Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

उज्जैन में मकर संक्रांति की धूम, शिप्रा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने किया दान-पुण्य

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 14, 2026
in उज्जैन

उज्जैन। पंचांग की गणना में स्थानीय दिनमान के अनुसार बुधवार को दोपहर 3 बजकर 8 मिनट के बाद सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही श्रद्धालु स्नान, दान कर मकर संक्रांति मनाएंगे। वैसे कुछ श्रद्धालु सुबह से ही स्नान करने शिप्रा तट पर पहुंच हैं। हालांकि कुछ विद्वानों का मत है कि अगर सूर्यदेव दोपहर बाद मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो पर्वकाल अगले दिन सुबह अर्थात गुरुवार को मनाना चाहिए। ऐसे में मतांतर के चलते धर्मधानी उज्जैन में बुधवार व गुरुवार को दो दिन पर्वकाल मनाया जा रहा है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति पर तीर्थ स्नान तथा दान पुण्य की परंपरा है। इस बार दो दिन पर्वकाल होने से श्रद्धालु आज शिप्रा स्नान करने के बाद दान पुण्य कर रहे हैं, इसके साथ ही कल गुरुवार को भी स्नान करने पहुचेंगे। शासन, प्रशासन द्वारा मकर संक्रांति पर्व स्नान के लिए शिप्रा में नर्मदा का जल प्रवाहित किया है। आस्थावान शिप्रा के घटों पर नर्मदा के साफ स्वच्छ जल में स्नान कर रहे हैं।

पश्चात तीर्थ पर वैदिक ब्राह्मणों को दान पुण्य किया जा रहा है। भक्त मंदिरों तिल गुड़ के लड्डू तथा खिचड़ी का दान कर रहे हैं। गायों को चारा तथा भिक्षुकों को भोजन कराने का विधान भी शास्त्र में बताया गया है। मकर संक्रांति सूर्य साधना का दिन है इस दिन केडी पैलेस तथा कर्कराज के समीप स्थित सूर्य मंदिर में पूजा अर्चना की जा रही है।

नवग्रह शनि मंदिर से निकलेगी सूर्यदेव की सवारी

आध्यात्मिक संत कृष्णा गुरुजी आज शिप्रा के त्रिवेणी संगम स्थित प्राचीन श्री नवग्रह शनि मंदिर में मकर संक्रांति का पर्व पिता पुत्र दिवस के रूप में मनाएंगे। दोपहर 2.45 बजे सूर्य देव की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। शंख, घंटे, घड़ियाल व ढोल ढमकों की मंगल ध्वनि के साथ सूर्यदेव की पालकी यात्रा नगर भ्रमण पर निकलेगी। इसमें नवग्रहों की ध्वजा के साथ 111 वेदपाठी बटुक धर्म ध्वजा लेकर निकलेंगे। दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर शनि मंदिर में सूर्यदेव को विराजित कर पूजा अर्चना की जाएगी।

भगवान को तिल गुड़ का भोग लगाया जाएगा। मंदिर परिसर में कोणार्क के सूर्य मंदिर से लाई गई अर्क मिट्टी में शमी तथा मदार का पौधा लगाया जाएगा। पश्चात हवन अनुष्ठान होगा शनि मंत्रों के साथ तिल तथा सूर्य के मंत्रों के साथ गुड़ तथा दोनों ग्रहों से संबंधित वनस्पति तथा औषधियों की आहुति दी जाएगी।

शहर में पतंग उत्सव की धूम

मकर संक्रांति पर पतंग उत्सव मनाया जाएगा। सुबह से शाम तक पतंग उड़ाई जाएगी। घर की छतों पर डीजे की मस्ती में युवाओं की टोली पतंग उड़ते नजर आएंगी। शासन, प्रशासन ने चाइना की प्राण घातक डोर से पतंग उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंगलवार को दिनभर युवा कपास के धागे से बनी पारंपरिक डोर तैयार कराते नजर आए। शाम के समय तोपखाना, मदारगेट, शहीद पार्क आदि स्थानों पर लगी दुकानों पर युवा देर रात तक पतंग खरीदते देखे गए।

Previous Post

15 से 25 जनवरी तक इंदौर सुपर कॉरिडोर पर नहीं चलेगी मेट्रो

Next Post

चलती इंदौर-रीवा बस में लगी आग, ट्रक ड्राइवर ने रुकवाकर टाला बड़ा हादसा

Related News

उज्जैन

उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को मिली उज्जैन संभाग महिला विंग अध्यक्ष की जिम्मेदार पॉलीथिन मुक्त अभियान को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

September 19, 2026
उज्जैन

विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती में लिया भाग

September 18, 2026
उज्जैन

गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती

September 15, 2026
उज्जैन

गणेश चतुर्थी पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने निर्धनों को कराया भोजन

September 14, 2026
उज्जैन

उज्जैन में सूने मकानों में चोरी का खुलासा, फरार गज्जू उर्फ गजा गिरफ्तार; 2.20 लाख का सोने का हार बरामद

September 13, 2026
उज्जैन

खड़े हनुमान मंदिर पहुंचीं साध्वी हर्षानंद गिरि:सद्बुद्धि हनुमान महायज्ञ करेंगी, प्रतिमा नहीं हटाने और मंदिर निर्माण की मांग

September 12, 2026
Next Post

चलती इंदौर-रीवा बस में लगी आग, ट्रक ड्राइवर ने रुकवाकर टाला बड़ा हादसा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.