Saturday, October 24, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में एमपी में सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा, आईटी पार्क और प्लग एंड प्ल... रतलाम-झाबुआ सीमा पर साइकिल चलाते समय कुएं में गिरे बच्चे? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की बा... अवैध पटाखा निर्माण के दौरान हादसा, एसपी भारत सोनी ने दी जानकारी; राहत और बचाव कार्य जारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और अनिल विज के साथ चली बैठक के बाद माने कर्मचारी, तुरंत बहाल होगी बिजली आ... पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर विदेशी छात्रा को ठगा, साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की... 84 महादेव यात्रा का प्रमुख पड़ाव है अगस्तेश्वर मंदिर, अहिल्याबाई होल्कर ने कराया था इस ऐतिहासिक स्थल... परंपराओं को तोड़कर अखाड़े में उतर रहीं गांव की बेटियां, आत्मरक्षा के गुर सिखा रहे बुजुर्ग पहलवान सीधी में रिश्वतखोर बाबू पर बड़ा एक्शन, दोबारा नौकरी और पुराने वेतन के एवज में मांग रहा था घूस रतलाम में आवारा कुत्तों ने बच्ची को नोंचा, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; माता-पिता मजदूरी करने ग... अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, सीबीआई कोर्ट ने जारी किया समन

हिंदू महासभा का ताजमहल ज्ञापन: उर्स नहीं, शिव तांडव होगा

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
January 13, 2026
in आगर

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल के अंदर 15, 16 और 17 जनवरी को प्रस्तावित ‘उर्स’ के आयोजन को लेकर विवाद गहरा गया है. अखिल भारत हिंदू महासभा ने इस आयोजन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मंगलवार को ताजमहल परिसर के पास जोरदार प्रदर्शन किया और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के निदेशक को ज्ञापन सौंपकर उर्स पर तत्काल रोक लगाने की मांग की.

हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में तर्क दिया गया है कि ताजमहल में होने वाली किसी भी धार्मिक गतिविधि के लिए पुरातत्व विभाग के पास कोई ऐतिहासिक वैधानिक आदेश मौजूद नहीं है. ज्ञापन में कहा गया है कि राजकुमार राजे द्वारा मांगी गई जन सूचना में एएसआई ने स्पष्ट किया था कि नमाज या उर्स की इजाजत से संबंधित मुगलकालीन या ब्रिटिशकालीन कोई लिखित आदेश विभाग के पास नहीं है.

पोस्टर विवाद से बढ़ा तनाव

महासभा का दावा है सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ स्थानीय निवासियों को शुक्रवार की नमाज की इजाजत दी है न कि चादरपोशी या कव्वाली जैसे कार्यक्रमों की. कहा कि अगर तेजोमहालय के अंदर कव्वाली ,चादरपोशी हुई या कोई भी धार्मिक कार्यक्रम हुआ तो भगवान शिव तांडव भी होगा. वाद संख्या 63/2024 के तहत आगरा न्यायालय में उर्स को रोकने के लिए मामला पहले से ही चल रहा है, जिसकी अगली सुनवाई 15 जनवरी 2026 को तय है. प्रदर्शन के दौरान हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने ताजमहल को ‘तेजोमहालय’ बताते हुए पोस्टर चस्पा किए, जिससे मौके पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई. युवा मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर और मंडल अध्यक्ष मनीष पंडित की अध्यक्षता में हुए इस प्रदर्शन ने प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं.

प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

ताजमहल के अंदर तीन दिनों के लिए पर्यटकों के लिए प्रवेश फ्री किए जाने और उसी दौरान उर्स के आयोजन की खबरों के बीच आगरा प्रशासन ने ‘हाई अलर्ट’ जारी कर दिया है. ताजगंज और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. खुफिया तंत्र (Intelligence system) को एक्टिव कर दिया गया है, ताकि कानून-व्यवस्था न बिगड़े. एएसआई के अधिकारियों ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए मामले की समीक्षा करने की बात कही है. वर्तमान में ताजमहल के इर्द-गिर्द माहौल संवेदनशील बना हुआ है. हिंदू महासभा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर नियमों के विरुद्ध आयोजन हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा.

Previous Post

प्रेमिका का मैसेज देख डिप्रेशन में गया प्रेमी, सुसाइड, डेढ़ महीने बाद हुआ खुलासा

Next Post

ई-जीरो FIR में बदलाव: अब रेगुलर कराने के लिए 30 दिन का समय

Related News

आगर

पुलिस लाइन आगर में आयोजित हुई भव्य जनरल परेड, एसपी दिलीप कुमार सोनी ने ली सलामी और दिए निर्देश

October 23, 2026
आगर

आगर-मालवा पुलिस लाइन में आयोजित हुई स्मृति परेड, विधायक मधु गेहलोत और SP ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

October 21, 2026
आगर

पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, मंत्री नारायण सिंह पंवार ने किया शस्त्र पूजन

October 20, 2026
आगर

सड़क सुरक्षा के लिए आगर पुलिस की अनोखी पहल, एसपी दिलीप कुमार सोनी ने दोपहिया वाहन डीलर्स के साथ की बैठक

October 17, 2026
आगर

नवरात्रि में महिला सुरक्षा को लेकर आगर पुलिस अलर्ट, सभी थानों में गठित किए गए ‘शक्ति दल’

October 17, 2026
आगर

आगर-मालवा के ग्राम मोड़ी में लगा जनविश्वास शिविर, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना और एसपी ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

October 16, 2026
Next Post

ई-जीरो FIR में बदलाव: अब रेगुलर कराने के लिए 30 दिन का समय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)