Saturday, June 6, 2026
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
MP Ki Awaaz
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
No Result
View All Result
MP Ki Awaaz
Follow
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
  • राज्य
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफ स्टाइल
  • धार्मिक
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन
ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस कमिश्नर का सख्त एक्शन: 10 शातिर बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई देवास पुलिस का “ऑपरेशन साइबर” असरदार, 5 महीने बाद पीड़ित को वापस मिले ₹58 हजार हाटपीपल्या के गुसट में सरपंच पति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, POCSO एक्ट में केस दर्ज ईद से पहले नेवरी पुलिस की शांति समिति बैठक, हिंदू-मुस्लिम भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील हाटपीपल्या में “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा एक्शन — 165 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹8.37 लाख क... 🚨 ऑपरेशन प्रहार: जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, नगदी जब्त 🚨 खजराना TI मनोज सिंह सेंधव बने देवदूत: आग की लपटों से 3 मासूमों को जिंदा निकाल लाए जांबाज पुलिस 🔥👮‍... 🚨 नशे पर खजराना पुलिस का वार: ₹1.5 लाख की MD ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार! 🚨 देवास: 15 घंटे में दरिंदे का अंत! हाटपीपल्या पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी को दबोचा इंदौर: डेढ़ साल से काम कर रहा कर्मचारी बना गद्दार, 1 लाख लेकर भागा—नलखेड़ा से गिरफ्तार

पितृ तर्पण क्या होता है और यह कब करना चाहिए? एक क्लिक में जानें सबकुछ!

Bhavesh Nahar by Bhavesh Nahar
September 15, 2025
in धार्मिक

पितृ के शुरू होते ही अक्सर चारों तरफ से श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का नाम सुनने को मिलता है. पितृ पक्ष 15 दिनों तक चलते हैं और यह अवधि पूरी तरह से पूर्वजों को समर्पित होती है. इस दौरान लोग अपने पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान आदि करते हैं, ताकि पितरों की आत्मा तृप्त हो सकते और उनका आशीर्वाद परिवार पर बना रहे. अक्सर लोग श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण को एक समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. ये तीनों एक दूसरे से अलग होते हैं. इस लेख में हम आपको बताएंगे कि तर्पण क्या होता है, इसे क्यों करते हैं, तर्पण कैसे किया जाता है और तर्पण से जुड़ी कुछ जरूरी बातें.

तर्पण का अर्थ

तर्पण का मतलब है तृप्त करना या संतुष्ट करना. यह एक धार्मिक क्रिया है जिसमें पितरों, देवताओं और ऋषियों को जल, तिल, दूध और अन्य सामग्री अर्पित की जाती है, जिससे उनकी आत्मा को शांति और संतोष मिले. यह क्रिया विशेष रूप से पितृ पक्ष के दौरान की जाती है.

पितृ तर्पण क्या है?

पितृ तर्पण में जल, दूध, तिल और कुश से अपने मृत पूर्वजों को जल अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति और आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है. तर्पण पितृ पक्ष में या पितरों के ज्ञात निधन की तिथि पर किया जाता है, जिससे वे तृप्त होते हैं और परिवार को संतान, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें.

पितृ तर्पण क्यों करते हैं?

पूर्वजों को शांति:- पितृ लोक में निवास करने वाले पूर्वजों को जल की जरूरत होती है, जो उन्हें तर्पण के माध्यम से दिया जाता है. इससे वे तृप्त होते हैं और उनकी आत्मा को शांति मिलती है.

आशीर्वाद की प्राप्ति:- तर्पण से प्रसन्न होकर पूर्वज अपने परिवार को संतान सुख, उत्तम सेहत, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं.

पितृ ऋण से मुक्ति:- धार्मिक मान्यताओं में पितृ तर्पण को पितृ ऋण से मुक्ति पाने का एक तरीका भी माना जाता है.

पितृ तर्पण में क्या-क्या सामग्री चाहिए?

पितृ तर्पण के लिए आपको तांबे का लोटा, गंगाजल, काले तिल, जौ, सफेद फूल, गाय का कच्चा दूध, कुशा, घी, और सफेद सूती कपड़े की जरूरत होती है.

पितृ का तर्पण कैसे किया जाता है?

