Saturday, June 6, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

सड़क सुरक्षा का अजीब सवाल: बाएं चलें या दाएं? सुप्रीम कोर्ट करेगा तय

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 6, 2025
in देश

देश में सड़क पर बाईं ओर चलने का नियम है. इसका मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. कोर्ट ने केंद्र और नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने जवाब मांगा है कि क्या विदेश की तरह पैदल यात्रियों के लिए सड़क पर दाईं ओर चलने का नियम बनाया जा सकता है? यह पूरा मामला जबलपुर निवासी ज्ञान प्रकाश की याचिका से चर्चा में आया है.

याचिका में सड़क पर बाईं ओर चलने पर खतरा बताया गया है. दावा किया गया है कि साल 2022 में 50 हजार सड़क हादसों में 18 हजार लोगों की मौतें पैदल चलने वालों की हुईं. याचिकाकर्ता का दावा है कि दाईं ओर चलने से सामने की ओर आ रहे वाहन साफ दिखते हैं. इससे हादसों को टाला जा सकता है.

अब सवाल है कि भारत में बाईं ओर चलने का नियम क्यों बनाया गया, विदेशों में दाईं ओर चलने का नियम क्यों है, यह कहां-कहां लागू है और क्या हैं इसके फायदे?

भारत में बाईं ओर चलने का नियम क्यों?

भारत में ऐसा नियम क्यों है, इसका जवाब है कि यह नियम ट्रैफिक सुरक्षा, कानूनी व्यवस्था और सड़क डिजाइन को देखते हुए तय किया गया था. Road Regulations, 1989 के मुताबिक, पैदल चलने वालों को हमेशा सड़क पर बाईं ओर चलना चाहिए.

इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि जब सड़क पर चलने वाले पैदल यात्री बाईं ओर चलते हैं तो उसके पीछे से आने वाला ट्रैफिक भी उसी दिशा में चल रहा होता है. इससे टकराव का खतरा कम होता है. पैदल चलने वाले को वाहन की दिशा, हॉर्न और गति का अनुमान लगाना आसान होता है.

भारत में सड़कों पर बाईं तरफ बस स्टॉप, फुटपाथ, ट्रैफिक लाइट और क्रॉसवॉक बनाए गए हैं. दावा किया जाता है कि बाईं तरह चलने से ट्रैफिक व्यवस्थित रहता है. इससे सड़क पार करने से लेकर मुड़ने और गाड़ियों के साथ तालमेल बिठाना आसान होता है.

याचिका में दाईं ओर चलने के लिए कौन से तर्क दिए गए?

याचिकाकर्ता का कहना है, अगर पैदल यात्री दाईं ओर चलेंगे तो सामने से आने वाले वाहन ज्यादा स्पष्ट दिख सकेंगे. तर्क यह भी दिया गया है कि भारत में पीछे से वाहन आने के कारण पैदल यात्री उसे देख नहीं पाते. यह नियम ब्रिटिश ट्रैफिक सिस्टम का हिस्सा है जिसे भारत में अपनाया गया. इस तरह यह चलन भी जारी है.इससे एक्सीडेंट के कारण होने वाली मौतों का खतरा कम हो सकेगा. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NHAI से 10 नवंबर तक आंकड़ों के साथ जवाब मांगा है.

कहां-कहां दाईं ओर चलने का नियम, यह कितना फायदेमंद?

दुनिया के ज्यादातर देशों में सड़क पर दाईं ओर पैदल चलने का नियम है. इसमें अमेरिका, कनाड़ा और यूरोप के ज्यादातर देश शामिल हैं. वहीं, कई देशों में अभी बाईं ओर चलने का नियम है. जैसे- ब्रिटेन, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड.

दावा किया जाता है कि पैदल चलने के इस तरीके से पैदल यात्रीड्राइवर को देख सकते हैं. अगर उसका ध्यान भटका हुआ है या गाड़ी मोड़ रहा है तो तुरंत बचाव का कदम उठा सकते हैं. वहीं, पीछे से आ रही कार के मामले में ऐसा संभव नहीं है. ट्रैफ़िक का सामना करने से आप ड्राइवर से आंख मिला सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि वे आपको देख रहा है. ऐसा करने पर उसके द्वारा जगह देने की संभावना ज्यादा होती है.

क्या कहता है इतिहास?

फ्रांसीसी क्रांति से पहले, यहां का समद्ध वर्ग सड़क के बाईं ओर चलता था जबकि किसान दाईं ओर. क्रांति के बाद, उत्पीड़न से बचने के लिए अभिजात वर्ग और दाईं ओर के आम लोगों के साथ घुल-मिल गए. बाद में नेपोलियन ने अपने द्वारा जीते गए यूरोपीय क्षेत्रों में इसी दाईं ओर के शासन को लागू किया. अमेरिका फ्रांस से प्रेरित हुआ और उसने Right-Hand Drive Vehicles बनाने शुरू कर दिए.इससे रुझान दाईं तरफ हुआ. धीरे-धीरे यह नियम दुनिया के कई देशों का हिस्सा बन गया.

Previous Post

चुनाव आयोग पर कांग्रेस का वार: तारिक अनवर बोले- “अब गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं

Next Post

हिमाचल-उत्तराखंड में दोहरी स्थिति! समय से पहले बर्फबारी से पर्यटक खुश, लेकिन IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Related News

देश

झारखंड में ओवैसी का मास्टरस्ट्रोक: पूर्व विधायक अकील अख्तर AIMIM में शामिल, संथाल परगना में मजबूत होगी पार्टी

January 25, 2026
देश

सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे ने पत्नी को गोली मारकर की खुदकुशी, रसूखदार परिवार में खूनी खेल से मचा हड़कंप

January 22, 2026
देश

भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ी, 55 देशों में वीज़ा-फ्री यात्रा

January 15, 2026
देश

ED कार्रवाई पर भड़की TMC, अमित शाह के ऑफिस के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन

January 9, 2026
देश

अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट का यू-टर्न, अपने ही फैसले पर लगाई रोक

December 29, 2025
देश

कुलदीप सेंगर की छोटी बेटी इशिता की प्रतिक्रिया, सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर दुख जताया

December 29, 2025
Next Post

हिमाचल-उत्तराखंड में दोहरी स्थिति! समय से पहले बर्फबारी से पर्यटक खुश, लेकिन IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

फॉलो करें

0 1 7 2 2 9
Users Today : 5
Total Users : 17229
Views Today : 6
Total views : 30386
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 9:29 am
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.