Saturday, October 24, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
कैलाश मकवाना के बाद कौन संभालेगा कमान? यूपीएससी को भेजे गए 12 आईपीएस अधिकारियों के नाम मगरखेड़ा की 45 बीघा जमीन के सौदे में लोकायुक्त का शिकंजा, तहसीलदार का नामांतरण आदेश एसडीएम ने किया र... चल समारोह की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चुराने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 1.60 लाख के फोन बराम... बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला, इंदौर से संदिग्ध प्रांजल ठाकरान गिरफ्तार सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर, रॉन्ग साइड से आ रही कार से भिड़ंत में 2 की मौत कटनी के महगवां में भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की सराहनीय पहल, आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं वि... श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर दो दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव, आज भजन संध्या और कल निकलेगा भव्य चल समारोह अभिनेता टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के तार इंदौर से जुड़े, हथियार सप्लाई के शक में प्रांजल हिरासत में पंवासा थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पिता-पुत्र समेत तीन को दब... निगमायुक्त राजकुमार खत्री की सख्ती, हफसिली विस्थापन प्रोजेक्ट में शिफ्ट न होने वाले 23 डेयरी संचालको...

मौसम देगा राहत: जनवरी के पहले सप्ताह साफ आसमान, मालवा में ऐतिहासिक ठंड

MP Ki Awaaz by MP Ki Awaaz
December 26, 2025
in भोपाल

भोपाल। प्रदेश में इस बार सर्दी ने अपने तेवर कुछ अलग ही दिखाए हैं। हवाओं के बदले रुख और असामान्य मौसमी परिस्थितियों के कारण मालवा अंचल में कड़ाके की ठंड पड़ी, जिसने बीते 67 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इंदौर में 18 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का 10वां सबसे कम तापमान रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इसकी बड़ी वजह कश्मीर की ओर से सीधे पहुंची उत्तरी ठंडी हवाएं हैं, जिनका असर प्रतिचक्रवात, जेट स्ट्रीम और पश्चिमी विक्षोभ के साथ मिलकर और तीखा हो गया।

कश्मीर की हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

आमतौर पर मालवा, सीहोर, राजगढ़ और शाजापुर की पट्टी में पश्चिमी हवाएं प्रभावी रहती हैं, जिससे ठंड अपेक्षाकृत कम रहती है। लेकिन इस बार पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बने प्रतिचक्रवात ने हवाओं की दिशा बदल दी। मौसम विज्ञानी बीएस यादव के अनुसार, प्रतिचक्रवात के कारण कश्मीर से आ रही उत्तरी हवाएं मालवा तक पहुंच गईं, जिससे तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई।

जेट स्ट्रीम और पश्चिमी विक्षोभ का असर

मध्य भारत के ऊपर सक्रिय जेट स्ट्रीम में अटलांटिक महासागर की ठंडी हवाओं का मिश्रण हो गया। तेज गति से बहने वाली इस जेट स्ट्रीम ने ठंडी हवाओं को जमीन की सतह तक दबाया, जिससे ठंड और बढ़ गई। इसके साथ ही कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों ने भी उत्तरी भारत से ठंडी हवाएं भेजने में भूमिका निभाई।

मावठा और बारिश की संभावना कम

भोपाल के मौसम विज्ञानी डॉ. अरुण शर्मा के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश में किसी सशक्त पश्चिमी विक्षोभ के आसार नहीं हैं। मौसम साफ रहेगा और मावठा या बारिश की संभावना बेहद कम है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों तक कोहरा रह सकता है, लेकिन इसके बाद स्थिति सामान्य होने लगेगी।

समय पर विदा होगी ठंड, गर्मी लंबी

सेवानिवृत्त मौसम विज्ञानी डॉ. डीपी दुबे का कहना है कि 27 दिसंबर को आने वाला पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहेगा। ऐसे में ठंड सामान्य समय यानी फरवरी मध्य तक विदा हो जाएगी। ठंड की समय पर विदाई का मतलब यह भी है कि गर्मी का मौसम लंबा और ज्यादा तीखा हो सकता है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर से तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, क्योंकि मालवा की ओर बना प्रतिचक्रवात उत्तरी हवाओं को रोक देगा। 29 दिसंबर को फिर हल्की गिरावट संभव है, लेकिन 30 दिसंबर के बाद तापमान दोबारा बढ़ने लगेगा। जनवरी के पहले सप्ताह में मौसम खुला रहेगा और उत्तर-पूर्वी मप्र को छोड़कर बाकी हिस्सों में ठंड सामान्य रहेगी।

जलवायु परिवर्तन का असर

भोपाल मौसम केंद्र के वैज्ञानिक एचएस पांडे बताते हैं कि क्लाइमेट चेंज के कारण वर्षा के दिन घटे हैं और गर्मी के दिन बढ़े हैं। इसी बदलाव के चलते इस बार कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान में असामान्य गिरावट देखने को मिली।

Previous Post

खाचरोद जेल से खतरनाक कैदियों का फरार होना, उज्जैन में अलर्ट!

Next Post

हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, ड्राइवर की मौत, छह लोग घायल

Related News

भोपाल

कैलाश मकवाना के बाद कौन संभालेगा कमान? यूपीएससी को भेजे गए 12 आईपीएस अधिकारियों के नाम

October 24, 2026
भोपाल

केरवा डैम के कैचमेंट एरिया में एनजीटी की बड़ी कार्रवाई, नेता-अफसरों के निर्माण जांच के दायरे में

October 24, 2026
भोपाल

पंचायत चुनाव से पहले नियमों में होगा बड़ा बदलाव, मंत्री प्रहलाद पटेल ने की नई व्यवस्था लागू करने की बात

October 24, 2026
भोपाल

भोपाल में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेयरियों और रेस्टोरेंट के नमूनों में मिली भारी मिलावट

October 24, 2026
भोपाल

मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर पदयात्रा निकालेगी बीजेपी, उमंग सिंघार के पलटवार से सियासी पारा गर्म

October 23, 2026
भोपाल

नगरीय निकायों में करोड़ों के भ्रष्टाचार पर एक्शन की तैयारी, एसीएस संजय दुबे के वायरल वीडियो पर बोलीं मंत्री

October 22, 2026
Next Post

हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, ड्राइवर की मौत, छह लोग घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)