✓ क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार ।
✓ आरोपी के कब्जे से करीब 12.70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर” (अंतराष्ट्रीय कीमत 1,30,000/- रुपए) एवं एक हीरो स्प्लेंडर गाड़ी जप्त।
✓आरोपी ने पूछताछ में सस्ते दाम पर मादक पदार्थ खरीदकर अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से नशे के आदी लोगो को बेचना कबूला।
✓ आरोपी मजदूरी करता हैं एवं 8 वीं तक ही पढ़ाई की है।
✓आरोपी चीनू पर इंदौर पुलिस में पूर्व में भी है लगभग आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध।
अपराध क्रमांक- 183/2025 , धारा- 8/21 ndps act
घटना स्थल- एम आर 04 रोड राजकुमार सब्जीमंडी इन्दौर
आरोपी का नाम :
1.चीनू उर्फ अभिषेक सिरसिया नि. इंदौर ।
जप्त माल का विवरण : -12.70 ग्राम “ब्राउन शुगर” एवं एक हीरो स्प्लेंडर गाड़ी कुल मश्रूका 1,80,000/- रुपए जप्त।
घटना का विवरण :- इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की चेकिंग करने के दौरान शहर एम आर 04 रेड राजकुमार सब्जी मंडी इन्दौर क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा जो पुलिस को देख भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर रोका व जिसने पूछताछ पर अपना नाम चीनू उर्फ अभिषेक सिरसिया नि.इंदौर का होना बताया। जिसकी विधिवत तलाशी लेते 12.70 ग्राम “ब्राउन शुगर” बरामद की गई। साथ ही एक हीरो स्प्लेंडर गाड़ी भी जप्त की गई।
पुलिस कार्यवाही –
आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि नशा करने के आदी है नशे की लत पूरी करने की नियत से अवैध मादक पदार्थ सस्ते में खरीद कर महंगे दामों पर नशे के आदी लोगों बिक्री करने का कार्य करना कबूला है।आरोपी के कब्जे से 12.70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर” जप्त कर, आरोपीयो के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 183/25 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।







