उज्जैन/तराना
भावेश नाहर
मध्य प्रदेश प्रेस क्लब तराना तहसील का भव्य व गरिमामय कार्यक्रम
तराना | मध्य प्रदेश प्रेस क्लब, तराना तहसील द्वारा आयोजित सम्मान समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के बड़े भाई एवं उज्जैन प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री नंदलाल यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पूरे जोश, आत्मीयता और सकारात्मक सोच के साथ स्थानीय पत्रकारों का मान-सम्मान किया तथा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की सराहना करते हुए पत्रकारों का हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश प्रेस क्लब, उज्जैन संभाग अध्यक्ष महेंद्र सिंह बैंस, जिला महासचिव आशीष जैन, शरद शर्मा, राजेंद्र सिंह बेस, दीपक सहित अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन मध्य प्रदेश प्रेस क्लब, तराना तहसील अध्यक्ष नूतन गिरी, कल्याण सिंह तोमर, सुनील यादव एवं उनके सहयोगी साथियों द्वारा किया गया।
समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें पत्रकारों की एकजुटता, गरिमा, सामाजिक दायित्वों, स्वतंत्र अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी विचार साझा किए गए।

















Users Today : 55
Total Users : 16511
Views Today : 73
Total views : 29440
Who's Online : 1
Server Time : April 21, 2026 9:24 pm