Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

भारतीय सेना की ताकत बढ़ेगी! पिनाका, MR-SAM और LPD युद्धपोत… तीनों सेनाओं को मिलेंगे एक से बढ़कर एक घातक हथियार सिस्टम

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 22, 2025
in देश

भारतीय रक्षा मंत्रालय की डिफेंस एक्विज़िशन काउंसिल (DAC) 23 नवंबर को महत्वपूर्ण रक्षा सौदों पर चर्चा करेगी. इसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे. इनमें सेना के लिए रॉकेट लॉन्चर, नौसेना और वायुसेना के लिए सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें (MR-SAM) और चार स्वदेशी लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक (LPD) जहाज़ों की 33,000 करोड़ रुपये की बड़ी डील शामिल है.

बैठक में मुख्य रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे. इससे पहले डिफेंस प्रोक्योरमेंट बोर्ड (DPB), जिसकी अध्यक्षता रक्षा सचिव आर.के. सिंह कर रहे हैं, इन सभी सौदों को मंज़ूरी दे चुका है. ये सभी प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर भारत के तहत देश में ही विकसित हथियार प्रणालियां हैं.

MR-SAM मिसाइलें: भारतीय नौसेना और वायुसेना, दोनों को Bharat Dynamics द्वारा निर्मित MR-SAM (Medium Range Surface to Air Missile) मिलने वाली हैं. 100 किलोमीटर रेंज वाली यह मिसाइल प्रणाली दुश्मन के विमानों और मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है. दोनों सेनाओं को 300 से अधिक मिसाइलें मिलने की संभावना है.

पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर (MBRL): DRDO द्वारा विकसित पिनाका रॉकेट सिस्टम, जिसकी रेंज लगभग 90 किलोमीटर है, अब भारतीय सेना को दिए जाने की तैयारी है. इस बैठक में लगभग 1000 पिनाका रॉकेट्स को मंज़ूरी दिए जाने की संभावना है.

सेना के एयर डिफेंस वाहन: सेना ने कमांड और कंट्रोल उपकरणों के लिए विशेष वाहनों की मांग की है, जो इस बैठक के एजेंडा में शामिल है. यह प्रणाली ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान से हुए संघर्ष में बेहद प्रभावी साबित हुई थी.

लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक (LPD): सबसे बड़ा सौदा चार LPD जहाज़ों का है, जिनका वजन 20,000 टन से अधिक होगा यानी लगभग छोटे एयरक्राफ्ट कैरियर जितना. इनकी कीमत 33,000 करोड़ रुपये तक होगी. यह सौदा देश के शिपबिल्डिंग सेक्टर को बड़ा प्रोत्साहन देगा.

LPD जहाज़ आमतौर पर अम्फ़िबियस वॉरफेयर यानी समुद्र और ज़मीन दोनों पर अभियान के लिए उपयोग होते हैं, लेकिन इन्हें सप्लाई शिप के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. क्योंकि यह एक बड़े वित्तीय पैमाने का सौदा है, इसलिए अंतिम मंज़ूरी के लिए इसे कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) को भेजा जाएगा.

पहले चर्चा थी कि DAC की बैठक 23 अक्टूबर को होगी, लेकिन उसी दिन नेवल कमांडर्स कॉन्फ्रेंस भी निर्धारित थी. अब निर्णय लिया गया है कि दोनों अहम बैठकें दीवाली के बाद, 23 नवंबर को आयोजित की जाएंगी.

भारत की तीनों सेनाओं को मिलने जा रहे ये हथियार सिस्टम न केवल उनकी मारक क्षमता और गतिशीलता को बढ़ाएंगे, बल्कि देश के रक्षा निर्माण उद्योग को भी एक नई गति देंगे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा.

Previous Post

क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

Next Post

संघर्ष से सफलता तक! 10वीं पास दादासाहेब भगत की सक्सेस स्टोरी, ₹4000 की नौकरी से बने करोड़ों की कंपनी के बॉस

Related News

देश

झारखंड में ओवैसी का मास्टरस्ट्रोक: पूर्व विधायक अकील अख्तर AIMIM में शामिल, संथाल परगना में मजबूत होगी पार्टी

January 25, 2026
देश

सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे ने पत्नी को गोली मारकर की खुदकुशी, रसूखदार परिवार में खूनी खेल से मचा हड़कंप

January 22, 2026
देश

भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ी, 55 देशों में वीज़ा-फ्री यात्रा

January 15, 2026
देश

ED कार्रवाई पर भड़की TMC, अमित शाह के ऑफिस के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन

January 9, 2026
देश

अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट का यू-टर्न, अपने ही फैसले पर लगाई रोक

December 29, 2025
देश

कुलदीप सेंगर की छोटी बेटी इशिता की प्रतिक्रिया, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दुख जताया

December 29, 2025
Next Post

संघर्ष से सफलता तक! 10वीं पास दादासाहेब भगत की सक्सेस स्टोरी, ₹4000 की नौकरी से बने करोड़ों की कंपनी के बॉस

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.