उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों का परिवर्तन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इनका प्रभाव व्यक्ति के कर्म, भाग्य और जीवन की दिशा पर साफतौर पर दिखाई देता है. इसी क्रम में न्याय और कर्मफल के अधिपति शनिदेव 20 जनवरी को अपने स्वामित्व वाले नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद में गोचर करने जा रहे हैं. चूंकि इस नक्षत्र के अधिपति स्वयं शनि हैं, इसलिए इस परिवर्तन को अत्यंत शक्तिशाली और असरदार माना जा रहा है. शनिदेव का यह नक्षत्र परिवर्तन जहां कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा, वहीं कुछ राशियों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है.
इस दौरान कुछ जातकों को करियर में रुकावटों, नौकरी से जुड़ी परेशानियों और कार्यक्षेत्र में तनाव का सामना करना पड़ सकता है. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव अधिक रहेगा. विशेष रूप से 20 जनवरी के बाद तीन राशियों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है. ऐसे में इन राशियों के जातकों को संयम, सावधानी और उचित ज्योतिषीय उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है. आइए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां और किन उपायों को अपनाकर शनि के अशुभ प्रभाव से राहत पाई जा सकती है.
मेष- ज्योतिष शास्त्र में पहली राशि मेष मानी जाती है. शनिदेव के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों को कई प्रकार की समस्याएं आएंगी. वे नेत्र पीड़ा से परेशान रह सकते हैं. आर्थिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं. किसी से बेवजह वाद-विवाद हो सकता है. जीवन में असंतुलन महसूस हो सकता है, विशेषकर मानसिक और भावनात्मक स्तर पर. जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसानदेह साबित हो सकते हैं. इस समय किसी भी नए काम की शुरुआत करने से पहले भली-भांति विचार करें और अनुभवी लोगों की सलाह लेना बेहतर रहेगा.
सिंह- इस राशि के जातकों के लिए यह शनि का नक्षत्र परिवर्तन अशुभ संकेत लेकर आ रहा है. इस परिवर्तन से नई चुनौतियां जीवन में आएंगी. आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है और अटके हुए कार्यों के कारण चिंता बढ़ सकती है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर विरोध या दबाव झेलना पड़ सकता है. साथ ही स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है और लापरवाही से बचना चाहिए.
धनु- इस राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन चिंता बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं और खर्चों में अचानक बढ़ोतरी होगी. व्यापार या निवेश से जुड़े फैसलों में विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है क्योंकि आर्थिक हानि की संभावना बन रही है. सोच-समझकर कदम उठाना ही इस समय सबसे बेहतर उपाय रहेगा.
जरूर करें ये उपाय
शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा करें. रोजाना गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करें, जिससे शनि की बाधा दूर हो सके. इतना ही नहीं, शनिवार को शनि मंदिर जाकर भगवान का तेल से अभिषेक करें, जिससे आने वाले कष्टों का निवारण हो सके.