  • पितृ तर्पण विधि में सबसे पहले स्नान कर साफ कपड़े पहनें.
  • फिर हाथ में कुश की अंगूठी पहनकर या कुशा को तर्जनी और अंगूठे के बीच रखकर जल, काले तिल, अक्षत और सफेद फूल से भरी अंजलि बनाएं.
  • दक्षिण दिशा में मुख करके दाहिने पैर को मोड़कर बैठ जाएं.
  • फिर पितृ तीर्थ यानी अंगूठे और तर्जनी अंगुली के बीच के हिस्से से धीरे-धीरे जल गिराएं.
  • जल गिराते हुए अपने पितरों का नाम लें और “ॐ पितृभ्यः नमः” मंत्र का जाप करें.
  • पितरों को जल चढ़ाते समय पितरों का ध्यान करें और अंत में भोजन दान करें या किसी ब्राह्मण को भोजन कराएं.

पितृ तर्पण कितने बजे करना चाहिए?

पितृ तर्पण कुतुप काल में करना चाहिए, जो कि दोपहर लगभग 11:30 बजे से 12:30 या 12:45 बजे तक होता है. इस समय आकाश में सूर्य सबसे ऊंचे स्थान पर होता है और इस दौरान किया गया तर्पण सीधा पितरों तक पहुंचता है.

तर्पण के लिए किस दिशा में बैठना चाहिए?

पितृ तर्पण करने के लिए हमेशा पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए. इस बात का ध्यान रखें कि ब्रह्म मुहूर्त में कभी तर्पण नहीं करना चाहिए.

तर्पण करते समय कौन सा मंत्र बोलना चाहिए?

तर्पण करते समय आप ‘ॐ सर्वपितृभ्यः स्वधा नमः’ मंत्र का जाप कर सकते हैं, जो कि सभी पितरों के लिए बोला जाता है.

क्या लड़कियां पितृ तर्पण कर सकती हैं?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, महिलाएं, बेटियां, पत्नियां, बहुएं भी विधिपूर्वक पितृ तर्पण कर सकती हैं और श्राद्ध में भी भाग ले सकती हैं.

पितृ तर्पण कौन कर सकता है?

मृत पिता के पुत्र को अपने पिता की मृत्यु के एक साल बाद पितृ तर्पण करना शुरू करना चाहिए और हर साल करते रहना चाहिए.

पितरों का तर्पण कहां करना चाहिए?

पितरों का तर्पण पवित्र स्थानों जैसे नदी तट (विशेष रूप से संगम), तीर्थस्थल या बरगद के पेड़ के नीचे किया जा सकता है. अगर इन जगहों पर संभव न हो तो आप अपने घर पर भी तर्पण कर सकते हैं.

Previous Post

क्या होते हैं ठंडे मसाले? एक्सपर्ट से जानें इनके फायदे

Next Post

अलविदा! 13 साल बाद बंद होने जा रहा WhatsApp को टक्कर देने वाला ये ऐप

Related News

धार्मिक

मकर संक्रांति को क्यों कहते हैं मोक्ष का द्वार, जानें धार्मिक मान्यता

January 15, 2026
धार्मिक

मकर संक्रांति और पोंगल में फर्क, और क्यों हैं दोनों त्यौहार खास

January 14, 2026
धार्मिक

पूजा और तिल का महत्व: जानें षटतिला एकादशी का सही मुहूर्त

January 13, 2026
धार्मिक

मकर संक्रांति पर बनेगा दुर्लभ योग, इस बार खिचड़ी में है विशेष अक्षय पुण्य

January 12, 2026
धार्मिक

प्रेमानंद महाराज ने समझाया: भगवान हमें पाप करने से क्यों नहीं रोकते

January 11, 2026
धार्मिक

इन 4 राशियों की लड़कियों के लिए इस साल सिर्फ खुशियों और मौज का समय

January 9, 2026
Next Post

अलविदा! 13 साल बाद बंद होने जा रहा WhatsApp को टक्कर देने वाला ये ऐप

फॉलो करें

0 1 7 2 3 6
Users Today : 12
Total Users : 17236
Views Today : 13
Total views : 30393
Who's Online : 0
Server Time : June 6, 2026 2:20 pm
  • Contact us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.

YouTube Instagram X WhatsApp WA Group Channel
No Result
View All Result
  • मुख्यप्रष्ठ
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • आगर
  • देवास
  • मध्यप्रदेश
    • खंडवा
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • देवास
    • नरसिंहपुर
    • नागदा
    • भोपाल
    • मंदसौर
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • शाजापुर
    • शुजालपुर
    • सारंगपुर
    • सांवेर
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ़
    • दिल्ली/NCR
    • पंजाब
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
      • मुंबई
    • राजस्थान
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • धार्मिक
  • लाइफ स्टाइल
  • भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट
  • संपर्क
  • लॉगिन

MP Ki Awaaz © 2025, All Rights Reserved - Design & Developed by SMC Web Solution.