Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

महाकाल मंदिर की तैयारी नए साल के लिए, डमरू और रुद्राक्ष की अद्भुत सजावट

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 31, 2025
in उज्जैन

 उज्जैन। धर्मधानी उज्जैन में अंग्रेजी नए साल का स्वागत सनातन हिन्दू धर्म परंपरा से होगा। श्रद्धालु देव दर्शन कर दिन की शुरुआत करेंगे। भक्त भावना को देखते हुए मंदिरों में विशेष तैयारी की जा रही है। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 11 हजार डमरू व पांच लाख रुद्राक्ष से खास सजावट की जाएगी। कालभैरव, मंगलनाथ, चिंतामन गणेश मंदिर में भी व्यापक व्यवस्था की जा रही है।

महाकाल मंदिर में नए साल के अवसर पर गुजरात के डमरू फाउंडेशन संस्थान द्वारा श्री महाकाल महालोक व मंदिर परिसर में 5 लाख रूद्राक्ष व 11 हजार डमरू से सजावट की जाएगी। गर्भगृह व नंदी मंडपम को फूलों से सजाया जाएगा। सामान्य दर्शनार्थियों को चारधाम मंदिर के सामने से शक्तिपथ के रास्ते त्रिवेणी संग्रहालय द्वार से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। श्रद्धालुओं के स्वागत में रेड कारपेड बिछाया जाएगा।

जूता स्टैंड, पेयजल, लड्डू प्रसाद काउंटर, खोयापाया केंद्र सहित श्रद्धालुओं कीसुविधा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। काल भैरव मंदिर में सामान्य व प्रोटोकाल वाले दर्शनार्थियों को अलग-अलग द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। मंगलनाथ व अंगारेश्वर मंदिर में भातपूजा व सामान्य दर्शन की समानांतर व्यवस्था रहेगी। भातपूजा करने वाले भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश दिया जाएगा। सामान्य दर्शनार्थी बाहर से दर्शन करेंगे।

साढ़े चार बजे खुलेंगे चिंतामन मंदिर के पट

चिंतामन गणेश मंदिर में 31 दिसंबर व 1 जनवरी को नए साल के अवसर पर विशेष इंतजाम रहेंगे। तड़के 4.30 बजे मंदिर के पट खुलेंगे। इसके बाद पं.शंकर पुजारी के आचार्यत्व में भगवान का चोला शृंगार किया जाएगा। सुबह 6 बजे से रात 9.30 बजे तक भक्तों को भगवान चिंतामन गणेश के सतत दर्शन होंगे।

आरती के उपरांत रात 10.15 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर प्रबंधक अभिषेक शर्मा ने बताया निर्बाध दर्शन व्यवस्था के लिए मंदिर के बाहर शेड में बैरिकेडिंग कराई जा रही है। भक्तों के स्वागत में रेड कारपेट बिछाया जाएगा। पेयजल, साफ सफाई सहित श्रद्धालुओं की सुविधा के व्यापक इंतजाम होंगे।

गढ़कालिका माता को छप्पन भोग लगेगा

धर्मग्रंथ में सिद्ध व शक्तिपीठ माने गए गढ़कालिका माता मंदिर में नए साल के अवसर पर माता गढ़कालिका को छप्पन पकवानों का महाभोग लगाया जाएगा। शासकीय पुजारी महंत करिश्मा नाथ ने बताया नए साल के अवसर पर मंदिर में फूलों से आकर्षक सज्जा होगी। माता गढ़कालिका को छप्पन पकवानों का महाभोग लगाकर आरती की जाएगी। शाम को सूर्यास्त के समय संध्या आरती होगी। इसके बाद माता को लगाया महाभोग भक्तों में प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाएगा।

पर्वत पर विराजेगी माता चामुंडा

शहर के मध्य स्थित श्री छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर में विशेष सजावट की जा रही है। मां चामुंडा हिमालय पर्वत पर बैठे हुए दिखाई देगी। भक्तों को दिनभर महाप्रसादी का वितरण होगा।

Previous Post

2 लाख नई नौकरियां और निवेश में तेजी, मोहन सरकार का 2026 के लिए बड़ा ऐलान

Next Post

मध्य प्रदेश में जननी सुरक्षा योजना का असर, संस्थागत डिलीवरी 26% से 88% पार

Related News

उज्जैन

उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, सुरेखा दुबे को मिली उज्जैन संभाग महिला विंग अध्यक्ष की जिम्मेदार पॉलीथिन मुक्त अभियान को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

September 19, 2026
उज्जैन

विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती में लिया भाग

September 18, 2026
उज्जैन

गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती

September 15, 2026
उज्जैन

गणेश चतुर्थी पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने निर्धनों को कराया भोजन

September 14, 2026
उज्जैन

उज्जैन में सूने मकानों में चोरी का खुलासा, फरार गज्जू उर्फ गजा गिरफ्तार; 2.20 लाख का सोने का हार बरामद

September 13, 2026
उज्जैन

खड़े हनुमान मंदिर पहुंचीं साध्वी हर्षानंद गिरि:सद्बुद्धि हनुमान महायज्ञ करेंगी, प्रतिमा नहीं हटाने और मंदिर निर्माण की मांग

September 12, 2026
Next Post

मध्य प्रदेश में जननी सुरक्षा योजना का असर, संस्थागत डिलीवरी 26% से 88% पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.