Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

बरेली हिंसा में मौलाना तौकीर रजा अरेस्ट, 2000 पत्थरबाजों पर FIR, 31 लोग हिरासत में

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 27, 2025
in उत्तरप्रदेश

यूपी के बरेली में शुक्रवार को हुए बवाल और हिंसा के बाद आज पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर लिया गया है. मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों को पुलिस ने जेल भेजा है. इतना ही नहीं, बरेली में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने 31 लोगों को हिरासत में लिया है. साथ ही 2000 पत्थरबाजों पर भी केस दर्ज किया गया है. हंगमे की जगह से तमंचा, पेट्रोल की बोतलें बरामद की गई हैं. बरेली में जगह-जगह सुरक्षा बलों की तैनाती है. फिलहाल यहां हालात सामान्य दिख रहे हैं. अभी तक इस मामले में 10 एफआईआर दर्ज हुए हैं.

बरेली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती है. यही वजह है कि बरेली के बाजारों में आज सन्नाटा पसरा रहा. दरगाह आला हजरत वाली गली, जहां मौलाना तौकीर रजा का घर भी है, वहां पर भी भारी पुलिसबल की तैनाती है. सभी जगहों पर शांति है. यहां ज्यादातर दुकानें बंद हैं और कोई शुक्रवार को हुए बवाल पर बात नहीं करना चाहता. बरेली में कल हिंसा और बवाल के बाद आज यहां के तमाम व्यापारी एसपी सिटी मानुष पारीक से मिले.

व्यापारी अब भी दहशत में

व्यापारियों का कहना है कि कल जिस तरह से बवाल और हिंसा हुई, उसमें व्यापारियों ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई और अपने दुकानों को बचाया, लेकिन व्यापारी अब भी दहशत में हैं. व्यापारियों ने साफ कहा कि मौलाना तौकीर रजा पर बड़ी कार्रवाई की जाए और उनको जेल भेजा जाए. मौलाना तौकीर रजा ने 2010 में भी दंगा कराया था. व्यापारियों का कहना है कि लोग डरे हुए हैं और व्यापार को काफी नुकसान हुआ है.

डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. डीएम ने बताया कि तौकीर रजा को पहले समझाया गया था. उनको नोटिस भी दिया गया था कि प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं है. धारा 163 लागू होने की सूचना दी गई थी. मौलाना के साथ बैठक भी हुई थी.नफीस, नदीम के सिग्नेचर की चिट्ठी मिली थी कि कोई कार्यक्रम नहीं होगा, लेकिन बाद में खंडन भी आ गया.

दो-तीन हजार लोग अलग-अलग समूह में थे

हम दोनों के टच में हैं. मौके से पत्थर, चाकू, लाठी डंडे, ब्लेड, पेट्रोल के साथ बोतलें और तमंचे बरामद हुए हैं. पिछले 7 दिनों से हम इन लोगों से संवाद कर रहे थे कि आप ऐसा आयोजन ना करें, लेकिन इन लोगों ने बिल्कुल नहीं सुना. ऐसा ज्ञात हुआ है कि व्हाट्सएप के जरिए जनपद के बाहर से भी लोग आए थे. दो-तीन हजार लोग अलग-अलग समूह में थे. कहीं 100, कहीं 200 और कहीं 300 लोग थे. सभी के पुराने केस खंगाले जाएंगे.

22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं

एसएसपी ने बताया कि हिंसा में बाहरी लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है. नदीम नाम का शख्स भी आरोपी है, जो फिलहाल फरार है. उसकी तलाश जारी है. नदीम लगातार फोन कॉल और ह्वाट्सऐप के माध्यम से कई लोगों के संपर्क में था. मौलाना को फिलहाल बरेली जेल ही भेजा गया है. घटना में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. मौके से तमंचा और खोके भी बरामद किये गए. प्रदर्शन में लोगों को बुलाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया था और लोगों को जोड़ा गया था. 31 लोग हिरसत में हैं, जिनसे पूछ ताछ चल रही है.

आई लव मोहम्मद कैंपन को लेकर बरेली में बीते कल अचानक हिंसा भड़की और फिर पूरा शहर दहल गया. दोपहर बाद शुरू हुआ तनाव धीरे-धीरे बहुत ज्यादा बढ़ा गया. श्यामगंज, नावल्टी तिराहा और खलील स्कूल तिराहे पर पुलिस और भीड़ आमने-सामने आ गई. कई घंटों तक शहर के बड़े हिस्से में पत्थरबाजी और हिंसा हुई.

Previous Post

ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर बने पंडाल पर क्या लग जाएगा ताला? अमित शाह ने किया था उद्घाटन, पुलिस ने भेजा नोटिस

Next Post

मान सरकार की बड़ी उपलब्धि: इन्फोसिस करेगी 300 करोड़ का निवेश, 2,500 पंजाबियों को मिलेगा रोजगार

Related News

उत्तरप्रदेश

प्रतापगढ़ में कोहराम: कुआं खोदते समय भरभराकर गिरी मिट्टी, मलबे में दबे 4 मजदूर; एक ने तोड़ा दम

January 25, 2026
उत्तरप्रदेश

जोरदार धमाके से दहला इलाका: 10 दुकानों में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक फैला मलबा; लाखों का सामान जलकर खाक

January 24, 2026
उत्तरप्रदेश

बिल्डर निर्मल सिंह की बढ़ी मुश्किलें: इंजीनियर की मौत मामले में पुलिस ने दी दबिश, वारंट जारी होते ही हुआ फरार!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद: पति की जीभ काटने वाली पत्नी के बिगड़े बोल- ‘नामर्द है वो, बाहर आते ही…’, जेल जाने का भी नहीं पछतावा!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

बरेली में दलित युवक की हत्या से भारी बवाल, हाईवे जाम कर प्रदर्शन; छावनी में तब्दील हुआ इलाका

January 21, 2026
उत्तरप्रदेश

राजा भैया और भानवी सिंह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट को दिया 4 महीने का अल्टीमेटम

January 19, 2026
Next Post

मान सरकार की बड़ी उपलब्धि: इन्फोसिस करेगी 300 करोड़ का निवेश, 2,500 पंजाबियों को मिलेगा रोजगार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.