Tuesday, October 27, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
पर्यावरण नियमों को ताक पर रखकर हो रहे उत्खनन पर सख्त कार्रवाई, आगे भी जारी रहेगा अभियान GeM पोर्टल से महंगी दरों पर गाड़ियों की खरीद पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा 💧 इंदौर में पानी की बर्बादी पर सख्ती! 85 वार्डों में प्याऊ, मोटर लगाकर पानी खींचने वालों की मोटर होग... पानी के बदले बिजली खरीदेगी MP सरकार, सीएम मोहन यादव और भूपेंद्र पटेल की दिल्ली में होगी बैठक इंदौर में तीन दिवसीय साहित्य उत्सव का आगाज, पुस्तक लोकार्पण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम कूनो नेशनल पार्क में चीतों की सुरक्षा पर उठे सवाल, बमोरी गांव में बछड़ों के शिकार के बाद गरमाया मामल... सीधी-सिंगरौली-खजुराहो रेल प्रोजेक्ट के तहत देवेंद्रनगर तक ट्रेन शुरू, स्थानीय लोगों में भारी उत्साह मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामला, सास गिरीबाला सिंह की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित मात्र 24 घंटे में पकड़ा शातिर चोर, मोटरसाइकिल चोरी और नकबजनी की दो वारदातों का खुलासा ट्रैफिक साथी ऐप से मिलीं 1900 से ज्यादा शिकायतें, नो-पार्किंग और लावारिस वाहनों पर त्वरित कार्रवाई

NDA के लिए सबसे बड़ी चुनौती: 18 जिलों में से वह सीट जहां 10 साल से नहीं खुला खाता, जानिए अब किसका पलड़ा भारी

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
October 8, 2025
in बिहार

बिहार में विधानसभा चुनाव की रणभेदी बज चुकी है. चुनाव तारीखों का ऐलान हो चुका है. 2 चरणों में वोट डाले जाएंगे. चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद भी अभी तक बिहार के दोनों प्रमुख गठबंधनों में सीट शेयरिंग को लेकर कवायद तेज हो चुकी है, लेकिन सीटों को लेकर घटक दलों के बीच मामला कहीं न कहीं उलझा हुआ है. महागठबंधन हो या एनडीए हर ओर तनाव की स्थिति बनी हुई है, और अभी तक कोई ऐलान नहीं हो सका है.

पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग कराई जानी है. इन सभी जिलों में चुनावी हलचल तेज हो चुकी है. लेकिन अभी तक बड़ी पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है. ऐसे में सीटों के आधार पर सियासी स्थिति अभी भी अस्पष्ट है. पहले चरण में जिन 18 जिलों में वोटिंग होनी है उसमें एक जिला ऐसा भी है जहां पर पिछले चुनाव में सत्तारुढ़ एनडीए का खाता तक नहीं खुल पाया था.

18 जिलों में 6 जिलों में बराबरी का मुकाबला

उत्तर प्रदेश से सटे गोपालगंज और सीवान के साथ-साथ बक्सर, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय और भोजपुर में पहले चरण के तहत वोटिंग कराई जानी है. अगर इन जिलों में 2020 के चुनाव के आधार पर देखें तो महागठबंधन को एनडीए से अधिक सीटें हासिल हुई थी.

18 में से 6 जिलों पर महागठबंधन और एनडीए के बीच मुकाबला बराबरी का रहा था, तो 6 जिलों में महागठबंधन तो 6 जिलों में एनडीए ने बाजी मारी थी. महागठबंधन का प्रदर्शन इस मायने में खास रहा क्योंकि उसे बड़े जिलों में जीत मिली थी, और एनडीए ने छोटे-छोटे जिलो में जीत हासिल की थी. इसी में एक जिला है बक्सर, जहां काफी कोशिश करने के बाद भी एनडीए अपना खाता तक नहीं खोल पाया था.

