Monday, October 26, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
शादी के नाम पर कथित ठगी! 7 महीने में 25 दूल्हे निशाने पर? भोपाल से 23 वर्षीय महिला गिरफ्तार धार के सरदारपुर में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की इंदौर संभागीय विशेष बैठक सीधी के बकवा गांव में कर्मा-शैला नृत्य बना आजीविका का साधन, संजय टाइगर रिजर्व के होमस्टे से जुड़ेगा ... पन्ना जिले में खत्म हुआ 10 साल का इंतजार, पहली बार देवेंद्रनगर पहुंची मेमू ट्रेन मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा, तीन साल के लिए होगा रजिस्ट्रेशन; गड़बड़ी मिलने पर होगा र... भोपाल में 'न्यायधारा' केंद्र की शुरुआत, पारिवारिक और संपत्ति विवादों का होगा आपसी सुलह से समाधान क्षत्रिय स्वाभिमान मंच के कार्यक्रम में पहुंचे बृजभूषण सिंह, PoK और ओवैसी को लेकर कही बड़ी बात अंकिता केस में अभिनेत्री उर्मिला सनावर के घर दबिश, बिना लोकल पुलिस सूचना के ले जाने का दावा देवास में एसपी पुनीत गेहलोद के निर्देश पर कार्रवाई, पूनमचंद और मनोहर चढ़े पुलिस के हत्थे आगर मालवा के तनोडिया में श्वानों का खौफ, ग्राम पंचायत और प्रशासन से कुत्ता-मुक्त करने की अपील

कलयुग का ‘श्रवण कुमार’: 89 साल की बुजुर्ग मां को व्हीलचेयर पर करा रहा नर्मदा परिक्रमा, बेटे की भक्ति देख नम हुईं लोगों की आंखें

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 18, 2026
in इंदौर

इंदौर। आज के दौर में जब बुज़ुर्ग माता-पिता अक्सर उपेक्षा के शिकार हो जाते हैं, ऐसे समय में इंदौर के भगीरथपुरा निवासी सुदामा योगीनाथ (62) ने इंसानियत, सेवा और संस्कारों की एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी की आंखें नम कर रही है। सुदामा अपनी 89 वर्षीय मां रामकली को व्हीलचेयर पर बिठाकर नर्मदा परिक्रमा करा रहे हैं।यह यात्रा सिर्फ एक धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि मां की इच्छा को पूरा करने का संकल्प है। सुदामा ने यह यात्रा अप्रैल 2024 में ओंकारेश्वर से शुरू की, जो अब डिंडोरी होते हुए मंडला की ओर बढ़ रही है।

मां की इच्छा बनी जीवन का लक्ष्य

पेशे से सिक्योरिटी गार्ड सुदामा के मन में चार साल पहले नर्मदा परिक्रमा करने की चाह जगी थी, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते वे यह सपना पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने पहले अपने बच्चों के दायित्व निभाए—दो बेटों सूरज और हरिओम व बेटी किरण की शादी पहले ही हो चुकी थी। साल 2024 में उन्होंने अपनी सबसे छोटी बेटी मुस्कान का विवाह भी संपन्न कर दिया।

इसके बाद मां रामकली ने अपनी इच्छा जाहिर की

मैं नर्मदा मैया की परिक्रमा करना चाहती हूं। बढ़ती उम्र और शारीरिक कमजोरी के कारण वे चल नहीं सकती थीं, लेकिन बेटे सुदामा ने हार नहीं मानी।

व्हीलचेयर बनी आस्था की राह

सुदामा ने मां को व्हीलचेयर पर बैठाया और परिक्रमा का संकल्प लेकर निकल पड़े। मां-बेटे की यह यात्रा जहां भी पहुंचती है, वहां लोग भावुक हो उठते हैं। रविवार को मंडला बस स्टैंड के पास सुबह करीब 11 बजे यह दृश्य देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

लोगों ने फल-फूल भेंट किए, कुछ ने आर्थिक सहयोग दिया, तो कई श्रद्धालुओं ने सुदामा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

आज के युग का श्रवण कुमार’

स्थानीय निवासी रवि सिंह ने कहा — आज जब बच्चे माता-पिता को वृद्धाश्रम छोड़ देते हैं, उस दौर में सुदामा ने हमें श्रवण कुमार की याद दिला दी है। यह सिर्फ यात्रा नहीं, संस्कारों का संदेश है।

मां की दुआ: भगवान सबको ऐसा बेटा दे

रामकली भावुक होकर कहती हैं – 

मैं चल नहीं सकती थी, लेकिन मेरे बेटे ने मुझे मां नर्मदा की परिक्रमा करवा दी। मेरी बस यही दुआ है कि सभी बच्चे खुश रहें और भगवान हर मां को ऐसा बेटा दे।

संस्कारों की चलती मिसाल

यह नर्मदा परिक्रमा सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि मां-बेटे के अटूट प्रेम, त्याग और संस्कारों की जीवंत कहानी है…जो समाज को यह याद दिलाती है कि सच्ची भक्ति, सबसे पहले माता-पिता की सेवा में है।

Previous Post

ऑटो डील शॉप के ताले चटकाकर बैटरी और म्यूजिक सिस्टम ले उड़े चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Next Post

इंदौर में खराब रिकॉर्ड के बावजूद कोहली के पास इतिहास रचने का मौका, टूट सकता है पोंटिंग और सहवाग का महा-रिकॉर्ड

Related News

इंदौर

सूरत ग्रामीण पुलिस ने इंदौर के निपानिया से दबोचा 25 वर्षीय मयंक जैन, कडोदरा थाने का था फरार आरोपी

October 25, 2026
इंदौर

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 1.20 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ शातिर अपराधी श्याम बैरागी गिरफ्तार

October 25, 2026
इंदौर

उज्जैन जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए वरदान बना लव-कुश चौराहा फ्लाई ओवर, आवागमन हुआ आसान

October 25, 2026
इंदौर

राजकुमार मील के पास पकड़ाया नशा तस्कर, ₹41,000 के गांजे के साथ आरोपी उदय डगला गिरफ्तार

October 25, 2026
इंदौर

राजस्व कार्यों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, कलेक्टर शिवम वर्मा ने 8 तहसीलदारों को जारी किया शोकाज नोटिस

October 25, 2026
इंदौर

मगरखेड़ा की 45 बीघा जमीन के सौदे में लोकायुक्त का शिकंजा, तहसीलदार का नामांतरण आदेश एसडीएम ने किया रद्द

October 24, 2026
Next Post

इंदौर में खराब रिकॉर्ड के बावजूद कोहली के पास इतिहास रचने का मौका, टूट सकता है पोंटिंग और सहवाग का महा-रिकॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)