Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

इटावा में देर रात हाईवे हादसा, दो ट्रकों की जोरदार टक्कर से ड्राइवर की मौत

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 2, 2026
in उत्तरप्रदेश

यूपी के इटावा में गुरुवार देर रात आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर घने कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया. जिप्सम से लदा एक ट्रक आगे चल रहे दूसरे ट्रक से पीछे से जा भिड़ा. टक्कर के बाद ट्रक में भीषण आग लग गई, जिसमें केबिन में फंसे चालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद हाईवे पर अफरा तफरी मच गई और यातायात लंबे समय तक बाधित रहा.

घटना फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा गुरुवार रात करीब बारह बजकर तीस मिनट पर पक्का बाग ओवर ब्रिज से लगभग तीन सौ मीटर पहले हुआ. अहलनाबाद हरियाणा से जिप्सम लादकर बनारस जा रहा ट्रक घने कोहरे के कारण आगे चल रहे नमक लदे ट्रक से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि जिप्सम लदे ट्रक का अगला हिस्सा आगे चल रहे ट्रक में घुस गया और केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

टक्कर के तुरंत बाद जिप्सम लदे ट्रक में आग लग गई. ट्रक चालक लवली उर्फ जसकीरत सिंह निवासी जिला सिरसा हरियाणा केबिन में बुरी तरह फंस गया और बाहर नहीं निकल सका. आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में पूरा केबिन आग की लपटों में घिर गया. चालक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई.

Eta2

घटना के समय घना कोहरा होने के कारण हादसे की जानकारी देर से मिल सकी. करीब रात एक बजे पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक चालक की मौत हो चुकी थी.

जिंदा जल चुका था ड्राइवर का शव

आग बुझने के बाद दमकल कर्मियों ने जब ट्रक के केबिन की जांच की तो अंदर चालक का शव पूरी तरह जल चुका था. ट्रक के अंदर केवल जले हुए अवशेष और हड्डियां ही बची थीं. यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग सहम गए. पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक चालक ने मृतक की पहचान लवली उर्फ जसकीरत सिंह के रूप में की.

Eta3

हादसे के बाद आगे चल रहा नमक लदा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. मृतक के साथी ट्रक चालक जगजीत सिंह ने बताया कि नमक लदे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए थे, जिससे पीछे चल रहा ट्रक नियंत्रित नहीं हो सका और टक्कर हो गई. टक्कर के बाद आग लगने से लवली की जान चली गई.

एक घंटे तक प्रभावित रहा हाईवे

हादसे के कारण आगरा से कानपुर की ओर जाने वाला नेशनल हाईवे करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा. पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रकों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन भारी लोड होने के कारण दिक्कत आई. पुलिस ने वाहनों को धीरे धीरे निकालते हुए यातायात को नियंत्रित किया.

Eta1

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह ट्रक से जले हुए अवशेष निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं. वहीं फरार नमक लदे ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है.

Previous Post

मायावती का हमला: इंदौर में पानी की त्रासदी, नागरिकों के जान से खिलवाड़ शर्मनाक

Next Post

दूषित पानी कांड में सख्ती: CM मोहन यादव ने अपर आयुक्त हटाए, कमिश्नर को थमाया नोटिस

Related News

उत्तरप्रदेश

प्रतापगढ़ में कोहराम: कुआं खोदते समय भरभराकर गिरी मिट्टी, मलबे में दबे 4 मजदूर; एक ने तोड़ा दम

January 25, 2026
उत्तरप्रदेश

जोरदार धमाके से दहला इलाका: 10 दुकानों में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक फैला मलबा; लाखों का सामान जलकर खाक

January 24, 2026
उत्तरप्रदेश

बिल्डर निर्मल सिंह की बढ़ी मुश्किलें: इंजीनियर की मौत मामले में पुलिस ने दी दबिश, वारंट जारी होते ही हुआ फरार!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद: पति की जीभ काटने वाली पत्नी के बिगड़े बोल- ‘नामर्द है वो, बाहर आते ही…’, जेल जाने का भी नहीं पछतावा!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

बरेली में दलित युवक की हत्या से भारी बवाल, हाईवे जाम कर प्रदर्शन; छावनी में तब्दील हुआ इलाका

January 21, 2026
उत्तरप्रदेश

राजा भैया और भानवी सिंह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट को दिया 4 महीने का अल्टीमेटम

January 19, 2026
Next Post

दूषित पानी कांड में सख्ती: CM मोहन यादव ने अपर आयुक्त हटाए, कमिश्नर को थमाया नोटिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.