Sunday, November 22, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर में जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करने वाला बदमाश चाकू के साथ गिरफ्तार: खजराना पुलिस की बड़ी कार्रवा... मंडला के जंगल में वन माफिया का कहर: मेंढ़ा व छपरतला बीट में सैकड़ों कीमती पेड़ कटे, निगरानी पर सवाल इंदौर में पैशन फ्रूट की खेती व प्रोसेसिंग से नया मुकाम: स्वाति नामदेव ने शुरू किए उत्पाद, 7 साल तक ब... जबलपुर हाईकोर्ट की अतिथि विद्वानों पर अहम टिप्पणी: सीधे नियमितीकरण से इनकार, अलग संवर्ग बनाकर समायोज... सांची चेतीयागिरि विहार समारोह के लिए रेलवे की बड़ी सौगात: 6 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा 2-2 मिनट का ... एमपी में राशन कार्ड का डिजिटल वेरिफिकेशन शुरू: आधार व समग्र आईडी में एक ही मोबाइल नंबर जरूरी, भोपाल ... छिंदवाड़ा के पलक वाडिवा व अमन धुर्वे का भारतीय शूटबॉल टीम में चयन: काठमांडू में दिखाएंगे अंतरराष्ट्र... ग्वालियर के जनकगंज में चार मंजिला मकान में भीषण आग: 5 घंटे की मशक्कत के बाद काबू, लाखों के नुकसान का... सागर के कूडो खिलाड़ी मोहम्मद सोहेल खान ने जीते तीन स्वर्ण: लगातार 25वां राष्ट्रीय गोल्ड मेडल हासिल क... मध्य प्रदेश के इकलौते आदिवासी मुख्यमंत्री राजा नरेशचंद्र: सिर्फ 13 दिन रहे सीएम, क्यों बनाई राजनीति ...

इंदौर पुलिस का ‘ऑपरेशन मिडनाइट’: आधी रात 1,257 बदमाशों की चेकिंग में 557 पर कार्रवाई, 267 से ज्यादा वारंट तामील

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
November 22, 2026
in इंदौर
  • ▪️ पुलिस द्वारा देर रात्रि की स्पेशल चेकिंग में गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 1,257 बदमाशों को चेक करते हुए, उनमें से 557 पर की उचित वैधानिक कार्रवाई।

  • ▪️ शराब पीकर वाहन चलाने वाले 198 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई।

  • ▪️ सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 19 प्रकरण तथा अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालों के विरुद्ध 02 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्रवाई।

  • ▪️ अवैध हथियारों (04 चाकू) के साथ भी 04 आरोपी आए गिरफ्त में।

  • ▪️ आदतन अपराधियों को थाने बुलाकर उनसे डोजियर भरवाकर, आगे कोई अपराध न करने की दी हिदायत।

  • ▪️ हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर की चेकिंग व निगरानी तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भी पैदल भ्रमण कर, संदिग्धों पर रखी विशेष नजर।

  • ▪️ कार्रवाई के साथ ही लोगों को जागरूक करते हुए दी नियमों का पालन करने की समझाइश।

🚓 चारों जोन में देर रात तक चली सरप्राइज चेकिंग और पेट्रोलिंग

इंदौर: शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में, एडिशनल कमिश्नर (क्राइम) इंदौर आर.के. सिंह व एडिशनल कमिश्नर (का./व्य.) मयंक अवस्थी के मार्गदर्शन में इंदौर शहर के चारों जोन के नेतृत्व में, दिनांक 21-22 नवंबर 2026 को शाम से देर रात्रि तक नगरीय इंदौर के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों व असामाजिक तत्वों पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए, ऑपरेशन मिडनाइट के तहत सरप्राइज चेकिंग व पेट्रोलिंग की गई।

इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए लगभग कुल 1,257 बदमाशों को चेक करते हुए, उनमें से 557 पर उचित वैधानिक कार्रवाई की गई है।

📜 267 से अधिक वारंट और 112 समंस तामील
  • 👉 जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 267 से ज्यादा वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार — 01 फरारी, 83 स्थाई, 75 गिरफ्तारी और 108 जमानती वारंट के साथ ही 112 समंस भी किए तामील।

🍺 शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए:

