Friday, October 23, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर में जल्द बनेगी नई ई-चार्जिंग पॉलिसी, स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के लिए शासन को भेजा गया प्रस्... हेटी गांव में बच्चों ने निभाई मसीहा की भूमिका, कार रुकवाकर डॉक्टर से कराया बेहोश शख्स का इलाज मेयर प्रवेश वाही ने विपक्ष पर लगाया संपत्ति नुकसान का आरोप, त्योहारों पर 2500 अतिरिक्त सफाईकर्मी तैन... तराना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट और हफ्ता वसूली मांगने वाला आदतन अपराधी विशाल उर्फ नाना मिर्ची... शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, देवासगेट पुलिस की बड़ी कार्रवा... आधुनिक तकनीक से सशक्त होगी उज्जैन पुलिस, 10 महिला पुलिसकर्मियों को मिल रहा ड्रोन पायलट प्रशिक्षण घर में अकेले खेलते वक्त झूले का शिकार हुआ बच्चा, माता-पिता गए थे नौकरी पर; पुलिस जांच में जुटी देश-विदेश में प्रसिद्ध भूगर्भीय संरचना के पास निर्माण से स्थानीय लोगों में आक्रोश, जांच के आदेश नगरीय निकायों में करोड़ों के भ्रष्टाचार पर एक्शन की तैयारी, एसीएस संजय दुबे के वायरल वीडियो पर बोलीं... दिवाली पर कार्बाइड गन चलाने वालों पर अब होगी सीधी एफआईआर, ग्वालियर पुलिस ने कसी कमर

शहर के बीचों-बीच नई-नवेली दुल्हन का सनसनीखेज अपहरण! जब सच सामने आया तो पुलिस के भी पैरों तले खिसक गई जमीन

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 23, 2026
in ग्वालियर, मध्यप्रदेश

ग्वालियर: शहर के सबसे व्यस्त दाल बाजार इलाके में गुरुवार को दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर दुल्हन के अपहरण की घटना ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी थी। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों द्वारा युवती को जबरन कार से ले जाते हुए दृश्य सामने आए, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लेकिन जांच आगे बढ़ी तो इस हाईप्रोफाइल अपहरण कांड की परतें खुलती चली गईं और सामने आई एक “लुटेरी दुल्हन गैंग” की सोची-समझी साजिश।

दरअसल शिवपुरी लिंक रोड निवासी महेंद्र पाराशर अपने मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटे की शादी को लेकर परेशान थे। इसी दौरान उनके परिचित मुरैना निवासी राकेश शर्मा ने शादी का प्रस्ताव रखते हुए दो लाख रुपये की मांग की। इसके बाद उन्हें बंटी धाकड़ से मिलवाया गया, जिसने अपनी साली पूनम गौर उर्फ डोली से शादी कराने का भरोसा दिलाया। नोटरी के जरिए शादी कराई गई और रकम भी वसूल ली गई।

शादी के कुछ ही समय बाद जब महेंद्र पाराशर अपने बेटे और नई-नवेली दुल्हन को कार से लेकर जा रहे थे, तभी दाल बाजार में एक्टिवा और बाइक सवार बदमाशों ने कार को रोका, शीशा तोड़ा और दुल्हन को “अपहृत” कर ले गए। घटना ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी।

हालांकि पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ—यह कोई अपहरण नहीं, बल्कि दुल्हन और उसके साथियों की पूर्व नियोजित साजिश थी। गैंग का मकसद शादी के नाम पर ठगी कर दुल्हन को फरार कराना था। पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर एक आरोपी को दबोच लिया और उसके पास से 90 हजार रुपये नकद बरामद किए।

पुलिस ने इस मामले में राकेश शर्मा, बंटी धाकड़, सत्यपाल उर्फ हीरा ठाकुर और पूनम उर्फ डोली वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चार अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। सभी के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

दिनदहाड़े अपहरण जैसी दिखने वाली इस घटना ने साबित कर दिया कि अपराधी अब ठगी को अंजाम देने के लिए नई-नई तरकीबें अपना रहे हैं। पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा गिरोह बेनकाब हो गया है।

Previous Post

तुर्कमान गेट हिंसा मामला: दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख, आरोपी की जमानत रद्द; फिर जाना होगा जेल

Next Post

MP की पूर्व विधायक को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका: पति की उम्रकैद की सजा बरकरार, कोर्ट ने खारिज की अपील

Related News

मध्यप्रदेश

हेटी गांव में बच्चों ने निभाई मसीहा की भूमिका, कार रुकवाकर डॉक्टर से कराया बेहोश शख्स का इलाज

October 22, 2026
उज्जैन

तराना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मारपीट और हफ्ता वसूली मांगने वाला आदतन अपराधी विशाल उर्फ नाना मिर्ची गिरफ्तार

October 22, 2026
उज्जैन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, देवासगेट पुलिस की बड़ी कार्रवाई

October 22, 2026
उज्जैन

आधुनिक तकनीक से सशक्त होगी उज्जैन पुलिस, 10 महिला पुलिसकर्मियों को मिल रहा ड्रोन पायलट प्रशिक्षण

October 22, 2026
मध्यप्रदेश

घर में अकेले खेलते वक्त झूले का शिकार हुआ बच्चा, माता-पिता गए थे नौकरी पर; पुलिस जांच में जुटी

October 22, 2026
जबलपुर

देश-विदेश में प्रसिद्ध भूगर्भीय संरचना के पास निर्माण से स्थानीय लोगों में आक्रोश, जांच के आदेश

October 22, 2026
Next Post

MP की पूर्व विधायक को हाईकोर्ट से तगड़ा झटका: पति की उम्रकैद की सजा बरकरार, कोर्ट ने खारिज की अपील

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)