ग्वालियर। एक महिला के ऑनलाइन प्यार की अजब कहानी सामने आई है। महिला का प्यार पंजाब के एक युवक से ऑनलाइन परवान चढ़ा। वह अपने नौ वर्ष के बेटे को लेकर घर से भागकर पंजाब के गुरदासपुर जिले के कहनुवान गांव में पहुंच गई। जब उसे ऑनलाइन प्यार में मिले धोखे का पता चला तो वह वहीं गुरुद्वारा में रहने लगी। इधर उसके स्वजन ने पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। एक पुलिस कर्मी ने गजब का दिमाग लगाया। महिला से उसके इंस्टाग्राम पर दोस्ती बढ़ाई और प्यार करने का नाटक करने लगा।
महिला जब पुलिसकर्मी के नकली प्यार में फंस गई तो उसने उसे पंजाब पहुंचकर बरामद कर दिया। मध्य प्रदेश के डबरा के पिछोर निवासी महिला 24 जुलाई को घर से अपने नौ वर्षीय पुत्र के साथ लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बावजूद सुराग नहीं मिला तो पति ने बहोड़ापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। प्रधान आरक्षक जयराम यादव के अनुसार महिला मोबाइल भी साथ ले गई थी, परंतु सिम तोड़ दी थी, ताकि उसे ढूंढा न जा सके। कभी-कभी वाईफाई से इंटरनेट चला रही थी, जिससे उसकी इंस्टाग्राम आईडी सक्रिय थी।
















Users Today : 2
Total Users : 18942
Views Today : 2
Total views : 32375
Who's Online : 0
Server Time : August 14, 2026 1:08 am