Sunday, September 20, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
[metaslider id="337239"]
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कटनी के निमास शासकीय माध्यमिक शाला में IHRCT का जनहितकारी अभियान 26 छात्र-छात्राओं के नि:शुल्क बैंक ... उज्जैन में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित सुभाष चंद्र दुबे बने मध्यप्रदेश... देवास के कांटाफोड़ में जंगल के बीच चल रही थी जुए की महफिल… रोजड़ी में फिर शेर का हमला… ग्रामीणों में डर, नाराजगी और आक्रोश, प्रशासन से बड़ा सवाल—अब कार्रवाई कब... विश्वकर्मा जयंती पर नागदा में भव्य आयोजन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव एवं IHRCT टीम ने महाआरती... ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस की कार्यवाही देवास में सरकारी शिक्षिका के घर से सोने के जेवर चोरी: बेटे से मिलने आई थी इंदौर; CCTV में दिखे तीन आ... हाटपीपल्या पुलिस की बड़ी कामयाबी: महिला-बच्चों का अपहरण कर भागे आरोपी को 2000 किलोमीटर दूर से दबोचा गणेश चतुर्थी पर बिरलाग्राम चौक नागदा में IHRCT टीम ने की भगवान श्री गणेश की भव्य महाआरती देवास पुलिस की रातभर सख्ती: 616 वाहनों की चेकिंग, 5 संदिग्ध बाइक जब्त कर जांच में

लखनऊ में शर्मनाक घटना! दलित बुजुर्ग को चटवाई गई पेशाब, चंद्र शेखर बोले- ‘यह दलित विरोधी मानसिकता का सबूत’, सपा नेताओं ने की मुलाकात

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 22, 2025
in उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के काकोरी में एक दलित बुजुर्ग को उन्हीं का पेशाब पीने को मजबूर करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. ये घटना काकोरी के शीतला माता मंदिर परिसर में हुई. पीड़ित बुजुर्ग रामपाल ने स्वीकार किया कि पहले डर के मारे उसने बोला की पानी गिरा है, लेकिन उससे पेशाब हो गया था. इसके बाद उसे चाटने को बोला गया और धमकाया भी गया. मामला सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी का एक डेलीगेशन सांसद आरके चौधरी के अगुआई में पीड़ित से मिलने पहुंचा.

काकोरी पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेताओं और पुलिस के बीच थोड़ा बहस हो गई. पूर्व सांसद कौशल किशोर और मलीहाबाद विधायक जय देवी कौशल भी रामपाल के परिवार से मिलने पहुंचे थे. सुबह से राजनीतिक दलों का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहा है.

घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है. समाज के लोग सुबह से मंदिर परिसर के बाहर जुटे हुए हैं. घटना दिवाली की रात की है. इसमें आरोपी स्वामी कांत उर्फ पम्मू मंदिर के प्रबंधक का भाई है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

पीड़ित रामपाल ने बताया कि मैं मंदिर में पानी पी रहा था, तभी स्वामी कांत उर्फ ​​पम्मू आया और मुझ पर पेशाब करने का आरोप लगाया. मैंने कहा कि मैंने पेशाब नहीं किया है, वहां पानी गिर गया है. लेकिन वह नहीं माना और मुझे जातिसूचक शब्द कहे. उसने मुझे धमकाया और मुझे जमीन चाटने पर मजबूर किया.

खांसी आने से पेशाब निकल गया

वहीं पीड़ित के पौत्र मुकेश कुमार ने न्यूज एजेंसी ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मेरे दादाजी को सांस लेने में तकलीफ है. अगर उन्होंने दवाइयां नहीं लीं तो शायद उनकी जान नहीं बच पाएगी. मंदिर में उन्हें खांसी आने लगी और इसी दौरान उनका थोड़ा पेशाब निकल गया. इसके बाद पम्मू वहां आया और मेरे दादाजी को जातिसूचक शब्द कहने लगा. दादा जी डर गए और जब उन्हें पेशाब चाटने को कहा गया तो उन्होंने उसे चाट लिया. इसके बाद उन्हें उस जगह को धोने को कहा और उन्होंने तालाब के पानी से उस जगह को धोया.

