लोकेशन उज्जैन संभाग
भावेश नाहर
मकर संक्रांति पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की मानवीय पहल, बच्चों व जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य
उज्जैन संभाग | मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा उज्जैन संभाग में सेवा, सद्भाव और सामाजिक सौहार्द से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
देवास ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष श्री ब्रिजेश शर्मा द्वारा स्कूलों में बच्चों की छुट्टी के अवसर पर क्षेत्र में घर-घर जाकर नागरिकों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान परंपरा के अनुसार तिल के लड्डू एवं शाल का वितरण कर आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
वहीं उज्जैन संभाग मंत्री श्री ज्ञानचंद शर्मा द्वारा गरीब परिवारों को मकर संक्रांति से संबंधित आवश्यक सामग्री भेंट की गई, ताकि वे भी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मना सकें।
इसके साथ ही मध्यप्रदेश महामंत्री श्रीमती संध्या शिवहरे (बागली, जिला देवास) के नेतृत्व में बच्चों के बीच सेवा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को तिल-गुड़ के लड्डू एवं खिचड़ी का वितरण कर मकर संक्रांति के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व समाज में सेवा, एकता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं। बच्चों एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच किया गया सेवा कार्य संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ट्रस्ट आगे भी इसी भावना के साथ निरंतर जनसेवा करता रहेगा।
स्थानीय नागरिकों ने संगठन की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
यह जानकारी भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के प्रदेश मीडिया प्रभारी भावेश नाहर ने दी।








