📍 लोकेशन: देवास
हिन्द रक्षक संगठन का 23वां भव्य पतंग महोत्सव मकर संक्रांति पर
7000 पतंगों का होगा निःशुल्क वितरण, वंदे मातरम के सामूहिक गायन से होगी शुरुआत
भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के उद्देश्य से हिन्द रक्षक संगठन, देवास द्वारा मकर संक्रांति के पावन पर्व पर 23वां भव्य पतंग महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन पिछले 22 वर्षों से निरंतर श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सहभागिता के साथ किया जा रहा है।
इस संबंध में 3 जनवरी को भोपाल रोड स्थित होटल सृष्टि क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजक मनीष सेन ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
मनीष सेन ने बताया कि इस आयोजन की शुरुआत 23 वर्ष पूर्व संस्था के संस्थापक स्व. लक्ष्मण सिंह गौड के मार्गदर्शन में हुई थी। इस वर्ष मकर संक्रांति पर्व पर गायत्रीराजे पवार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव के नेतृत्व में नॉवेल्टी चौराहा पर प्रातः 11 बजे पतंग महोत्सव पारंपरिक रूप से आयोजित किया जाएगा।
🎯 कार्यक्रम की विशेषताएं
बच्चों को लगभग 7000 पतंगों का निःशुल्क वितरण
चाइना डोर मुक्त सुरक्षित धागा-चकरी
गुड़-तिल का वितरण
पतंगों पर देशभक्ति संदेश
वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष संदेश
“भारत का बच्चा-बच्चा वंदे मातरम गाएगा”
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक वंदे मातरम गायन से किया जाएगा।
⚠️ महत्वपूर्ण सूचना
एमजी रोड पर व्यापारियों की असुविधा को देखते हुए मकर संक्रांति की संध्या में प्रस्तावित आयोजन स्थगित किया गया है।







