Wednesday, November 25, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Media Tie-up with Lead India
RNI: DELHIN/2015/64915
National Newspaper & News Agency
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
पत्थर से दरवाजा तोड़ने और गाली-गलौज का वीडियो आया सामने, शिकायत दर्ज कराने पहुंचा परिवार इंदौर में ऑनलाइन गेमिंग के लिए म्यूल अकाउंट का खेल: दूसरे के नाम का खाता चलाने वाला शुभम मालवीय गिरफ... दिल्ली में ₹5.50 लाख की साइबर ठगी के 4 फरार आरोपी इंदौर से गिरफ्तार: दिल्ली और लसूडिया पुलिस की संयु... सागर में ऑटो चालक की आंखों में झोंका मिर्ची पाउडर: भीड़ ने पकड़ा, पुलिस खुलासे में सामने आई हत्या की... इंदौर में जल संकट के बीच किशोर कोडवानी का धरना: जल वितरण व्यवस्था पर उठाए सवाल, कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट की... बालाघाट के बालिका छात्रावास में खौफ से करीब 35 छात्राओं ने छोड़ा हॉस्टल: प्रबंधन ने दावों को किया खा... 12 साल का इंतजार और 16 महीने से अन्न त्यागे हुए हैं पूर्व मंत्री: PM मोदी से मुलाकात के बाद ही उपवास... उज्जैन के बालिका छात्रावास में 21 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत: अस्पताल में उपचार के बाद सभी को मिली छुट... मुरैना में शादी समारोह के दौरान हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या: कृषि मंत्री के नाती सहित 9 नामजद प... आगर मालवा में शत्रुंजय भाव यात्रा ने बिखेरी भक्ति की छटा: चातुर्मास विदाई के पलों ने नम की श्रद्धालु...

नई कार में अभिषेक शर्मा का जलवा, शुभमन गिल बने साइड पार्टनर

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 30, 2025
in खेल

 एशिया कप जीतकर टीम इंडिया, UAE से वापस लौट चुकी है. फाइनल में उसने पाकिस्तान को पीटकर खिताब पर कब्जा जमाया था. एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले के हीरो तो तिलक वर्मा बने. लेकिन, पूरे टूर्नामेंट के हीरो बनकर अभिषेक शर्मा उभरे, जिन्होंने 7 पारियों में 314 रन जड़े. इस कामयाबी के लिए बाएं हाथ के इस भारतीय ओपनर को इनाम भी बड़ा मिला. उन्हें तोहफे में नई चमचमाती Haval H9 कार दी गई. अब जब कार मिली तो उसमें सवार होना तो बनता था. तो अभिषेक शर्मा अपने सबसे प्रिय दोस्त यानी कि शुभमन गिल के साथ उसमें जाकर बैठ गए.

गिल के साथ नई कार में अभिषेक

अभिषेक शर्मा ने सबसे पहले गिफ्ट में मिली अपनी नई Haval H9 कार का वीडियो बनाया, फिर उसमें बैठ गए. कार की ड्राइविंग सीट पर अभिषेक शर्मा बैठे. जबकि उनकी बगल वाली सीट पर उनके बचपन के दोस्त, ओपनिंग पार्टनर और टीममेट शुभमन गिल बैठे दिखे. कार में सवार अभिषेक और गिल का वीडियो भी सामने आया, जिसमें आप दोनों के चेहरे देख उनकी खुशी का अंदाजा लगा सकते हैं.

तिलक वर्मा ने ऐसे घुमाई स्टीयरिंग

अब आप सोच रहे होंगे कि कार की ड्राइविंग सीट पर तो अभिषेक शर्मा हैं, तो फिर तिलक वर्मा ने उसकी स्टीयरिंग घुमाई कैसे और कब? तो ऐसा फील्ड पर प्रजेन्टेशन सेरेमनी के दौरान ही होता दिखा था. अभिषेक शर्मा को जब प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए Haval H9 कार गिफ्ट की जा रही थी, तभी शुभमन गिल उस खास पल का वीडियो बनाकर अपने कैमरे में समेटते दिखे. जबकि तिलक वर्मा ने अभिषेक शर्मा की ओर देखकर अपने हाथों से स्टीयरिंग घुमाने का इशारा किया. मतलब उन्होंने कार की स्टीयरिंग को उसमें बैठकर नहीं घुमाया. अभिषेक शर्मा को जब कार गिफ्ट की जा रही थी, तब शुभमन गिल, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ियों ने पीछे से उसकी कमेंट्री भी की.

अभिषेक शर्मा को मिली Haval H9 कार की खासियत

अब सवाल है कि जो Haval H9 कार, अभिषेक शर्मा को तोहफे में मिली है, उसमें स्पेशल क्या है? तो ये गाड़ी कमाल के फीचर्स से लैस है. इसकी ना सिर्फ लुक लग्जरी है बल्कि ये एक आरामदायक 7 सीटर कार है. इसमें 10 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम, 14.6 इंच की टच स्क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, ब्लाइंड स्पॉट के लिए सेंसर, 360 डिग्री वाला कैमरा जैसे तमाम फीचर्स हैं. Haval सऊदी अरब वेबसाइट के मुताबिक भारत में इस लक्जरी कार की कीमत करीब 33 लाख 60 हजार रुपये है, जिसे चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी GWM बनाती है.

Previous Post

Dhurandhar Movie: रणवीर सिंह की दिवाली गिफ्ट: ‘धुरंधर’ बनेगी मेगा ब्लॉकबस्टर?

Next Post

चैतन्यानंद की डबल लाइफ का पर्दाफाश, WhatsApp चैट्स ने खोली पोल

Related News

इंदौर

व्हीलचेयर पिकल बॉल चैंपियनशिप में MP के खिलाड़ियों का कमाल: 1 गोल्ड और 5 सिल्वर पदक जीते

November 23, 2026
खेल

छतरपुर में गूंजी फुटबॉल की गड़गड़ाहट: 7वीं राष्ट्रीय अंडर-14 प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ और मणिपुर ने दर्ज की शानदार जीत

November 16, 2026
खेल

आईसीसी में जय शाह का जलवा: लगातार दूसरी बार निर्विरोध चुने गए चेयरमैन, बाली बैठक में लगी मुहर

November 16, 2026
खेल

मुरैना के लाल मनल चौहान का कमाल: पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल में खेली तूफानी पारी, चंबल में जश्न

November 15, 2026
खेल

खेल न्यूज़: भारत ने रचा इतिहास, अंडर-19 लेवल का सबसे बड़ा रन चेज कर बना एशिया कप चैंपियन

November 14, 2026
उज्जैन

स्पोर्ट्स एवं धर्म न्यूज़: दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर किए दिव्य दर्शन, मंदिर समिति ने किया तेज गेंदबाज का सम्मान

November 12, 2026
Next Post

चैतन्यानंद की डबल लाइफ का पर्दाफाश, WhatsApp चैट्स ने खोली पोल

फॉलो करें

  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

🔊
लेख सुनें (Play)