्तुत किया जाएगा।
👮♀️ सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निम्न अधिकारियों एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा—
निरीक्षक सविता सिंह जाटव (थाना प्रभारी, बरोठा)
उप निरीक्षक मयंक वर्मा (चौकी प्रभारी, डबलचौकी)
सउनि राधेश्याम शर्मा
प्रआर. 731 जालू देवड़ा
आर. 825 लक्की मेहरा
आर. 449 अतुल वर्मा
आर. 1040 अक्षय कौशल
🔴 पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।







