मध्यप्रदेश: फर्जी टीचर गैंग का भंडाफोड़, शिक्षा विभाग में हड़कंप
मध्यप्रदेश में शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने करीब तीन दर्जन से अधिक लोगों को नकली और कूटरचित डीएड (डिप्लोमा इन एजुकेशन) की अंकसूचियों के सहारे सरकारी शिक्षक की नौकरी हासिल करते हुए पकड़ लिया।
इस खुलासे के बाद प्रदेश के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में ग्वालियर से आठ शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन आठों शिक्षकों के नाम हैं:
बृजेश रोरिया, साहबसिंह कुशवाह, महेन्द्रसिंह रावत, रूबी कुशवाह, रवन्द्रसिंह राणा, अर्जुनसिंह चौहान, लोकेन्द्र सिंह, गंधर्व सिंह रावत।
एसटीएफ के अनुसार, अन्य संदिग्धों की जांच-पड़ताल भी जारी है। बताया जा रहा है कि इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे एक संगठित गिरोह काम कर रहा था। डीजीपी कैलाश मकवाणा को इसकी भनक लगते ही उन्होंने शिक्षा विभाग में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
यह मामला शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है और अब जांच आगे बढ़ रही है कि कितने लोग इस फर्जी भर्ती में शामिल रहे।















Users Today : 11
Total Users : 18274
Views Today : 11
Total views : 31587
Who's Online : 0
Server Time : July 26, 2026 10:31 am