Sunday, November 15, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर में ट्रैफिक साथी ऐप की पहली कार्रवाई! शिकायत पर नो-एंट्री में घुसा डम्पर जब्त अपेक्स कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक मनाया बाल दिवस, बाल मेले में दिखाई प्रतिभा – IHRCT उ... बाल दिवस पर IHRCT की अनूठी पहल – ग्वारीघाट में जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान बाल दिवस पर महाराज इंटरनेशनल स्कूल में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 70 बच्चों एवं स्कूल स्टाफ की हु... छिंदवाड़ा की डॉ. सपना साहू करेंगी थाईलैंड में भारत का प्रतिनिधित्व, मिसेस हेरिटेज इंटरनेशनल में दिखा... मध्य प्रदेश न्यूज़: आदिवासियों के लिए बड़े ऐलान, सांदीपनि विद्यालय और छात्रावासों के निर्माण का हुआ ... शंघाई सहयोग संगठन के संवाद मंच में हिस्सा लेगा पाकिस्तान, पर्यावरण मंत्री करेंगे प्रतिनिधित्व सॉफ्टबैंक की बिकवाली के बावजूद मीशो के शेयरों पर दुनिया भर के दिग्गज फंड्स ने जताया भरोसा खेल न्यूज़: भारत ने रचा इतिहास, अंडर-19 लेवल का सबसे बड़ा रन चेज कर बना एशिया कप चैंपियन इंदौर: नशे का विरोध करना पड़ा भारी, घर के गेट पर महिला से बेरहमी से मारपीट, CCTV वीडियो आया सामने

हेल्दी और नशामुक्त भारत के लिए नमो युवा रन में युवाओं ने दिखाया दम, डिप्टी सीएम ने किया सम्मानित

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 21, 2025
in छत्तीसगढ़

रायपुर: छत्तीसगढ़ और देश के युवाओं को फिटनेस के लिए रायपुर में जागरुक किया गया. युवाओं को फिटनेस और नशामुक्त जीवन का संदेश देने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रविवार को ‘नमो युवा रन’ का आयोजन किया गया. राजधानी रायपुर और बिलासपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों युवाओं ने हिस्सा लिया. यह दौड़ तेलीबांधा तालाब से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम में संपन्न हुई. बिलासपुर में भी इस दौड़ का आयोजन किया गया. बिलासपुर में सीएमडी कॉलेज मैदान से यह दौड़ शुरू हुई और रीवर-व्यू रोड तक यह दौड़ आयोजित हुई.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दौड़ का किया शुभारंभ: कार्यक्रम का शुभारंभ उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने रायपुर के तेलीबांधा तालाब में हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने युवाओं के साथ दौड़ लगाकर इस अभियान को और भी प्रेरणादायी बना दिया.

देश का हर युवा स्वस्थ, समर्थ और सक्षम बने, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है. नशामुक्त भारत की ओर यह कदम युवाओं को सही दिशा देगा. खेलों से जुड़ने वाला युवा न केवल फिट रहता है बल्कि समाज को भी प्रेरित करता है.युवाओं को खेल के मैदान से जोड़ना ही सरकार का उद्देश्य है. मेरी अपील है कि हर युवा फिटनेस को जीवनशैली बनाए और नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहे- अरुण साव, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़

“खेलों से जुड़े तो नशे से दूर रहेंगे युवा”: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि खेल और फिटनेस से जुड़े रहने पर युवा खुद ही नशे से दूर रहेंगे. एक फिट और नशामुक्त युवा शक्ति ही भारत को समृद्ध और समर्थ बनाएगी.

20 हजार युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन: खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने बताया कि रायपुर और बिलासपुर में आयोजित इस दौड़ में भाग लेने के लिए करीब 20 हजार खिलाड़ियों और युवाओं ने पंजीयन कराया है. इस आयोजन में उच्च शिक्षा और आदिम जाति कल्याण विभाग का सहयोग भी लिया गया.

जनप्रतिनिधि और बड़े अधिकारी रहे मौजूद: इस अवसर पर कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा और रोजगार मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा और अनुज शर्मा शामिल रहे. इनके अलावा नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे.

विजेताओं को मिला पुरस्कार: सुभाष स्टेडियम में समापन कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया.

  • पुरुष वर्ग : प्रथम स्थान: अर्जुन राय , 25 हजार रुपये,
  • द्वितीय स्थान: अक्षय कुमार, 15 हजार रुपये
  • तृतीय पुरस्कार, चंद्रप्रकाश, 10 हजार रुपये
  • महिला वर्ग : प्रथम स्थान: वंशिका पटेल, 25 हजार रुपये
  • द्वितीय स्थान: रूख्मणि साहू , 15 हजार रुपये
  • तृतीय स्थान, चंचल यादव, 10 हजार रुपये

इसके अलावा चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 5-5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया है. छठे से दसवें स्थान तक रहने वाले प्रतिभागियों को 2-2 हजार की पुरस्कार राशि दी गई है.

अन्य खिलाड़ियों को भी हुआ सम्मान: समापन समारोह की खास बात यह रही कि उप मुख्यमंत्री की पहल पर अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मंच की अग्रिम पंक्ति में स्थान देकर सम्मानित किया गया. अंतरराष्ट्रीय वेट-लिफ्टर रूस्तम सारंग, हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, फुटबॉलर किरण पिस्दा, वॉलीबॉलर दीपेश सिन्हा समेत बस्तर ओलंपिक और राज्य के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया है.

Previous Post

छत्तीसगढ़ में EOW का बिग एक्शन, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत 10 जगहों पर रेड, निशाने पर शराब और कोयला कारोबारी

Next Post

पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश के वायरल ऑडियो की जांच की मांग, बीजेपी ने लगाए आरोप

Related News

उत्तरप्रदेश

देश का मौसम: चक्रवात मुरासु के असर से दक्षिण में भारी बारिश, जानिए दिल्ली, यूपी, राजस्थान व मध्य प्रदेश का मौसम

November 5, 2026
उत्तरप्रदेश

मौसम का मिजाज बदला: नवंबर में भी बारिश और आंधी का दौर जारी, IMD ने कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

November 2, 2026
उत्तरप्रदेश

कमजोर हुआ चक्रवात अर्नब लेकिन कई राज्यों में अभी भी मंडरा रहा है खतरा, IMD का भारी बारिश का अलर्ट

October 31, 2026
उत्तरप्रदेश

90 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, देश के कई राज्यों में मौसम विभाग का भारी बारिश का रेड-येलो अलर्ट

October 29, 2026
उत्तरप्रदेश

बंगाल की खाड़ी से उठे ‘अर्नब’ चक्रवात का असर, दिल्ली, यूपी, झारखंड और मध्य प्रदेश में बिगड़ा मौसम

October 28, 2026
उत्तरप्रदेश

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में बदलेगा मौसम, गाजियाबाद-आगरा समेत इन इलाकों में आंधी-बारिश का अलर्ट

October 27, 2026
Next Post

पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश के वायरल ऑडियो की जांच की मांग, बीजेपी ने लगाए आरोप

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)