Friday, October 23, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर में जल्द बनेगी नई ई-चार्जिंग पॉलिसी, स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के लिए शासन को भेजा गया प्रस्... हेटी गांव में बच्चों ने निभाई मसीहा की भूमिका, कार रुकवाकर डॉक्टर से कराया बेहोश शख्स का इलाज मेयर प्रवेश वाही ने विपक्ष पर लगाया संपत्ति नुकसान का आरोप, त्योहारों पर 2500 अतिरिक्त सफाईकर्मी तैन... तराना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट और हफ्ता वसूली मांगने वाला आदतन अपराधी विशाल उर्फ नाना मिर्ची... शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, देवासगेट पुलिस की बड़ी कार्रवा... आधुनिक तकनीक से सशक्त होगी उज्जैन पुलिस, 10 महिला पुलिसकर्मियों को मिल रहा ड्रोन पायलट प्रशिक्षण घर में अकेले खेलते वक्त झूले का शिकार हुआ बच्चा, माता-पिता गए थे नौकरी पर; पुलिस जांच में जुटी देश-विदेश में प्रसिद्ध भूगर्भीय संरचना के पास निर्माण से स्थानीय लोगों में आक्रोश, जांच के आदेश नगरीय निकायों में करोड़ों के भ्रष्टाचार पर एक्शन की तैयारी, एसीएस संजय दुबे के वायरल वीडियो पर बोलीं... दिवाली पर कार्बाइड गन चलाने वालों पर अब होगी सीधी एफआईआर, ग्वालियर पुलिस ने कसी कमर

MP की पूर्व विधायक को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका: पति की उम्रकैद की सजा बरकरार, कोर्ट ने खारिज की अपील

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 23, 2026
in मध्यप्रदेश

दमोह : मध्य प्रदेश के दमोह जिले की पथरिया से बसपा विधायक रही रामबाई को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। प्रदेश के बहुचर्चित देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड में जबलपुर हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए उनके पति गोविंद सिंह परिहार समेत 7 लोगों को उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है, जबकि 18 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया है। उम्रकैद भुगतने वाले आरोपियों में बसपा नेता के पति समेत देवर चंदू सिंह और भाई लोकेश सिंह सहित अन्य शामिल हैं।

इसके साथ ही फरियादी सोमेश चौरसिया द्वारा सजा बढ़ाने की मांग को लेकर दायर अपील को भी हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल और न्यायमूर्ति रामकुमार चौबे की खंडपीठ ने दोषियों की अपील पर सुनवाई के बाद पारित किया।

क्या है देवेंद्र चौरसिया हत्यकांड

करीब 6 साल पहले मध्य प्रदेश में देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड से हड़कंप मच गया था। 15 मार्च 2019 की रात को दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेरा मार्ग स्थित चौरसिया डामर प्लांट पर कांग्रेस नेता एवं व्यवसायी देवेंद्र चौरसिया पर लाठी-डंडों से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल देवेंद्र चौरसिया की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था मामला

देवेंद्र चौरसिया की हत्या के बाद जमकर सियासत हुई थी। पूर्व विधायक रामबाई के पति के खिलाफ अन्य मामलों में भी केस दर्ज थे। ऐसे में देवेंद्र चौरसिया के बेटे ने आरोपियों को अन्य मामलों में मिली जमानतों को निरस्त कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह और उनके परिजनों को राजेंद्र पाठक हत्याकांड, पाठक परिवार के तिहरे हत्याकांड और सतपारा लूट कांड सहित अन्य मामलों में मिली सभी जमानतों को रद्द कर दिया था। उस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश सरकार पर भी कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि राज्य सरकार आम आदमी और रसूखदारों के मामलों में कानून के दोहरे मापदंड नहीं अपना सकती।

एक साल पहले 25 आरोपियों को हुई थी उम्रकैद

करीब एक वर्ष पूर्व अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार कौशिक ने मामले में 25 आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इस फैसले को चुनौती देते हुए सभी दोषसिद्ध आरोपियों ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी। हाईकोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर 18 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया जबकि सात दोषियों की सजा को कायम रखने का निर्देश दिया।

Previous Post

शहर के बीचों-बीच नई-नवेली दुल्हन का सनसनीखेज अपहरण! जब सच सामने आया तो पुलिस के भी पैरों तले खिसक गई जमीन

Next Post

बेटे के एक झूठ ने ले ली पिता की जान! ड्यूटी जाने के लिए मांगी गाड़ी की चाबी, जवाब सुनते ही सदमे से हुई मौत

Related News

मध्यप्रदेश

हेटी गांव में बच्चों ने निभाई मसीहा की भूमिका, कार रुकवाकर डॉक्टर से कराया बेहोश शख्स का इलाज

October 22, 2026
उज्जैन

तराना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट और हफ्ता वसूली मांगने वाला आदतन अपराधी विशाल उर्फ नाना मिर्ची गिरफ्तार

October 22, 2026
उज्जैन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, देवासगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई

October 22, 2026
उज्जैन

आधुनिक तकनीक से सशक्त होगी उज्जैन पुलिस, 10 महिला पुलिसकर्मियों को मिल रहा ड्रोन पायलट प्रशिक्षण

October 22, 2026
मध्यप्रदेश

घर में अकेले खेलते वक्त झूले का शिकार हुआ बच्चा, माता-पिता गए थे नौकरी पर; पुलिस जांच में जुटी

October 22, 2026
जबलपुर

देश-विदेश में प्रसिद्ध भूगर्भीय संरचना के पास निर्माण से स्थानीय लोगों में आक्रोश, जांच के आदेश

October 22, 2026
Next Post

बेटे के एक झूठ ने ले ली पिता की जान! ड्यूटी जाने के लिए मांगी गाड़ी की चाबी, जवाब सुनते ही सदमे से हुई मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)