मुकेश ने बताया कि मुख्य मंदिर उस जगह से कम से कम 40 मीटर की दूरी पर है जहां उसके दादा ने गलती से पेशाब किया था. पुलिस ने पम्मू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

दलितों के प्रति नफरत खून में: कांग्रेस

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पर कहा कि किसी की भूल का अर्थ ये नहीं कि उसे अपमानजनक अमानवीय सजा दी जाए. वहीं कांग्रेस ने पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता ने एक बुजुर्ग दलित व्यक्ति को अपना पेशाब चाटने पर मजबूर किया. बुजुर्ग व्यक्ति एक मंदिर प्रांगण में बैठा था, तभी बीमारी के कारण उसने गलती से पेशाब कर दिया. गुस्साए संघ कार्यकर्ता ने मौके पर पहुंचकर उसे जातिसूचक गालियां दीं और पेशाब चाटने पर मजबूर किया. यह घटना मानवता पर कलंक है. दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. यह घटना आरएसएस-भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता का प्रतीक है. दलितों के प्रति नफरत उनके खून में है, इसीलिए वे संविधान को खत्म करके देश में ‘मनुवाद’ लागू करना चाहते हैं, ताकि वे जाति के आधार पर लोगों का शोषण कर सकें. हालांकि, पुलिस ने कहा कि आरोपी का संघ से कोई संबंध नहीं है.

दलित विरोधी मानसिकता का नंगा प्रदर्शन: आजाद

भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्र शेखर आजाद ने इस मामले पर कहा कि RSS कार्यकर्ता द्वारा दलित बुजुर्ग रामपाल पासी को पेशाब चाटने के लिए मजबूर करना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि जातिवाद व सामंतवाद की वर्षों पुरानी दलित विरोधी मानसिकता का नंगा प्रदर्शन है. यह न केवल मानवता के लिए कलंक है, बल्कि संविधान की आत्मा पर भी प्रहार है. शरीर पर सत्ता का जोर, आत्मा पर जातिवाद का विष. हम सरकार से मांग करते हैं कि आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कठोरतम सजा दी जाए. पीड़ित रामपाल पासी को सरकारी सुरक्षा, सम्मानजनक मुआवजा और इलाज की सुविधा दी जाए.

Previous Post

छठ पर्व पर दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान! पूर्वांचल के लोगों को दिया तोहफा, अब डेढ़ दिन की छुट्टी रहेगी

Next Post

सलमान, आलिया, अभिताभ… चित्रकूट के मेले में आए गधों के अजब-गजब नाम, कीमत 5 हजार से 3 तीन लाख तक

Related News

उत्तरप्रदेश

प्रतापगढ़ में कोहराम: कुआं खोदते समय भरभराकर गिरी मिट्टी, मलबे में दबे 4 मजदूर; एक ने तोड़ा दम

January 25, 2026
उत्तरप्रदेश

जोरदार धमाके से दहला इलाका: 10 दुकानों में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक फैला मलबा; लाखों का सामान जलकर खाक

January 24, 2026
उत्तरप्रदेश

बिल्डर निर्मल सिंह की बढ़ी मुश्किलें: इंजीनियर की मौत मामले में पुलिस ने दी दबिश, वारंट जारी होते ही हुआ फरार!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद: पति की जीभ काटने वाली पत्नी के बिगड़े बोल- ‘नामर्द है वो, बाहर आते ही…’, जेल जाने का भी नहीं पछतावा!

January 23, 2026
उत्तरप्रदेश

बरेली में दलित युवक की हत्या से भारी बवाल, हाईवे जाम कर प्रदर्शन; छावनी में तब्दील हुआ इलाका

January 21, 2026
उत्तरप्रदेश

राजा भैया और भानवी सिंह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट को दिया 4 महीने का अल्टीमेटम

January 19, 2026
Next Post

सलमान, आलिया, अभिताभ… चित्रकूट के मेले में आए गधों के अजब-गजब नाम, कीमत 5 हजार से 3 तीन लाख तक

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.