Saturday, June 6, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

ड्रग्स विवाद पर पूर्व DGP का बयान! मोहम्मद मुस्तफा बोले- ‘मेरे बेटे को लत थी, पंजाब पुलिस को भी…’, आरोपों की सच्चाई बताई

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 21, 2025
in पंजाब

पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी और नवजोत सिंह सिद्धू के पूर्व सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा ने बेटे अकील अख्तर की मौत के बाद पहली बार मीडिया के सामने आकर चुप्पी तोड़ी है. सहारनपुर के अपने पैतृक गांव हरडा खेड़ी में उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए परिवार पर लगे आरोपों को झूठा और राजनीति से प्रेरित बताया. मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि उनके बेटे की मौत को लेकर फैलाई जा रही बातें तथ्यों पर नहीं, अफवाहों पर आधारित हैं.

आरोपों पर क्या बोले पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा?

पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि, हमारे परिवार पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वो पूरी तरह बेबुनियाद और मनगढ़ंत हैं, जिसने मुकदमा दर्ज कराया है, उस व्यक्ति का नाम शम्शुद्दीन चौधरी है, जिसे मैं जानता तक नहीं. उन्होंने आगे कहा कि शम्शुद्दीन पर करोड़ों रुपए के फ्रॉड के केस दर्ज हैं और वही व्यक्ति अब उन्हें और उनके परिवार को फंसाने की साजिश कर रहा है.”

बदले की भावना से लगाए गए आरोप

पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने आगे कहा कि, “वो मेरा रिश्तेदार होने का दावा कर रहा है, जबकि वो न मेरा रिश्तेदार है, न परिचित. वो मेरे घर से करीब ढाई किलोमीटर दूर रहता है और सिर्फ एक केस के सिलसिले में कभी मेरे पास आया था. अब वही व्यक्ति राजनीति और बदले की भावना से प्रेरित होकर झूठे आरोप लगवा रहा है.”

मैं झूठ का मुकाबला करूंगा- पूर्व डीजीपी

पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि गंदी सोच रखने वालों ने इल्जाम लगाया है. मैं झूठ का मुकाबला करूंगा. जब कोई किसी पर गंदे आरोप लगाता है, तब पुलिस का फर्ज बनता है कि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करे. शम्शुद्दीन द्वारा जो शिकायत दी गई है, उस पर FIR दर्ज हुई है. मैं पुलिस के इस कदम का स्वागत करता हूं. पुलिस की जांच में चंद दिनों बाद सबको सच और झूठ का पता लग जाएगा.

मेरे बेटो को ड्रग्स की लत थी- पूर्व डीजीपी

पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि जिन लोगों ने ये करवाया है, उनको भी सोचना होगा कि बहुत सीरियस एलिगेशन है. जो उन लोगों ने हमारे ऊपर आरोप लगाए हैं, वह बेहद गंभीर हैं. पुलिस देखेगी इन सबको. मेरा बेटा एक मरीज था. 18 साल की उसकी मेडिकल हिस्ट्री है. पूरी पंजाब पुलिस को इसका पता है. पंजाब के अंदर एक बहुत बड़ी बीमारी ड्रग्स एडिक्शन की है. मेरा बेटा भी उसी का शिकार था. वो रात-रात भर जागता था, खाता था, पीता था और दिन में सोता था.

इन लोगों पर दर्ज की गई FIR

दरअसल, पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के बेटे, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के वकील अकील अख्तर (35) की हरियाणा के पंचकूला स्थित आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने अब एक नया मोड़ ले लिया है. परिवार की ओर से पहले इस घटना को दवाई का ओवरडोज बताते हुए मौत करार दिया गया था. इस मामले में पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी (कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना) और बहन सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है.

शिकायत करने वाले शम्शुद्दीन चौधरी ने क्या कहा?

इस पूरे मामले में शम्शुद्दीन चौधरी नाम के एक व्यक्ति ने पंचकूला पुलिस को शिकायत दी और अकील अख्तर के द्वारा 27 अगस्त को बनाया गया एक वीडियो भी शेयर किया. शम्शुद्दीन चौधरी पंजाब के मलेरकोटला में मोहम्मद मुस्तफा और उनके परिवार के पड़ोसी हैं. उनके मुताबिक, ये पूरा मामला बेहद ही संदिग्ध है. परिवार पिछले कई दशकों से राजनीति पंजाब के मलेरकोटला में कर रहा है, लेकिन अकील अख्तर की मृत्यु के बाद उसके शव को मलेरकोटला लाने की बजाय सहारनपुर के पैतृक गांव ले जाया गया, जहां पर पिछले कई सालों से परिवार नहीं गया है और ये बेहद ही संदेह की बात है.

शम्शुद्दीन चौधरी ने कहा कि अकील अख्तर को घर पर बंधक बनाकर रखा गया था. उसके द्वारा लगातार जो आरोप अपने वीडियो में लगाए गए हैं, उनकी जांच की जानी बेहद ही जरूरी है. इसी वजह से उन्होंने इस मामले को पंचकूला पुलिस के सामने रखा है.

Previous Post

बिजनौर में प्रेम कहानी का दुखद अंत! देवर-भाभी ने खाया जहर, दोनों की मौत, अवैध संबंधों के चलते उठाया खौफनाक कदम

Next Post

नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना! गिलास में पटाखा रखकर जलाना पड़ा भारी, तेज धमाके से युवक की मौके पर ही मौत

Related News

पंजाब

चंडीगढ़ को लेकर रहेंगे, चाहे एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़े: गणतंत्र दिवस पर CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान

January 26, 2026
पंजाब

पंजाब पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: विदेश में बैठे 61 गैंगस्टर रडार पर, सबसे ज्यादा USA में छिपे; जानें पूरी लिस्ट

January 24, 2026
पंजाब

पंजाब में दहला रेलवे ट्रैक: फतेहगढ़ साहिब में जोरदार धमाका, 12 फीट लंबी पटरी उड़ी; गणतंत्र दिवस पर बड़ी साजिश की आशंका

January 24, 2026
पंजाब

गुरसिमरन सिंह मंड को रॉकेट लांचर व हैंड ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी, पढ़ें पूरा मामला

October 30, 2025
पंजाब

पंजाब को मिला देश का नया Industrial Capital का दर्जा, मान सरकार की नीतियों से पंजाब बनेगा अब भारत का नया Manufacturing Destination

October 30, 2025
पंजाब

टोल टैक्स से मिलेगी मुक्ति! पंजाब का ये टोल प्लाजा अब होने जा रहा बंद, यात्रियों के लिए बड़ी राहत

October 28, 2025
Next Post

नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना! गिलास में पटाखा रखकर जलाना पड़ा भारी, तेज धमाके से युवक की मौके पर ही मौत

फॉलो करें

0 1 7 2 2 8
Users Today : 4
Total Users : 17228
Views Today : 4
Total views : 30384
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 5:52 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.