  • 👉 शराब पीकर वाहन चलाने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ा प्रहार करते हुए, 198 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई। और यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी ताकि शराब पीकर वाहन चलाते हुए लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे लापरवाह वाहन चालकों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके।

🍾 अवैध शराब, मादक पदार्थ और आर्म्स एक्ट में गिरफ्तारी
  • 👉 अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालों के विरुद्ध 02 प्रकरण पंजीबद्ध कर NDPS Act की कार्रवाई की गई। वहीं सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध 19 प्रकरण पंजीबद्ध कर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की वैधानिक कार्रवाई।

  • 👉 अवैध हथियार की गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना MIG, कनाड़िया, लसुड़िया तथा खजराना द्वारा पृथक-पृथक एक-एक चाकू (कुल 04 चाकू) के साथ, 04 आरोपियों को पकड़कर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई की गई है।

⚖️ आदतन बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और डोजियर
  • 👉 आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए — 170 BNSS में 20 व 129 BNSS में 03, 126B/135(3) BNSS में 43, 141-1ख में 01, इस प्रकार कुल 67 बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई/समंस तामील।

🚁 ड्रोन पेट्रोलिंग और 700 से ज्यादा अपराधियों की चेकिंग
  • 👉 इस दौरान हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग कर की चेकिंग व निगरानी करते हुए, क्षेत्र के आपराधिक प्रवृत्ति के 256 गुंडे/बदमाशों, 92 नकबजनों, 44 लुटेरों, 112 चाकूबाजों, 136 निगरानीशुदा बदमाश और 53 जिलाबदर/रासुका के बदमाशों, 07 ड्रग्स पैडलर्स तथा महिला संबंधी अपराधों एवं वाहनों में आगजनी व तोड़फोड़ में संलिप्त अपराधियों सहित करीब कुल 700 से ज्यादा बदमाशों को चेक कर की कार्रवाई और आगे कोई अपराध न करने की दी हिदायत।

  • 👉 इस दौरान सक्रिय और आदतन अपराधियों को थाने बुलाकर उनसे डोजियर भरवाए गए, और उन्हें हिदायत दी गई कि अब कोई अपराध किया तो और सख्त कार्रवाई की जावेगी।

इस दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं, जिनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 🤝 जन संवाद के जरिए सुरक्षा व जागरूकता का संदेश
  • 👉 इस दौरान क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों से जन संवाद भी किया गया और उन्हें साइबर अपराध, महिला अपराध, नशे के दुष्परिणाम, सड़क सुरक्षा आदि विभिन्न विषयों पर जागरूक भी किया गया।

इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Previous Post

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 11 ग्राम एम.डी. ड्रग्स के साथ बड़वानी का तस्कर गिरफ्तार, ₹1.10 लाख का माल जब्त

Next Post

ग्वालियर आरपीएफ की तत्परता: ट्रेन में छूटा महिला यात्री का ट्रॉली बैग सुरक्षित बरामद कर लौटाया

Related News

इंदौर

इंदौर में जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करने वाला बदमाश चाकू के साथ गिरफ्तार: खजराना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

November 22, 2026
इंदौर

मंडला के जंगल में वन माफिया का कहर: मेंढ़ा व छपरतला बीट में सैकड़ों कीमती पेड़ कटे, निगरानी पर सवाल

November 22, 2026
इंदौर

इंदौर में पैशन फ्रूट की खेती व प्रोसेसिंग से नया मुकाम: स्वाति नामदेव ने शुरू किए उत्पाद, 7 साल तक बंपर कमाई का गणित

November 22, 2026
इंदौर

इंदौर में ‘MAFIA INDORE’ बनने का शौक पड़ा भारी: सड़क पर स्टंट करने वाले युवकों पर FIR, पुलिस के सामने मांगी माफी

November 22, 2026
इंदौर

🔥 सिर्फ 18 घंटे में 2 लाख 20 हजार+ Views! MP Ki Awaaz News की खबर ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम!

November 22, 2026
इंदौर

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 11 ग्राम एम.डी. ड्रग्स के साथ बड़वानी का तस्कर गिरफ्तार, ₹1.10 लाख का माल जब्त

November 22, 2026
Next Post

ग्वालियर आरपीएफ की तत्परता: ट्रेन में छूटा महिला यात्री का ट्रॉली बैग सुरक्षित बरामद कर लौटाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)