बक्सर में NDA को मायूसी, बाजी मार ले गई कांग्रेस

बक्सर जिले में विधानसभा की 4 सीटें आती हैं जिसमें बहरामपुर, बक्सर, डुमरांव और राजपुर शामिल हैं. इसमें राजपुर सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है. लेकिन इन चारों सीटों में से एक पर भी बीजेपी को जीत नहीं मिली. बहरामपुर सीट पर राष्ट्रीय जनता दल को जीत मिली तो बक्सर से कांग्रेस के संजय कुमार तिवारी विजयी हुए. इसी तरह डुमरांव सीट पर सीपीआई-एमएल-एल का कब्जा हो गया. रिजर्व सीट राजपुर पर कांग्रेस को जीत मिली. इस तरह से पार्टी के आधार पर कांग्रेस का प्रदर्शन अन्य किसी भी दल की तुलना में बढ़िया रहा और 4 में से 2 सीटें अपने नाम करने में कामयाब रही.

खास बात यह रही कि इन 4 सीटों में से एनडीए की ओर से सिर्फ एक सीट (बक्सर) पर बीजेपी ने अपना प्रत्याशी खड़ा किया था. बीजेपी को यहां पर कड़े मुकाबले में 3,892 मतों के अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा था. बहरामपुर सीट पर एनडीए की ओर से विकासशील इंसान पार्टी ने अपना प्रत्याशी खड़ा किया और वह तीसरे स्थान पर रहा था. दूसरे नंबर पर चिराग पासवान की पार्टी रही थी. जीत आरजेडी को मिली थी. जबकि डुमरांव और राजपुर में जेडीयू को दूसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा. डुमरांव सीट सीपीआई-एमएल-एल तो राजपुर सीट कांग्रेस के पास गई.

2015 के चुनाव में खाता नहीं खोल सका था NDA

साल 2015 के चुनाव में भी एनडीए का यहां पर खाता नहीं खुला था. बहरामपुर सीट पर आरजेडी और बक्सर पर कांग्रेस को जीत मिली थी. जबकि डुमरांव और राजपुर सीट पर तब जेडीयू को जीत मिली थी, लेकिन तब नीतीश कुमार की पार्टी महागठबंधन का हिस्सा हुआ करती थी. जेडीयू अब एनडीए के साथ है, साथ में चिराग की पार्टी लोक जनशक्ति भी साथ में है. लेकिन 2020 में एनडीए के साथ चुनाव लड़ने वाली मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी अब महागठबंधन के साथ है.

बक्सर जिले में परिणाम के हिसाब से आरजेडी की अगुवाई वाला महागठबंधन मजबूत स्थिति में दिख रहा है, अब देखना होगा कि बदले हालात के बीच एनडीए 10 साल से भी लंबे इंतजार को खत्म करते हुए बक्सर में इस बार अपना खाता खोल पाता है या नहीं. या फिर महागठबंधन का सिक्का इस बार भी चलेगा.

Previous Post

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में शुरू। बिहार विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे

Next Post

CM का सख्त निर्देश: कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर, ‘लापरवाह शिक्षकों पर हो कड़ी कार्रवाई’

Related News

उत्तरप्रदेश

देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान और बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से लेकर दक्षिण भारत तक बदलेगा मौसम

October 26, 2026
उत्तरप्रदेश

देश के कई राज्यों में बदला मौसम का मिजाज, यूपी-बिहार से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश और आंधी का अलर्ट

October 25, 2026
उत्तरप्रदेश

बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी और कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

October 24, 2026
बिहार

अवैध पटाखा निर्माण के दौरान हादसा, एसपी भारत सोनी ने दी जानकारी; राहत और बचाव कार्य जारी

October 23, 2026
उत्तरप्रदेश

देश भर में मौसम का बदला मिजाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

October 23, 2026
उत्तरप्रदेश

दिल्ली में साफ रहेगा मौसम, उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार; जानिए 21 अक्टूबर का हाल

October 21, 2026
Next Post

CM का सख्त निर्देश: कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर, 'लापरवाह शिक्षकों पर हो कड़ी कार्रवाई'

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)